PBKS Vs DC IPL Match मे ऋषभ पंत की 454 दिन बाद मैदान पर वापसी, लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट उन पर नजर क्यों रखेगा?  

PBKS Vs DC IPL Match: आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम से होगा। दिल्ली कैपिट्ल्स की कप्तानी करते हुए ऋषभ पंत 454 दिन बाद मैदान पर अपनी  वापसी करेंगे। तो वहीं दूसरी और टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर भारतीय टीम मैनेजमेंट की निगाहें उन पर बनी रहेगी। कार एक्सीडेंट के बाद पंत की मैदान वापसी बड़ी ही मुश्किल लग रही थी लेकिन उनकी इच्छा शक्ति ने नामुमकिन को मुमकिन करके दिखा दिया।

PBKS Vs DC IPL Match: ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट

IPL 2024 PBKS Vs DC: साल 2022 की 30 दिसंबर की सुबह भारतीय क्रिकेट फैंस (Indian cricket fans) के लिए बड़ी दुख खबर लेकर आई थी। नए साल पर मां से मिलने रुड़की (Roorkee) जा रहे इंडियन टीम के स्टार विकेट कीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया था। कार के पर्खच्चे उड़ गए थे।

ऋषभ पंत की जान बाल-बाल बची थी। घुटने में ऐसी चोट लगी थी कि उस समय यह भी कह पाना मुश्किल था कि वह खड़े भी हो पाएंगे या नहीं? लेकिन पंत की इच्छा शक्ति, BCCI, NCA और फैंस की दुआओं से नामुमकिन भी मुमकिन हुआ और वह क्रिकेट जगत में वापसी को तैयार हैं।

यह भी देखें: KKR Vs SRH Live Streaming: फटाफट लीजिए जानकारी, कब और कहाँ पर आप इस मैच का आनंद फ्री में ले सकते है?

PBKS Vs DC IPL Match: 454 दिन बाद पंत की मैदान वापसी

PBKS Vs DC IPL Match
PBKS Vs DC IPL Match

आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। दिल्ली कैपिट्ल्स की कप्तानी करते हुए ऋषभ पंत 454 दिन बाद मैदान पर वापसी करेंगे। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर भारतीय टीम मैनेजमेंट की निगाहें उन पर होंगी।

PBKS Vs DC IPL Match:ऋषभ पंत आईपीएल मे बतौर विकेट कीपर खेलेगे

गौर तलब हो कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने ऋषभ पंत को बतौर विकेट कीपर खेलने की अनुमति दी। ऐसे में जून (June) में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उनके चयन के लिए दरवाजे खुल गए हैं। BCCI सचिव जय शाह ने भी कहा है कि अगर पंत विकेट कीपिंग करते हैं तो वह टी20 वर्ल्ड कप में चुने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

PBKS Vs DC IPL Match:भारतीय टीम को विकेट कीपर की तलाश

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए भारतीय टीम में यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह (Yashasvi Jaiswal, Rohit Sharma, Shubman Gill, Suryakumar Yadav, Hardik Pandya and Rinku Singh) जैसे बल्लेबाज दिखाई दे सकते हैं। रोहित (Rohit) के बयान के बाद इसमें विराट कोहली (Virat Kohli) का भी नाम जोड़ दें तो टॉप ऑर्डर में विकेट कीपर की जगह नहीं बनती।

PBKS Vs DC IPL Match: ये खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

ऐसे में भारतीय टीम  (Indian Team) की निगाहें ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर होंगी। टीम पहले ही जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) को आजमा चुकी है। इसके अलावा ध्रुव जुरेल और संजू सैमसन (Dhruv Jurel and Sanju Samson) भी भारतीय टीम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। केएल राहुल (K L Rahul) भी एक विकल्प है, लेकिन उनकी फिटनेस समस्या बनी हुई है।

Leave a Comment