On This Day in History: 28 साल पहले, वो भयानक दर्द वो हार, फैंस ने मैदान पर फेंकी बोतले और स्टेडियम में लगाई थी आग।

On This Day in History: कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान (Eden Gardens Ground, Kolkata) पर खेले गए इस सेमीफाइनल मैच (Semi Final Match) की जब भी कोई चर्चा होती है तो समस्त क्रिकेट फैंस को विनोद कांबली (Vinod Kambli) का वो रोता हुआ चेहरा याद आ जाता है जब भारतीय टीम (Indian Team) को हारता हुआ देख कर हर कोई इमोशनल हो गया था। इस वर्ल्ड कप (World Cup) मे टीम इंडिया (Team India) ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी लेकिन सेमीफाइनल मैच में उसे श्रीलंका (Sri Lanka)  के सामने बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।

On This Day in History: 28 साल पहले भारत की वो करारी हार

On This Day in History: 28 साल पहले आज ही के दिन भारत और श्रीलंका (IND Vs SL) के बीच विश्व कप (World Cup Semi Final 1996) का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा था। यह मैच भारत (IND) के कोलकाता ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा था। और इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Indian team captain Mohammad Azharuddin) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी और भारत (India) को 252 रन का टारगेट मिला।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम दवाब में नजर आई और सचिन (Sachin) के आउट होते ही लगातार विकेट्स गिरने लगे। इस मैच में भारत की हार के बाद कुछ ऐसा हुआ, जो आज तक कभी नहीं हुआ और जिसे कभी भी दिग्गज या फैन याद नहीं करना चाहेंगें।

यह भी देखें: PL 2024 Captains List: आईपीएल 2024 में भाग लेने वाली सभी टीमों के कप्‍तानों के नाम यहाँ पर देखें; और किसके सिर सजेगा इस बार का आईपीएल खिताब?

On This Day in History:  फैंस और कांबली के आंसूओं का बहा सैलाब

दरअसल, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेल गए World Cup 1996 के सेमीफाइनल मैच का जब भी ज्रिक होता है तो फैंस को विनोद कांबली का वो रोता हुआ चेहरा याद आता है, जब भारत को हारता देख हर कोई इमोशनल हो गया था। इस साल भारत की संयुक्त रूप से मेजबानी मे यह वनडे विश्व कप (ODI World Cup) खेला गया था।

On This Day in History: टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन का नमूना पेश करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन सेमीफाइनल के मैच मे उसे श्रीलंका के हाथों बुरी तरह शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन रणतुंगा (Arjun Ranatunga) की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना दिए थे। मैच में अरविंद डी सिल्वा (Arvind de Silva) के बल्ले से 66 रन की पारी निकली थी, जबकि भारत की तरफ से गेंदबाजी मे जवागल श्रीनाथ और सचिन तेंदुलकर (Javagal Srinath and Sachin Tendulkar) ने 2-2 विकेट चटकाए थे।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

On This Day in History:  सचिन के आउट होते ही 22 रन के अंदर भारत ने अपने 7 विकेट गंवाए

On This Day in History:
On This Day in History:

इसके जवाब में भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। नवजोत सिद्धू (Navjot Sidhu) सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और श्रीलंकाई स्पिनर का उन्होंने डटकर सामना किया। सचिन ने अर्धशतक जड़ते हुए टीम को 100 रनों के करीब पहुंचाया। 25वें ओवर तक भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 98 रन था। इसके बाद जयसूर्या (Jayasuriya) ने सचिन को (67) रन के स्कोर पर स्टंप आउट किया।

जयसूर्या ने 7 ओवरों में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट झटके। अजहर (Azhar) खाता तक नहीं खोल पाए। उनके अलावा मुथैया और कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस तरह 1 विकेट पर 98 रन के स्कोर से भारत का स्कोर 8 विकेट पर 120 रन पर पहुंच गया। 22 रन के अंदर भारत ने अपने 7 विकेट गंवाए और यह मुकाबला पूरी तरह से श्रीलंका की ओर चला गया।

On This Day in History:  फिर हार का गम… भारत पर लगा न मिटने वाला वो कलंक

 

On This Day in History: इसके बाद भारत को हारता देख स्टैंड्स पर फैंस ने गुस्से में स्टेडियम की सीटों पर आग लगा दी और इतना ही नहीं कुछ दर्शकों ने मैदान पर मैच खेल रहे खिलाड़ियों पर बोतलें फेंकी। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया और पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की, लेकिन इतने आसानी से सब कुछ सही नहीं हुआ।

जब फैंस ने गुस्से में यह हरकत की तब क्रीज पर विनोद कांबली थे। उनके साथ अनिल कुंबले बैटिंग कर रहे थे।  हालांकि कांबली को यकीन था कि भारत अभी भी जीत सकता है, लेकिन हालात खराब होता हुआ देख कर मैच  रेफरी ने श्रीलंका को विजेता घोषित कर दिया।

Leave a Comment