एशिया कप और भारत की बादशाहत – Most Asia Cup Winners Team in the World

दोस्तों क्या आप जानते है Most Asia Cup Winners Team in the World. एशियाई टीमों के भविष्य के उत्थान को ध्यान में रखकर 1983 में एशिया क्रिकेट परिषद की स्थापना हुई थी. एशिया कप एशियाई देशों का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट है. इस टूर्नामेंट में एशिया की क्रिकेट खेलने वाली प्रमुख टीमें भाग लेती हैं.

Most Asia Cup Winners Team in the World

एशिया कप विजेता और उपविजेता टीम सूची

संस्करण वर्ष प्रातिद्वंदी टीमेविजेता टीमेरनों द्वारा जीत
15th2022श्रीलंका Vs पाकिस्तानश्रीलंका23 रनों
14th2018भारत Vs बांगलादेशभारत3 विकेट
13th2016भारत Vs बांगलादेशभारत8 विकेट
12th2014श्रीलंका Vs पाकिस्तानश्रीलंका5 विकेट
11th2012पाकिस्तान Vs बांगलादेशपाकिस्तान2 रनों
10th2010भारत Vs श्रीलंकाभारत81 रनों
9th2008श्रीलंका Vs भारतश्रीलंका100 रनों
8th2004श्रीलंका Vs भारतश्रीलंका25 रनों
7th2000पाकिस्तान Vs श्रीलंकापाकिस्तान39 रनों
6th1997श्रीलंका Vs भारतश्रीलंका8 विकेट
5th1995भारत Vs श्रीलंकाभारत8 विकेट
4th1990-91भारत Vs श्रीलंकाभारत7 विकेट
3rd1988भारत Vs श्रीलंकाभारत6 विकेट
2nd1986श्रीलंका Vs पाकिस्तानश्रीलंका5 विकेट
1st1984भारत Vs श्रीलंकाभारतभारत विजेता

Most Asia Cup Winners Team in the World:1984 का एशिया कप

एशिया कप टूर्नामेंट की शुरुआत 1984 में United Arab Emirates (संयुक्त अरब अमीरात) के शारजाह में हुई थी. उस समय भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों ने ही हिस्सा लिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की बादशाहत कायम रही तथा उसने यह पहला कप जीत लिया था. अभी तक एशिया कप के 14 संस्करण हो चुके हैं जिसमें अब तक भारत ने सात बार एशिया कप पर अपना कब्जा कर चुका है तथा तीन बार उपविजेता रहा है.

Most Asia Cup Winners Team in the World:1986 का एशिया कप

1986 का एशिया कप श्रीलंका में आयोजित किया गया था परंतु भारत ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था क्योंकि श्रीलंका और इंडिया के क्रिकेट के रिश्ते उस समय ठीक नहीं थे. उसके बाद भारत ने 1988, 1990-91 तथा 1995 में लगातार 3 संस्करणों में यह कप जीता था. 2010 में धोनी के कैप्टनशिप में भी भारत ने यह कप जीता था. 2016 और 2018 में फिर से भारत ने लगातार दो बार यह कप जीता था और दोनों बार उसका मुकाबला फाइनल में बांग्लादेश से हुआ था. भारत के अलावा श्रीलंका ने पांच बार तथा पाकिस्तान ने 2 बार इस कप पर कब्जा किया है. श्रीलंका 6 बार, पाकिस्तान दो बार और बांग्लादेश तीन बार उपविजेता रह चुका है.

Most Asia Cup Winners Team in the World:2022 का एशिया कप

वर्तमान में एशिया कप का 15 वां संस्करण यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के शारजाह और दुबई में प्रारंभ हुआ है. ये मैच 27 अगस्त से 11 सितंबर 2022 तक चलेगा. 11 सितंबर 2022 को फाइनल मैच खेला जाएगा. ये मैच टी-20 फॉर्मेट में डबल राउंड रोबिन और नाक आउट फॉर्मेट में होगें. इसमें कुल 13 मैचेज होंगे. इस कप का आयोजन पहले श्रीलंका में होना था परंतु श्रीलंका में आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाने के कारण उसने इस टूर्नामेंट की मेजबानी छोड़ दी. इस तरह अब यह दूसरी बार United Arab Emirates (संयुक्त अरब अमीरात) में हो रहा है.

