ON This Day Virat Kohli: विराट कोहली (Virat Kohli) ने आज ही के दिन वेस्टइंडीज (IND Vs WI Test) के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली डबल सेंचुरी जड़ी थी और इस दौरान उन्होंने इतिहास भी रचा था। किंग कोहली विदेशी सरजमीं पर टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। कोहली ने 283 गेंदों का सामना करते हुए 200 रन बनाए थे। कोहली के दोहरे शतक के दम पर भारत ने एक पारी और 92 रन से ये टेस्ट मैच जीता था
ON This Day Virat Kohli: विराट ने 2016 में जमाया था दोहरा शतक
ON This Day Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और उनके फैंस के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। आज के दिन यानि 20 जून 2016 में विराट कोहली ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट में दोहरा शतक जमाया था। उनके क्रिकेट करियर की ये सबसे खास और यादगार उलब्धियों में से एक हैं। आज ही के दिन कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम को एक अलग पहचान दिलाई थी और बतौर भारतीय कप्तान इतिहास भी रचा था। आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में।
ON This Day Virat Kohli: कोहली ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा
ON This Day Virat Kohli: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई और इस टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैच में विराट कोहली ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा था। कोहली विदेशी धरती पर टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे।
यह उपलब्धि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के शुरुआती मैच में एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड में हासिल की थी। पहले दिन स्टंप्स तक, कोहली 143 रन बनाकर खेल रहे थे, जिसकी मदद से भारत ने बोर्ड पर 302 रन बनाए थे। उन्होंने दूसरे दिन भी अपनी लय को बरकरार रखा।
इसके बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान अपना पहला दोहरा शतक जमाया, लेकिन डबल सेंचुरी जड़ने के ठीक बाद तेज गेंदबाज शेनन गैब्रियल ने उन्हें अपना शिकार बनाया। किंग कोहली 283 गेंदों में 24 चौकों की मदद से 200 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी के दम पर भारत ने अपनी पहली पारी 566 रन पर 8 विकेट पर घोषित कर दी।
ON This Day Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान की लिस्ट
विराट कोहली- 7 बार
एमएस धोनी- 1 बार
सचिन तेंदुलकर-1 बार
सुनील गावस्कर- 1 बार
मंसूर अली खान पटौदी- 1 बार
ON This Day Virat Kohli: कोहली का टेस्ट मे डैब्यू

ON This Day Virat Kohli: विराट कोहली ने आज ही के दिन 13 साल पहले टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। कोहली ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट खेला था। विराट कोहली (Virat Kohli) के रूप में टीम इंडिया के पास एक नायाब हीरा मौजूद है, कोहली न सिर्फ भारत बल्कि क्रिकेट जगत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में से एक हैं।
उन्होंने 13 साल पहले साल 2011 में आज ही के दिन यानी 20 जून को टेस्ट डेब्यू (Virat Kohli Test Debut) किया था। कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान बनकर उबरे, उन्होंने टेस्ट कप्तानी में एमएस धोनी (MS Dhoni) समेत कई दिग्गज कप्तान को पछाड़ा।
किंग कोहली ने एमएस धोनी के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। कोहली के कप्तान बनने से पहले धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान थे, धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 60 में 27 टेस्ट जीते। फिर विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 68 में से 40 टेस्ट मैच जीते। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने सबसे ज़्यादा टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की।
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि कोहली ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और अब तक वह 113 रेड बॉल मुकाबले खेल चुके हैं कोहली की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम में कई बदलाव देखने को मिले।
ON This Day Virat Kohli: टेस्ट में कोहली का प्रदर्शन

कोहली ने अब तक टीम इंडिया के लिए 113 टेस्ट खेल लिए हैं इन मैचों की 191 की पारियों में उन्होंने 49.15 की औसत से 8848 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 दोहरे शतक सहित 29 शतक और 30 अर्धशतक निकले। टेस्ट क्रिकेट में कोहली का हाई स्कोर 254* रनों का रहा उन्होंने टेस्ट में अब तक 26 छक्के और 991 चौके लगा लिए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में कोहली के नाम कई रिकॉर्ड हैं कोहली क्रिकेट जगत में बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले छठे खिलाड़ी हैं। कोहली ने कप्तानी करते हुए 68 टेस्ट खेले, इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ अव्वल नंबर पर हैं, जिन्होंने बतौर टेस्ट कप्तान 109 मैच खेले।


1 thought on “ON This Day Virat Kohli: आज ही के दिन 2016 मे कप्तान के रूप मे Great विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला दोहरा शतक लगा कर इतिहास रचा था। आखिर कैसे, जानिए?”