NZ Vs AFG Highlights: Strong गेंदबाज राशिद-फारूकी और बल्लेबाज गुरबाज के दम पर अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए न्यूजीलैंड को 84 रन से करारी मात दी

NZ Vs AFG Highlights: न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुरबाज (Gurbaj) की शानदार 80 रन की पारी की बदौलत अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम ने निर्धारित 20 ओवर मे 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड (NZ) मात्र 75 रन पर ही सिमट गई। राशिद खान और फजलहक फारूकी (Rashid Khan and Fazalhaq Farooqui) ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड के तो 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके।

NZ Vs AFG Highlights: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन से हराया

NZ Vs AFG Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए न्यूजीलैंड को धूल चटा दी (Afghanistan pulled off a big upset and defeated New Zealand in the T20 World Cup) है। शनिवार 7 जून 2024 को खेले गए 14वें मुकाबले में अफगानिस्तान (AFG) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले और गेंद से अपना  दमदार प्रदर्शन किया। राशिद खान की फिरकी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी पूरी तरह से उलझ गए और मैच गंवा दिया (New Zealand’s batting got completely entangled in the spin of Rashid Khan and lost the match)।

यह भी देखें: USA Vs PAK T20: T20 WC 2024 मे मेजबान अमेरिका ने सुपर ओवर मे पाकिस्तान को धूल चटाकर किया सबसे बड़ा उलटफेर, जाने, अंतिम 12 गेंदों का रोमांच कैसा रहा?    

NZ Vs AFG Highlights: गुरबाज ने खेली 80 रन की पारी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने को उतरी अफगानिस्तान टीम की तरफ से उनकी सलामी जोड़ी गुरबाज और जादरान (Gurbaz and Jadran) ने धीमी, लेकिन ठोस शुरुआत दी। पहले 10 ओवर में अफगानिस्तान ने 55 रन जोड़े। तब हालांकि ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाएगी। लेकिन इसके बाद गुरबाज और जादरान ने तेजी से रन बनाना शुरू किया। गुरबाज ने 40 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की।

NZ Vs AFG Highlights: पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी

जादरान अर्धशतक बनाने से चूक गए। वह 44 रन बनाकर आउट हो गए। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 103 रन की शतकीय साझेदारी हुई। हालांकि, एक छोर पर खड़े रहमानुल्लाह गुरबाज ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। गुरबाज ने अगली 16 गेंद पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 30 रन ठोक दिए। गुरबाज ने 80 रन की पारी खेली। ओमरजाई ने कैमियों पारी (Omarzai cameo innings) खेलते हुए 22 रन बनाए। अफगानिस्तान टीम के अगले 10 ओवर में 105 रन बने। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

NZ Vs AFG Highlights: फजलहक फारूकी ने टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त किया

NZ Vs AFG Highlights:
NZ Vs AFG Highlights:

अफगानिस्तान के द्वारा दिए गए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बहुत ही खराब हुई। पहली ही गेंद पर फजलहक फारूकी ने फिन एलन (Finn Allen) को आउट कर टीम को पहला झटका दे दिया। इस झटके के बाद न्यूजीलैंड की टीम कभी उबर ही नहीं पाई और लगातार विकेट गंवाते चली गई। कॉनवे (8), केन विलियमसन (9), डेरिल मिचेल (5), ग्लेन फिलिप्स (18)  जैसे बड़े खिलाड़ी बड़ी पारियां खेलने में पूरी तरह से  असफल रहे। फारूकी ने तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

NZ Vs AFG Highlights: राशिद खान की शानदार फिरकी में उलझी कीवी टीम

इसके बाद राशिद खान (Rashid Khan) ने अपनी फिरकी का जादू चलाया और मध्यक्रम को झकझोर कर रख दिया। राशिद ने चार ओवर में मात्र 17 रन देकर चार विकेट चटकाए। मोहम्मद नबी (Mohammed Nabi) ने भी दो विकेट निकाल कर रही सही कसर पूरी कर दी। अंत में फजलहक फारूकी ने 3.2 ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 15.2 ओवर में 75 रन पर समेट दिया। अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए न्यूजीलैंड को 84 रन से मात दे दी।

Leave a Comment