New Zealand Vs Pakistan Live Score
New Zealand Vs Pakistan Live Score: T20 World Cup 2022 का मैच सेमीफाइनल के स्टेज में पहुंच गया है और आज 9 नवंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच में पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में हुए दोनों टीमों के खेल को ध्यान में रखते हुए ऐसा लग रहा है कि न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है. न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम की जबरदस्त बल्लेबाजी क्रम की वजह से न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान पर भारी लग रही है.
न्यूजीलैंड की विविधता पूर्ण गेंदबाजी आक्रमण में भी गहराई है. टीम साउथी और ट्रेंट बोल्ट जैसे तेज गेंदबाज हैं. टीम में दो उच्च कोटि के हरफनमौला खिलाड़ी शामिल है और सबसे बड़ी बात यह है कि इस टूर्नामेंट में टीम का क्षेत्ररक्षण स्तर भी बहुत अच्छा रहा.
दूसरी तरफ पाकिस्तान जिन परिस्थितियों में सेमीफाइनल में पहुंचा है उससे टीम काफी खतरनाक बन जाती है. पाकिस्तान की दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश पर जीत से यह प्रकट होता है कि टीम में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. हारिस, इफ्तिखार, शान मसूद और शादाब खान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर पाकिस्तान को भरोसा रहेगा. पाकिस्तान का तेज आक्रमण शाहिन अफरीदी के धारदार और पैनी गेंदबाजी पर निर्भर रहेगा.

स्पिनर शादाब भी कमाल दिखा सकते हैं. मैच जीतने के लिए क्षेत्ररक्षण भी काफी अहम होगा. जिस टीम का आत्मविश्वास जितना अधिक होगा वह टीम मजबूत होगी इसमें तो कोई शक नहीं है. यह विश्व कप का सेमी फाइनल मुकाबला है और यह किसी के लिए भी आसान नहीं होगा. पावर प्ले में दोनों टीमों का प्रदर्शन काफी महत्वपूर्ण होगा.
इस सेमी फाइनल मैच में पाकिस्तान एक दमदार टीम है। अभी तक के पुराने सभी मैच को हम देखें, तो यह पता चलता है। कि पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को हर बड़े टूर्नामेंट में शिकस्त दी है। न्यूजीलैंड कभी भी बड़े मैच का दवाब नहीं छेल पाया है। इसी वजह से इस मैच में भी पाकिस्तान के जीतने का चांस ज्यादा है। हालांकि न्यूजीलैंड टीम इस बार एक नए जोश के साथ आई है। क्योंकि जिस तरह से इस टीम ने शुरुआत की है, उससे यही प्रतीत होता है।
कि इस बार यह सारे रिकार्ड तोड़ने के मूड में है। बोल्ट, सऊदी जैसे गेदबाज पूरे फॉर्म मे है, और बल्लेबाजी मे नीसम, विलियंसन जैसे खिलाड़ी है, जो की मैच को कभी भी अपनी तरफ मोड सकते है। जहा तक बात पाकिस्तान कि कही जाए, तो वो इस सेमी फाइनल मे कैसे पहुचा, वो यह अच्छी तरह से जानता है। इसलिए वो इस मैच को जीत कर अपना पुराना दबदबा कायम रखना चाहेगा।
यह भी पढ़े: भारतीय क्रिकेट टीम का उभरता हुआ सितारा- Suryakumar Yadav Biography
तो दोनों ही टीम अपनी पूरी ताकत इस मैच को जीतने के लिए लगा देगे।पाकिस्तान की बॉलिंग और बेटिग अभी टीक है। और दोंनो ही टीमों के बीच एक जोरदार रोमांचक मैच होने की पूर्ण संभावना है। क्योंकि जो भी टीम जीतेगी,वो टीम वर्ल्ड कप विजेता होने से सिर्फ एक कदम दूर ही रह जाएगी, और सेमी फाइनल का मतलब, फाइनल के लिए पूरी टीम का मनोबल बढ़ना होता है। और इसी मनोबल के साथ जब फाइनल खेलने जाएंगे, तो उनके जीतने का चांस बढ़ जाएगा।
देखना यह है कि पाकिस्तान अपने प्रमुख गेंदबाज और बल्लेबाज का किस तरह प्रयोग करते हैं। क्योंकि पाकिस्तान की तकत उनके सलामी बलेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान हैं जो की पूरी तरह से फॉर्म मे नहीं है।
New Zealand Vs Pakistan Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड – फिन ऐलन, डेवान कॉनवे विकेटकीपर, केन विलियमसन कप्तान, डेनियल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लोंकी फर्गुसन, ट्रेट बोल्ट।
