Mohammed Siraj: इस साल की शुरुआत में सिराज ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड (Sri Lanka And New Zealand) के विरुद्द वनडे सीरीज (One Day Series) में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। इसकी बदौलत उन्हें आईसीसी (ICC) की गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप स्थान मिला था। उन्होंने श्रीलंका (SL) के विरुद्द नौ विकेट लिए और तीन मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसके बाद शाहीन शाह अफरीदी टॉप पर पहुंचे थे।
Mohammed Siraj: आईसीसी की गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप स्थान

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने दावा किया है कि आईसीसी वनडे गेंदबाज रैंकिंग में नंबर 1 होना उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है। बल्कि उनका लक्ष्य भारत (IND) को वर्ल्ड कप 2023 (WC2023) का खिताब दिलाना है। मौजूदा ICC वर्ल्ड कप 2023 में सिराज ने अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर नंबर वन की कुर्सी हासिल की। आठ मैचों में वह 5.23 की प्रभावशाली इकॉनमी रेट के साथ 10 विकेट ले चुके हैं।
Mohammed Siraj: लक्ष्य भारत वर्ल्ड कप जीते
आईसीसी से बात करते हुए सिराज ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो बीच में कुछ समय के लिए मैं नंबर-1 था, फिर नीचे चला गया। नंबर मेरे लिए मायने नहीं रखता। लक्ष्य यह है कि भारत वर्ल्ड कप (India World Cup) जीते। यही टीम और मेरा लक्ष्य है।”
Mohammed Siraj: टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन

सिराज ने आगे कहा, मुझे उम्मीद है कि मेरा प्रदर्शन भारत (India) के लिए अच्छा रहेगा। बस यही मायने रखता है। मुझे इस टीम का हिस्सा होने और विश्व कप (World Cup) में ऐसा प्रदर्शन करने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैं इस टीम के साथ रहकर खुश हूं। मैं बस यही चाहता हूं कि यह टीम अपने प्रत्येक मैच में अच्छा प्रदर्शन करे।
Mohammed Siraj: न्यूजीलैंड और श्रीलंका सीरीज मे दमदार प्रदर्शन

इस साल की शुरुआत में सिराज ने श्रीलंका (SL) और न्यूजीलैंड (NZ) के विरुद्द वनडे सीरीज में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। इसकी बदौलत उन्हें आईसीसी (ICC) की गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप स्थान मिला था। उन्होंने श्रीलंका (SL) के विरुद्द नौ विकेट लिए और तीन मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने न्यूजीलैंड (NZ) के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज के शुरुआती मैच में 4 विकेट लिए थे।

