Namibia Vs Oman: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में नामीबिया और ओमान के बीच रोमांचक मैच आखिरी ओवर में हाई-वोल्‍टेज ड्रामा बना, नामीबिया ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला

Namibia Vs Oman: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 (T20 World Cup) में नामीबिया और ओमान (Namibia and Oman) के बीच धड़कन रोक देने वाला हाई-वोल्‍टेज मुकाबला (High-Voltage competition) 3 जून को खेला गया। इस मैच में ओमान की टीम (Oman Team) पहले बैटिंग करते हुए 109 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में नामीबिया की टीम (Namibia Team) 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 109 रन बना सकी। इसके बाद मैच सुपर ओवर (Super Over) में गया जहां नामीबिया ने जीत दर्ज की।

Namibia Vs Oman: नामीबिया और ओमान के बीच खेला गया रोमांचक मैच

Namibia Vs Oman: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के तीसरे मैच में नामीबिया और ओमान के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। सांस रोक देने वाले इस मैच में नामीबिया ने ओमान के जबड़े से जीत छीनी। मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए ओमान की टीम ने 109 रन का स्कोर खड़ा किया।

Namibia Vs Oman: नामीबिया ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला

इसके जवाब में नामीबिया की टीम ने भी अंतिम गेंद पर 109 रन बना लिए और मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में नामीबिया ने 21 रन बनाए, जिसके जवाब में ओमान की टीम 10 रन ही बना सकी और सुपर ओवर में नामीबिया ने 11 रन से यह मैच जीत लिया।

यह भी देखें: Hindi Cricket News: मेरे और कुक के क्लब मे शामिल होने के लिये विराट को 1 डिमांड पूरी करनी होगी, आखिर सुनील गावस्कर ने विराट से कौन सी डिमांड कर दी है?

Namibia Vs Oman: ओमान टीम के गेंदबाज मेहरान खान ने इतिहास रचा

वहीं, सुपर ओवर से पहले हुए मैच के आखिरी ओवर में ओमान टीम के गेंदबाज मेहरान खान (Oman team bowler Mehran Khan) ने किफायती ओवर डाला। नामीबिया की टीम को आखिरी ओवर में पांच रन की दरकार थी, लेकिन मेहरान खान ने शानदार गेंदबाजी कर दो विकेट लेकर सिर्फ 4 रन ही लुटाए। इसके साथ ही मेहरान खान ने इतिहास रच दिया।

Namibia Vs Oman: Mehran Khan ने मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया

दरअसल, नामीबिया बनाम ओमान (Namibia Vs Oman) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर में 39 साल के डेविड विसे (David Wiese) की आठ गेंद में 9 रन की सुस्त पारी ने नामीबिया को सुपर ओवर में पहुंचाया। सुपर ओवर से पहले मैच के दौरान एक वक्त लग रहा था कि नामीबिया की टीम आसानी से 109 रन चेज कर लेगी, लेकिन लगातार विकेट गिरते चले गए। फिर आखिरी ओवर में मीडियम पेसर मेहरान खान ने गेंदबाजी की और पांच रन बचाने की पूरी कोशिश की।

शुरुआती तीन गेंदों में दो विकेट लेकर उन्होंने मैच का पूरा रुख पलट दिया। आखिरी गेंद पर नामीबिया को दो रन बनाने थे और एक रन पर मैच टाई होना था। ऐसे में मेहरान ने अनुभवी डेविड विसे को बड़ा शॉट खेलने से रोका और सिर्फ सिंगल लेकर नामीबिया 109 रन ही बना पाया। मेहरान ने आखिरी ओवर में 4 रन लुटाने के साथ 2 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Namibia Vs Oman: मेहरान खान के आखिरी ओवर की हर बॉल-

पहली गेंद- जान फ्राइलिंक को क्लीन बोल्ड

दूसरी गेंद-  कोई रन नहीं बना

तीसरी गेंद- जान ग्रीन को एलबीडब्ल्यू आउट

चौथी गेंद- एक रन

पांचवीं गेंद- 2 रन

छठी गेंद- 1 रन

Namibia Vs Oman: सुपर ओवर में नामीबिया के लिए चमके डेविड वीज

Namibia Vs Oman:
Namibia Vs Oman:

नामीबिया ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों पर 21 रन बोर्ड पर लगाए, जिसमें से 13 रन विसे के बल्ले से निकले थे। विसे ने सुपर ओवर की पहली गेंद पर चौका और फिर दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर दो रन आए। चौथी गेंद पर डेविड ने सिंगल लिया। पांचवीं और छठी गेंद पर दो-दो चौके आए। इस तरह नामीबिया ने सुपर ओवर में 21 रन बनाए।

इसके जवाब में सुपर ओवर में ओमान की टीम ने पहली गेंद पर 2 रन बनाए। इसके बाद तीसरी गेंद पर ओमान को विकेट मिला। आखिरी गेंद पर आकिब इलियास ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का (Aaqib Ilyas hits a six towards backward square leg) जड़ा।

Leave a Comment