Nitish Reddy IPL: नीतीश रेड्डी ने 37 गेंदों पर जड़ा अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक, नीतीश ने हरप्रीत की जमकर धुनाई की

Nitish Reddy IPL: पंजाब किंग्स (PBKS) के नए होम ग्राउंड मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (New home ground: Maharaja Yadvendra Singh International Cricket Stadium of Mullanpur) में पंजाब (Punjab) के गेंदबाजों का प्रदर्शन बहुत ही लाजवाब रहा। पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने 4 विकेट झटके और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बैटर्स को खूब परेशान किया। हैदराबाद (Hyderabad) को ऐसे मुश्किल समय में नीतीश रेड्डी (Nitish Reddy) का साथ मिला जिन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए अपने आईपीएल (IPL) करियर का पहला अर्धशतक ठोका।

Nitish Reddy IPL: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को दिया 183 रन का लक्ष्य

Nitish Reddy IPL: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। पंजाब किंग्स के नए होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बैटर्स रन बनाने को संघर्ष करते हुए दिखे।

सिर्फ हैदराबाद टीम की तरफ से युवा बैटर नीतीश रेड्डी (Nitish Reddy) का बल्ला गरजा, जिन्होंने 37 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली और मुश्किल समय में टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई। नीतीश के प्रदर्शन को देख कर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है, लेकिन फैंस उन्हें और अच्छे से जानने के लिए बहुत ही   बेताब हैं। तो आइए जानते हैं कौन हैं आंध्र प्रदेश के नीतीश रेड्डी, जिन्होंने चौके-छक्कों की बरसात कर पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

यह भी देखें: Akshay Kumar और टाइगर श्रॉफ ने आईपीएल 2024 की सेमी फाइनलिस्ट मे किन 4 टीमों की कर दी भविष्यवाणी, जानिए?

Nitish Reddy IPL: Nitish Reddy ने IPL करियर का पहला अर्धशतक जड़ा

दरअसल, नीतीश रेड्डी (Nitish Reddy) आंध्र प्रदेश की कोस्टल सिटी विशाखापट्टनम (Visakhapatnam, coastal city of Andhra Pradesh) में पैदा हुए थे। उनका पूरा नाम काकी नीतीश कुमार रेड्डी है, जिनकी उम्र अभी महज  20 साल की हैं। नीतीश को आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था।

नीतीश ने अपने करियर में कुल 17 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 20 की औसत से 566 रन निकले, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे। इस दौरान नीतीश रेड्डी ने गेंदबाजी करते हुए 17 मैचों में 52 विकेट चटकाए हैं।

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि केरल के खिलाफ आंध्र के लिए नीतीश रेड्डी ने रणजी ट्रॉफी 2020 में डेब्यू (Nitish Reddy makes debut for Andhra against Kerala in Ranji Trophy 2020) किया था। इस दौरान उन्होंने निचले क्रम पर बैटिंग करते हुए 39 गेंद पर 60 रन बनाकर आंध्र को 7 विकेट से जीत दिलाई थी।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग मे रुचि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Nitish Reddy IPL: Nitish ने हरप्रीत की क्लास ली

Nitish Reddy IPL: नीतीश कुमार रेड्डी की पंजाब किंग्स के खिलाफ बैटिंग करते हुए शुरुआत धीमी रही, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी रफ्तार पकड़ी और हरप्रीत (Harpreet) की जमकर धुनाई की। 15वें ओवर में नीतीश ने दो गगनचुंबी छक्के जड़े और हरप्रीत के ओवर में 21 रन कूटे।

Nitish Reddy IPL: हैदराबाद ने पंजाब को दिया 183 रन का लक्ष्य

Nitish Reddy IPL
Nitish Reddy IPL

सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। उनके सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा (Travis Head, Abhishek Sharma) ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। इसके बाद एडन मार्करम (Aidan Markram)  भी शून्य पर पवेलियन लौट गए। फिर मुल्लांपुर में नीतीश ने 64 रन बनाकर टीम की पारी को संभाला। अंत में अब्दुल समद (Abdul Samad) और शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) के बीच शानदार साझेदारी बनी, जिसकी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 180 रन के पार पहुंचा।

1 thought on “Nitish Reddy IPL: नीतीश रेड्डी ने 37 गेंदों पर जड़ा अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक, नीतीश ने हरप्रीत की जमकर धुनाई की”

Leave a Comment