PBKS Vs SRH Highlights: आखिरी ओवर के रोमांच मे हैदराबाद ने 2 रन से मारी बाजी, लेकिन आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह की तूफानी पारी ने लोगों का दिल जीता

PBKS Vs SRH Highlights:  आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले गए 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunraisers Hyderabad) की टीम ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम को रोमांचक मुकाबले मे 2 रन से मात दी।  हैदराबाद (Hyderabad) के द्वारा दिए गए 183 रन के लक्ष्य के जवाब में पंजाब (Punjab) की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना सकी। अंतिम ओवरों में पंजाब की तरफ से आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह (Ashutosh Sharma And Shshank Singh) ने तूफानी बल्लेबाजी की लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। आशुतोष शर्मा ने महज 15 गेंदों में 33 रन की तूफानी पारी खेली।  

PBKS Vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 रन से हराया

PBKS Vs SRH Highlights:  183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी थी। आखिरी ओवर में जीत के लिए पंजाब को 29 रन की दरकार थी। और ऐसे समय मे हर कोई सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की आसान जीत तय मान रहा था। हालांकि, बल्ला थामकर क्रीज पर स्ट्राइक लेने के लिए खड़े 25 साल के आशुतोष शर्मा आज अपना नाम बनाने निकले थे।

लास्ट ओवर में आशुतोष ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि हर कोई इस युवा बैटर की तूफानी बल्लेबाजी का दीवाना हो गया। पंजाब के घर में बाजी तो सूरज को हैदराबाद का उदय हुआ, पर दिल और महफिल आशुतोष लूट ले गए।

यह भी देखें: Akshay Kumar और टाइगर श्रॉफ ने आईपीएल 2024 की सेमी फाइनलिस्ट मे किन 4 टीमों की कर दी भविष्यवाणी, जानिए?

PBKS Vs SRH Highlights: आखिरी ओवर का हाई-वोल्टेज ड्रामा

PBKS Vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pent Cummins) ने आखिरी ओवर डालने की जिम्मेदारी जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) को सौंपी। पंजाब को छह गेंदों पर 29 रन की दरकार थी और दो युवा बल्लेबाज क्रीज पर खड़े थे। पंजाब के फैन्स ने मैदान छोड़कर जाना शुरू कर दिया था। हैदराबाद के खेमे में जीत का जश्न अभी से थोड़ा बहुत शुरू हो चुका था। उनादकट के हाथ से निकली ओवर की पहली गेंद को आशुतोष ने डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

PBKS Vs SRH Highlights: आशुतोष ने जमकर ली उनादकट की क्लास

PBKS Vs SRH Highlights
PBKS Vs SRH Highlights

पहली गेंद पर सिक्स क्या लगा कि उनादकट अपनी लाइन एंड लेंथ ही भूल गए। हैदराबाद के गेंदबाज ने अगली दो गेंदें वाइड फेंक दी। अब 5 गेंदों पर 21 रन की जरूरत थी। जयदेव ने ओवर की दूसरी लीगल बॉल फेंकी और उसको भी आशुतोष ने स्टैंड में भेज दिया। अब हैदराबाद के खेमे में खलबली मच उठी थी। पंजाब को जीत की उम्मीद जग उठी थी। पैट कमिंस अपने गेंदबाज से बातचीत करने में जुट गए थे।

ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर आशुतोष दौड़कर चार रन बनाने में सफल रहे। 2 गेंदों पर पंजाब को 11 रन की दरकार थी। आशुतोष क्रीज पर खड़े हुए थे और पंजाब के फैन्स की उम्मीदें भी बरकरार थीं। अगली बॉल जयदेव उनादकट ने फिर वाइड फेंक दी। पंजाब के फैन्स में फिर से जोश भर उठा। हालांकि, ओवर की पांचवीं गेंद पर आशुतोष सिर्फ एक रन ही बना सके। लास्ट बॉल पर शशांक सिंह ने छक्का लगाते हुए मैच को खत्म किया, लेकिन पंजाब लक्ष्य से 2 रन दूर रह गई।

PBKS Vs SRH Highlights: जीत की दहलीज से 2 रन दूर पंजाब

हैदराबाद ने भले ही जीत का स्वाद चखा, लेकिन पंजाब के यह दो स्टार बल्लेबाज महफिल लूट ले गए। शशांक 25 गेंदों पर 46 रन बनाकर नाबाद लौटे, तो आशुतोष ने सिर्फ 15 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 रन ठोके। इस मैच में मिली अपनी टीम की हार को भुलाकर हर पंजाबी फैन शशांक और आशुतोष की इस तूफानी बल्लेबाजी की तारीफ कर रहा था।

Leave a Comment