पाकिस्तान- मोहम्मद रिजवान विकेटकीपर बाबर आजम कप्तान मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी और हैरिस रऊफ, शान मसूद।
अभी कुछ समय के बाद यह मैच लाइव खेल जायेगा। मैच की पल पल की जानकारी के लिए हमारे साथ आप जुड़े रहे। और मैच का लाइव आनंद ले।
LIVE SCORE:
दूसरी पारी
New Zealand Vs Pakistan T20 Live: 4.50 PM – 09.11.2022
पाकिस्तान ने यह मैच 7 विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
19वां ओवर टिम साउदी कर रहे हैं, अभी 9 गेंदों में छह रन बनाने की जरूरत है। 8 गेंदों में 5 रन, 7 गेंदों में 2 रन। पाकिस्तान का अभी अभी तीसरा विकेट भी गिर गया है 151 के स्कोर पर और अब उसे जीत के लिए 6 गेंदों में 2 रन चाहिए।
अब पाकिस्तान को जीत के लिए 17 गेंदों में 20 रन चाहिए। फर्ग्युसन 18वां ओवर कर रहे हैं। और अगली गेंद बल्लेबाज द्वारा 6 रन के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दी गई। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 12 गेंदों में सिर्फ 8 रन चाहिए।
ट्रेंट बौल्ट अपना चौथा ओवर लेकर आएं। मोहम्मद रिजवान आउट हो गए, 53 गेंदों में 57 रन बनाकर और पाकिस्तान का दूसरा विकेट 132 के स्कोर पर गिरा।
16 वां ओवर टीम सऊदी लेकर आए. अब पाकिस्तान को 24 बॉल में 26 रन चाहिए। पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट पर 127 रन हुआ।
New Zealand Vs Pakistan T20 Live: 4.30 PM – 09.11.2022
न्यूजीलैंड के लिए 15वां ओवर सैंटनर लेकर आए हैं। 15 ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन हुआ। अब पाकिस्तान को जीतने के लिए 30 गेंदों पर सिर्फ 31 रन चाहिए।
बाबर आजम के आउट होने के बाद पाकिस्तान के नए बल्लेबाज हारिस रऊफ आए हैं। मोहम्मद रिजवान 36 गेंदों में 50 रन बनाकर अभी मैदान में डटे हुए हैं। अब पाकिस्तान को जीतने के लिए 36 गेंदों में सिर्फ 40 रन बनाने की जरूरत है।
बाबर आजम 42 गेंदों में 53 रन बनाकर अभी-अभी कैच आउट हो गए, और पाकिस्तान का पहला विकेट 105 रन के स्कोर पर गया।
11 ओवर और 4 गेंदों पर पाकिस्तान ने 100 रन की साझेदारी की है और उसके कोई भी विकेट नहीं गिरे हैं। पाकिस्तान को अब 48 गेंदों में 51 रन बनाना है।
11वां ओवर फर्ग्युसन लेकर आए हैं। उनकी चौथी गेंद पर बाबर आजम ने चौका लगाया। बाबर आजम का अर्धशतक 38 गेंदों में। पाकिस्तान का स्कोर 11 ओवर की समाप्ति पर 97 रन।
New Zealand Vs Pakistan T20 Live: 4.05 PM – 09.11.2022
0वां ओवर सोढी़ लेकर आए हैं. मोहम्मद रिजवान 25 गेंदों पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। ओवर की पांचवीं गेंद पर बाबर आजम ने चौका लगाया। 10 ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 87 रन बना लिए। अब उन्हें जीत के लिए 60 गेंदों में 66 रन बनाने हैं।
न्यूजीलैंड के लिए 9 वां ओवर सैंटनर लेकर आये. इस ओवर में पाकिस्तान के 7 रन बने और उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 75 रन हुआ।
न्यूजीलैंड के लिए 8 ओवर सोढी़ लेकर आए हैं। 8 ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 68 रन हुआ।
मोहम्मद रिजवान 18 गेंदों पर 29 रन बनाकर तो बाबर आजम 21 गेंदों पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 7 में ओवर में 63 रन हुआ है।
पाकिस्तान अपने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान का स्कोर पावरप्ले के छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 55 रन हुआ।
न्यूजीलैंड के पांचवें और सऊदी के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने चौका लगाया अगली गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने फिर से चौका लगाया। अभी तक मोहम्मद रिजवान 14 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। पांचवीं गेंद पर बाबर आजम द्वारा चौका लगाया गया और पाकिस्तान का स्कोर 5 ओवर की समाप्ति पर बिना किसी नुकसान के 47 रन हुआ।
New Zealand Vs Pakistan T20 Live: 3.40 PM – 09.11.2022
