Pat Cummins IPL 2024: आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने अपने कप्तान में बदलाव कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia Team) के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को SRH ने टीम की कप्तानी सौप दी है। यह पिछले तीन सीजन में तीसरी बार हो रहा है जब सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान में बदलाव किया है। वनडे विश्व कप विजेता कप्तान (ODI World Cup winning captain) ने आईपीएल 2024 के लिए एडन मार्करम (Aiden Markram) को रिप्लेस किया। जिन्होंने पिछले सीजन में हैदराबाद की टीम की कप्तानी की थी।
Pat Cummins IPL 2024 मे SRH के नए कप्तान

दरअसल, दो बार के SA20 विजेता कप्तान एडन मार्करम (Aiden Markram) आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने हाल ही में अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक जानकारी देते हुए बताया कि पैट कमिंस (Pat Cummins) आईपीएल 2024 के लिए SRH के नए कप्तान बन गए हैं।
Pat Cummins IPL 2024: पैट कमिंस का शानदार रिकॉर्ड्स और कप्तानी
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि पैट कमिंस करीब पिछले 9 महीने से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उनकी कप्तानी मे ही ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (Australia World Test Championship) का खिताब जीता। टीम एशेज रिटेन करने में कामयाब हुई। इसके बाद वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) का खिताब उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया (AUS) ने जीता। उनके इस शानदार रिकॉर्ड्स और कप्तानी को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें आगामी सीजन के लिए टीम का कप्तान बना लिया।
Pat Cummins IPL 2024: एडन मार्करम की कप्तानी बेअसर रही

वहीं, आईपीएल 2023 में एडन मार्करम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम की कप्तानी की थी, लेकिन उनकी कप्तानी में हैदराबाद की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। SRH ने पिछले सीजन 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल की थी और टीम ने 10वें स्थान पर अपना सफर खत्म किया था।
Pat Cummins IPL 2024 मे दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है
इसके बाद आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने।
Pat Cummins IPL 2024: पैट कमिंस का आईपीएल मे प्रदर्शन

अगर बात करें पैट कमिंस के आईपीएल करियर (IPL Career) की तो बता दें कि पैट कमिंस ने 42 मैच खेलते हुए आईपीएल (IPL) में अब तक 45 विकेट चटकाए है। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.54 का रहा। बल्लेबाजी करते हुए कमिंस ने आईपीएल में कुल 3 अर्धशतक जड़े है और 379 रन बनाए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने से पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए खेला करते थे। उनके लिए अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि 23 मार्च 2024 को सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर के बीच ईडन गार्डन्स में टक्कर (Clash between Sunrisers Hyderabad and KKR at Eden Gardens on 23 March 2024) होगी।


1 thought on “Pat Cummins IPL 2024 मे बने SRH के नए कप्तान, एडन मार्करम की जगह पैट कमिंस को सौंपी टीम की कमान, तीसरी बार हुआ SRH के कप्तान में बदलाव”