World Most Successful Captain in IPL 2022 – जाने आईपीएल का सबसे सफल कप्तान कौन रहा है

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि Most Successful Captain in IPL कौन रहा है। आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। और अभी इस साल 2022 तक इस टूर्नामेंट के 14 साल हो चुके हैं। इस आईपीएल ने देश-विदेश में अपनी एक अलग ही ख्याति अर्जित की है। तो आइए जानते हैं World Most Successful Captain in IPL

साल 2022 में एक नई टीम गुजरात ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, और पहली ही बार में गुजरात की टीम इस आईपीएल 2022 की विजेता बनी। गुजरात टाइटंस का नेतृत्व हार्दिक पांड्या को दिया गया था। हार्दिक पांड्या के कुशल नेतृत्व के कारण गुजरात ने इस साल का आईपीएल टूर्नामेंट जीता है। इस जीत में सबसे बड़ी बात यह रही, कि हार्दिक पांड्या ने अपने कप्तानी से पूरी टीम को एकजुट रखा। और टीम को विजेता बनवाया, तो हम यही कह सकते हैं। कि हार्दिक पंड्या का नेतृत्व अच्छा रहा।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी मे IPL

World Most Successful Captain in IPL

आईपीएल के माध्यम से हम यह बात कर रहे थे कि Most Successful Captain in IPL में कौन रहा है। ऐसे में हमने काफी आंकलन करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व को अच्छा रखा है। महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग को चार बार चैंपियन बनाया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक आईपीएल में सबसे अधिक 204 मैचों में कप्तानी की है। जिसमें से 121 मैचों में  जीत हासिल हुई है और 82 मैच वह हारे हैं। एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला है। धोनी की कप्तानी में जीत का औसत 59.60 है। और इसी से धोनी के नेतृत्व को देखा जा सकता है कि वह आईपीएल में कैसे सबसे सफल कप्तान हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी मे IPL

World Most Successful Captain in IPL 2022

रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है। उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड फिलहाल रोहित शर्मा के पास ही है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 18 बार यह खिताब अपने नाम किया है। जबकि चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 17 बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है।

महेंद्र सिंह धोनी को रोहित शर्मा देंगे टक्कर

आईपीएल में सबसे सफल कप्तानी की बात करें, तो पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का आता है। महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरा नाम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का आता है। रोहित शर्मा अभी तक आईपीएल में 129 मैचों में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व कर चुके हैं। जिसमें 75 मैचों में जीत हासिल हुई है और 50 मैच उनकी कप्तानी में हारे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में उनके जीत का औसत 5 9 .68 रहा है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का खिताब जीता या है।

आईपीएल में सबसे सफल कप्तान में गौतम गंभीर का भी नाम

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की बात होती है। तो भारत की टीम के प्रमुख पूर्व सलामी बल्लेबाज और विस्फोटक बल्लेबाज गौतम गंभीर की बात ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाया है। साल 2012 साल 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल के खिताब को जीती है। उसके बाद से आज तक कोलकाता नाइट राइडर्स कोई खिताब नहीं जीत पाई है।

गौतम गंभीर ने आईपीएल में 129 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की है। जिसमें से 71 मैचों में उन्हें जीत हासिल हुई है। और 57 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी जीत का औसत 55.42 रहा है।

विराट कोहली की कप्तानी में IPL

World Most Successful Captain in IPL 2022

विराट कोहली बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान हैं। हालांकि आईपीएल में बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स आज तक एक भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। लेकिन विराट कोहली ने अपने आक्रमक नेतृत्व से टीम को जिताने की भरसक कोशिश की है। विराट कोहली बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान हैं।

विराट कोहली की कप्तानी में कुल 140 मैच खेले गए। जिसमें से 64 में उन्हे जीत हासिल हुई, और 69 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। उनकी जीत का औसत 55 . 42 रहा है।

एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में IPL

एडम गिलक्रिस्ट डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में कुल 74 मैच खेले गए, जिसमें से 35 मैचों में उन्होंने जीत हासिल की, और 39 मैचों में हार का स्वाद चखा। और इस तरह उनके जीत का प्रतिशत 47.29 रहा है और बाकी आईपीएल की टीमों के कप्तानों का प्रदर्शन साधारण रहा है

Conclusion: Most Successful Captain in IPL

हमने कुछ चुनिंदा सफल कप्तानों के बारे में आपको जानकारी दी है। उनके मैच खेलने उनकी जीत के आधार पर हमने उनका आंकलन किया है। क्योंकि जिस तरह से हमने देखा कि पंजाब ने अपने कप्तान को बदला है। दिल्ली के भी कप्तान का प्रदर्शन फीका रहा है। और इस साल नई टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स में केएल राहुल को कप्तानी दी गई, और केएल राहुल ने अपनी कप्तानी से टीम के प्रदर्शन को निखारा है। बशर्ते इस साल वह विजेता नहीं बन पाई। लेकिन उम्मीद है कि विगत वर्षों में वह अपने असाधारण प्रदर्शन से लखनऊ टीम को आईपीएल का विजेता बनाएंगे।

हम यह कह सकते हैं कि बेशक महेंद्र सिंह धोनी IPL Best Captain हैं। लेकिन यथास्थिति के हिसाब से उनको रोहित शर्मा ही टक्कर दे रहे हैं। जीत के प्रतिशत में थोड़ा बहुत अंतर है। बशर्ते रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार खिताब हासिल किया है इसीलिए हम सफल कप्तानों में सबसे बेहतरीन कप्तान रोहित शर्मा को ही मानते हैं। आशा है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा और तमाम जानकारियों के लिए देखते रहिए www.cricketwisdom.in वेबसाईट।

Leave a Comment