ट्रेंट बोल्ट की दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बाबर आजम ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर भी चौका लगाया। बोल्ट की आखिरी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने चौका लगाया और पाकिस्तान का स्कोर तीसरे ओवर की समाप्ति पर बिना किसी नुकसान के 24 रन हुआ।
न्यूजीलैंड के लिए दूसरा ओवर टिम साउदी लेकर आए हैं। टीम सऊदी ने अपने इस ओवर में सिर्फ 2 रन दिए। पाकिस्तान का स्कोर 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 9 रन।
पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आ चुके हैं। न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर वोल्ट लेकर आ रहे हैं और उनकी पहली ही गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने चौका लगाकर पारी की शुरुआत की। दोनों टीमों के लिए पावर प्ले के पहले छह ओवर बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे। ट्रेंट बोल्ट की चौथी गेंद पर बाबर आजम ने बल्ला लगाया और गेंद 4 रन के लिए बाहर चली गई। पाकिस्तान ने अपने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 7 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ने 150 रन का आंकड़ा पार किया है जो बहुत अच्छा स्कोर तो नहीं है लेकिन उसके पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं तथा दो क्वॉलिटी स्पिनर्स हैं जिसके कारण वह अपना स्कोर डिफेंड कर सकता है। पाकिस्तान को मुकाबला जीतने के लिए सावधानी से खेलना पड़ेगा।
पहली पारी
New Zealand Vs Pakistan T20 Live: 3.15 PM – 09.11.2022
पाकिस्तान के लिए आखिरी ओवर नसीम लेकर आए हैं। नसीम की तीसरी गेंद पर मिशेल ने शानदार शॉट लगाया परंतु उन्हें सिर्फ एक ही रन मिला पाकिस्तान की बहुत अच्छी फील्डिंग। न्यूजीलैंड ने अपने 20 ओवर की पारी में 152 चार विकेट पर बना लिए। मिचेल ने 35 गेंदों में 53 रन बनाए और नॉट आउट रहे । पाकिस्तान को जीत के लिए 120 गेंदों पर 153 रन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
पाकिस्तान के लिए 19वां ओवर हारिस रऊफ लेकर आए हैं, उनकी चौथी गेंद पर नीशम ने चौका लगाया. न्यूजीलैंड स्कोर 19 में ओवर की समाप्ति पर 144 चार विकेट पर हो गया है और निशाम ने 32 बॉल में 50 रन बना लिया है।
New Zealand Vs Pakistan T20 Live: 3.00 PM – 09.11.2022
पाकिस्तान के नसीम शाह 18वां ओवर लेकर आए हैं और उनके पहली ही गेंद पर चौका लगा। नसीम के इस ओवर में न्यूजीलैंड ने 10 रन बनाए और उनका स्कोर 18 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट पर 133 हो गया।
17वें ओवर में न्यूजीलैंड के 4 विकेट पर 117 रन हो गए हैं। मिचेल 25 गेंदों में 38 रन बनाकर अभी क्रीज पर डटे हुए हैं। शाहिन अफरीदी 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए।
अभी न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ 4 ओवर बचे हैं शाहिद अफरीदी अपना चौथा और अंतिम ओवर लेकर आए, और उन्होंने केन विलियमसन को बोल्ड आउट कर दिया। विलियमसन ने 42 गेंदों में 46 रन बनाए।
16 वां ओवर हारिस रऊफ लेकर आए। 16 ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड 3 विकेट पर 116 रन,इस ओवर में 10 रन बने।
New Zealand Vs Pakistan T20 Live: 2.50 PM – 09.11.2022
पाकिस्तान के लिए 15 वां ओवर और अपना तीसरा ओवर लेकर शाहीन अफरीदी आए हैं। अफरीदी की तीसरी गेंद पर विलियमसन ने चौका लगाया,और न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार 103 तक पहुंचाया। शाहीन अफरीदी ने अपने इस ओवर में 7 रन दिए। 15 ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 106 रन।
पाकिस्तान के लिए 14 वां ओवर शादाब लेकर आए हैं। विलियमसन और मिचेल दोनों अभी अच्छा खेल रहे हैं। मिचेल ने शादाब की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया और स्कोर 3 विकेट पर 99 तक पहुंचाया।