इस मैच में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और छठवीं टीम हांगकांग होंगी. हांगकांग का चयन क्वालीफायर टूर्नामेंट के आधार पर हुआ है. क्वालीफायर मैच में हांगकांग के अलावा सिंगापुर, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स और कुवैत की टीमें थी जिसमें से हांगकांग मैचेज जीतकर एशिया कप के ग्रुप ए टीम में भारत पाकिस्तान के साथ शामिल हुआ. ग्रुप में सभी टीमें एक दूसरे से एक-एक मैच खेलेंगी. ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर 4 राउंड में जाएंगे. क्रिकेट का असली रोमांच भारत और पाकिस्तान के बीच के मुकाबलों में ही दिखाई देता है परंतु एशिया कप में अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच कोई फाइनल मैच नहीं हो सका.

वहां पर भी सभी टीमें एक दूसरे से एक-एक मैच खेलेंगे तथा सुपर 4 में से शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलेंगी.

भारतीय टीम निम्न प्रकार रहेगी – रोहित शर्मा (कप्तान),के एल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, यजुवेंद्र चाहल, रविचंद्रन अश्विन, रवि विश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान.

Most Asia Cup Winners Team in the World

इस एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के साथ हुआ जिसमें भारत ने एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता तथा पहले गेंदबाजी का चयन किया.

भारतीय टीम निम्न प्रकार रही

रोहित शर्मा (कप्तान) के एल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, यजुवेंद्र चाहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान.

पाकिस्तानी टीम निम्न प्रकार रही

मोहम्मद रिजवान, बाबर आज़म (कप्तान), फ़खर ज़मां, इफ्तेखार अहमद, शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ़, नसीम शाह और शहनवाज धानी.


पाकिस्तान की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. उसके कप्तान बाबर आजम सिर्फ 10 रन बनाकर 15 के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार द्वारा आउट कर दिए गए. पाकिस्तानी बल्लेबाजों में रिजवान खान इफ्तिखार और धानी ने कुछ अच्छी बल्लेबाजी की जिसके कारण पाकिस्तान 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बना सका. भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 26 रन देकर चार विकेट, हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट, अर्शदीप सिंह ने 3.5 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट तथा आवेश खान ने 2 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया. इस तरह भारत को जीत के लिए 20 ओवर में 148 रन का लक्ष्य प्राप्त हुआ.

भारत की शुरुआत बहुत ही खराब रही. अभी 1 रन ही बना था कि उसके ओपनिंग बल्लेबाज के. एल. राहुल बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए और बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली आए. उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर अपनी टीम को 50 के स्कोर तक पहुंचाया. रोहित शर्मा खुद 18 बॉल में 12 के निजी स्कोर पर आउट हो गए. उसके बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे परंतु कोहली 34 बॉल में 35 रन बनाकर तथा सूर्यकुमार यादव 12 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन वापस चले गए. इस तरह भारत के कुल 89 के स्कोर पर 4 विकेट जा चुके थे.

अब रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या भारत की ओर से अच्छी बैटिंग करते हुए टीम को जीत के द्वार तक ले आए. जडेजा 29 गेंदों में 35 रन बनाकर हार्दिक पांड्या के साथ 52 रन की अहम साझेदारी की परंतु 141 के कुल स्कोर पर स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नवाज की पहली ही गेंद पर रविंद्र जडेजा बोल्ड आउट हो गए. अब हार्दिक पांड्या का साथ देने के लिए दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए.

यह भी पढ़े – हार्दिक पांड्या ने ठंडा कर दिया पाकिस्तान को

19वें ओवर में हारिस रऊफ की 3 गेंदों पर हार्दिक पंड्या के तीन चौकों ने मैच का पासा ही पलट दिया. टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 7 रन की दरकार थी. दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी साइड में थे परंतु दूसरी गेंद पर उन्होंने 1 रन लेकर हार्दिक पांड्या को स्ट्राइक दे दिया और पंड्या ने शानदार छक्का लगाकर 2 गेंदें शेष रहते टीम को रोमांचक जीत दिला दी.

दबाव के हालात में हार्दिक पांड्या के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारत ने एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में रविवार 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने 10 माह पूर्व टी20 विश्व कप में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया. हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी में अपनी उपयोगिता साबित करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए जिसके दम पर भारत ने पाकिस्तान को 19.5 ओवर में 147 रन पर समेट दिया.

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 17 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के साथ नाबाद 33 रन बनाए. उन्होंने रविंद्र जडेजा के साथ पाचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करके भारत को रोमांचक जीत दिलाई.

Leave a Comment