PBKS Vs MI Pitch Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले जाने वाले 33वें मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की भिड़ंत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ होना है। पंजाब किंग्स (PBKS) को आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के हाथों 3 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं मुंबई की टीम (Mumbai Team) को भी अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के हाथों 20 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों ही टीमें जीत की पटरी पर वापस लौटने के लिए बेताब होगी।
PBKS Vs MI Pitch Report: आज पंजाब की होगी मुंबई से टक्कर

PBKS Vs MI Pitch Report: पंजाब किंग्स का आईपीएल 2024 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के साथ आमना-सामना होगा। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का अभी तक आईपीएल 2024 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पंजाब की टीम (Punjab Team) ने मौजूदा सीजन में 6 मैचों में से 2 मैचों में जीत का स्वाद चखा है, जबकि 4 मैचों में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी वाली पंजाब की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम ने मौजूदा सीजन में 2 मैच जीते, जबकि 4 मैचों में हार झेली। अब दोनों टीमों के बीच मुकाबला पंजाब के नए ग्राउंड मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadvinder Singh International Cricket Stadium, Mullanpur’s new ground in Punjab) में खेला जाना है। ऐसे में जानते हैं पंजाब बनाम मुंबई की पिच कैसा खेलेगी?
PBKS Vs MI Pitch Report: मुल्लांपुर की पिच किसके हक में होगी?

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS Vs MI) के बीच रोमांचक मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब का यह नया होम ग्राउंड है, जहां अभी तक तीन मुकाबले खेले गए है।
इस मैदान पर आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (PBKS Vs RR) का खेला गया था, जिसमें राजस्थान ने 3 विकेट से मैच को अपने नाम किया था। इस मैदान पर पंजाब के बैटर्स को रन बनाने में पिछले मैच में संघर्ष करते हुए देखा गया।
आशुतोष शर्मा के बल्ले से सबसे ज्यादा 31 रन निकले थे। इससे पहले पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunraisers Hyderabad) के खिलाफ मुल्लांपुर में ही 2 रन से करीबी हार मिली थी। ऐसे में पंजाब की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने होम ग्राउंड का फायदा जरूर उठाना होगा।
PBKS Vs MI Pitch Report: यहाँ के आंकड़े क्या बताते है?
मुल्लांपुर की पिच पर बैटर्स को जमकर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए देखा जाता है। गेंद बल्ले से काफी अच्छे तरफ से कनेक्ट होती है और इस मैदान पर बैटिंग करना आसान है, लेकिन पिछले दो मैचों में पंजाब की टीम को संघर्ष करते हुए देखा गया। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के कुल 3 मैच खेले गए हैं, जिसमें एक मैच मेजबान टीम ने जीता है, जबकि 2 मैच मेहमान टीम ने जीते। इस ग्राउंड पर सबसे ज्यादा स्कोर 180 रन का रहा और सबसे कम स्कोर 147 रन का बना है।
PBKS Vs MI Pitch Report: पंजाब और मुंबई के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 31बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 16 मैच जीते, जबकि पंजाब किंग्स को 15 मैच में जीत मिली।


1 thought on “PBKS Vs MI Pitch Report: IPL 2024 मे आज पंजाब के मुल्लांपुर ग्राउंड पर बल्लेबाज करेगे रनों की बारिश, या गेंदबाज रहेगे हावी, पिच का मिजाज कैसा है देखिए? ”