New Zealand Vs Pakistan T20 Live: 2.35 PM – 09.11.2022
नसीम की नई ओवर की पहली गेंद पर विलियमसन में छक्का लगाया और दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील की गई है। अंपायर ने नॉटआउट कहा है। पाकिस्तान ने रिव्यू लिया थर्ड अंपायर ने भी नॉट आउट कहा। 13 ओवर के समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 89 रन हुआ।
पाकिस्तान के लिए 12 वां ओवर नसीम ले कर आए हैं। 12 ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 81 रन हो गया।
मैच में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड को कम से कम 160 -165 रन बनाने आवश्यक होगें। अभी नीलैंड के पास सिर्फ 10 ओवर बचे हैं और उनके सिर्फ 7 विकेट हैं। अभी 11 वां ओवर चल रहा है और अभी तक न्यूजीलैंड की पारी में सिर्फ छह चौके आए हैं। शादाब के इस ओवर में 14 रन बने हैं।
New Zealand Vs Pakistan T20 Live: 2.10 PM – 09.11.2022
अभी-अभी मोहम्मद नवाज की आखिरी गेंद पर ग्लेन फ्लिपस काट एंड बोल्ड आउट हो गए और न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट 49 के स्कोर पर गिर गया। पाकिस्तान की तरफ से 9वां ओवर शादाब लेकर आए हैं। 9 ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 52 रन है।
पावर प्ले में न्यूजीलैंड ने 38 रन बनाए और 2 विकेट गंवा दिए पावर प्ले की आखिरी गेंद पर दूसरा विकेट गिरा। उसके दोनों ओपनर फिन एलेन और कांनवे आउट हो चुके हैं। अभी न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स मैदान पर हैं।
कीवी टीम का तीसरे ओवर का स्कोर 19/1 4 थे ओवर का स्कोर 23/1 5 वे ओवर का स्कोर 30/1 न्यूजीलेंड टीम का 3 रा विकेट गिरा। कॉनवे 21 रन बनाकर रन आउट, टीम का स्कोर 38/2 6 ओवर मे 7 वे ओवर का स्कोर 44/2 8 वे ओवर का स्कोर विलियंसन 18 रन पर खेल रहे है।
New Zealand Vs Pakistan T20 Live: 1.40 PM – 09.11.2022
न्यूजीलैंड का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट पर 6 रन। पाकिस्तान के लिए दूसरा ओवर नसीम शाह लेकर आए हैं। नसीम शाह की पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना और परंतु चौथी बाल में कानवे चौका लगाया। नसीम की इस ओवर की अंतिम बाल में भी चौका लगा. दूसरे ओवर में न्यूजीलैंड ने 8 रन बनाए और उसका स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 14 रन हो गया है।
पाकिस्तान की टीम मैदान में फील्डिंग के लिए पहुंच चुकी है और न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर एलेन और कानवे भी बैटिंग के लिए मैदान में पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान की ओर से पहली बाल डालने के लिए शाहिन अफरीदी आए और उनकी पहली ही बाल पर एलन ने चौका लगाया परंतु दूसरी बॉल पर एलबीडब्ल्यू की अपील की तथा अंपायर ने आउट करार दिया जिसके आगे न्यूजीलैंड ने रिव्यु मांगा है जिसे थर्ड अंपायर ने नकार दिया। तीसरी गेंद पर फिर से आउट की अपील की गई अंपायर ने एलन को आउट किया और इस तरह न्यूजीलैंड का पहला विकेट पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही गिर गया और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बल्लेबाजी के लिए मैदान में आए।
New Zealand Vs Pakistan T20 Live: 1.20 PM – 09.11.2022
थोड़ी देर में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के राष्ट्रगान होंगे और उसके बाद मुकाबला शुरू होगा। पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान हुआ और उसके बाद न्यूजीलैंड का।
पाकिस्तान चाहेगी न्यूजीलैंड का स्कोर 160 -165 के अंदर सीमित रहे। आईसीसी नॉकआउट मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड तीन बार आमने-सामने रहे और तीनों बार बाजी पाकिस्तान के हाथ लगी।
न्यूजीलैंड के कैप्टन केन विलियमसन और पाकिस्तान के कैप्टन बाबर आजम टॉस के लिए तैयार हैं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है।

