ODI World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शुक्रवार को वर्ल्ड कप 2023 (WC2023) के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बाबर आजम को पाकिस्तान टीम की कप्तानी सौंपी गई है। तेज गेंदबाज नसीम शाह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। हसन अली (Hasan Ali) को नसीम शाह (Nasim Shah) की जगह शामिल किया गया है। पाकिस्तान (Pakistan) टीम अपना पहला मैच नीदरलैंड्स के विरुद्द खेलेगा।
ODI World Cup 2023: WC2023 के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा

ODI World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शुक्रवार को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान (Pakistan Squad) की 15 सदस्यीय टीम का एलान किया। तेज गेंदबाज नसीम शाह चोटिल होने के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हुए। हसन अली को उनके विकल्प के रूप में शामिल किया गया।
ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप मे पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम

बाबर आजम आगामी वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान टीम की कमान संभालेंगे। पाकिस्तान ने अपनी टीम में अनुभव और युवाओं का अच्छा मिश्रण रखा है। बल्लेबाजों की बात की जाए तो बाबर आजम के अलावा फखर जमान, इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद और सलमान आघा हैं। इसके अलावा युवाओं में मोहम्मद हैरिस और सौद शकील हैं।
ODI World Cup 2023: स्पिन के अच्छे विकल्प
पाकिस्तान टीम के पास शादाब खान और मोहम्मद नवाज (Shadab Khan and Mohammad Nawaz) के रूप में दो प्रमुख स्पिन ऑलराउंडर्स हैं। सलमान आघा और इफ्तिखार अहमद (Salman Agha and Iftikhar Ahmed) भी स्पिन करने में साथ निभाते हैं। उस्मा मीर (Usama Mir) एक और लेग स्पिन विकल्प हैं, जिसे पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप (World Cup)के लिए मौका दिया है।
ODI World Cup 2023: तेज गेंदबाजी विभाग मजबूत
पाकिस्तान टीम की तरफ से तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) करेंगे। उन्हें हैरिस रउफ, मोहम्मद वसीम और हसन अली (Harris Rauf, Mohammad Wasim and Hasan Ali) का साथ मिलेगा। यहाँ पर हम आपको यह याद दिला दें कि नसीम शाह एशिया कप (Naseem Shah Asia Cup) के सुपर-4 मैच में भारत (India) के विरुद्द चोटिल हो गए थे। इसीलिए अब वो आगामी कुछ महीने तक क्रिकेट एक्शन से दूर रहेंगे।
ODI World Cup 2023: पाकिस्तान का वर्ल्ड कप 2023 स्क्वाड इस प्रकार है:

बाबर आजम (कप्तान), इमाम उल हक, फखर जमान, अब्दुल्लाह शफीक, सलमान आघा, सौद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैरिस रउफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, वसीम जूनियर और उस्मा मीर।
ODI World Cup 2023: पाकिस्तान का पहला मैच नीदरलैंड्स से

पाकिस्तान (Pakistan) ने हाल ही में एशिया कप (Asia Cup) में भाग लिया था, लेकिन वो फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सके। पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप (World Cup) में दो अभ्यास मैच खेलेगी। बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम का अभ्यास मैचों में सामना न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (New Zealand And Australia) से होगा। इसके बाद पाकिस्तान (Pakistan) अपने वर्ल्ड कप के अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को हैदराबाद (Hyderabad) में नीदरलैंड्स (Netherlands) के विरुद्द करेगा।


2 thoughts on “ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम के 15 खिलाड़ियों का ऐलान, जानें किसे मिला मौका और कौन हुआ बाहर?”