Mohammed Shami fitness: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। 33 साल के तेज गेंदबाज ने जिम में ट्रेनिंग करने का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया है। इस वीडियो पर फैंस ने शानदार कमेंट्स करके तेज गेंदबाज की हौसला अफजाई की है। शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है।
Mohammed Shami fitness: शमी ने जिम में ट्रेनिंग शुरू की

Mohammed Shami fitness: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने क्रिकेट में वापसी की तरफ कदम बढ़ाए हैं। शमी ने हाल ही में गेंदबाजी का अभ्यास शुरू किया था और अब उन्होंने जिम में ट्रेनिंग करने का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया। स्टार तेज गेंदबाज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ”वापसी की चाह मेरी सबसे मजबूत आत्म-विश्वास को बढ़ावा देती है।”
Mohammed Shami fitness: मोहम्मद शमी ने शेयर किया वीडियो
मोहम्मद शमी ने जिम में काफी वेट ट्रेनिंग की। उन्होंने इस दौरान अपनी पीठ और पूरी बॉडी का वर्कआउट किया। क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा तेज गेंदबाज को वर्कआउट करते देख खुश हुए और एक से बढ़कर एक कमेंट्स दिए।
Mohammed Shami fitness: शमी के पोस्ट पर फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए
एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ जल्दी वापस आओ साहब।”
वहीं, एक यूजर ने कहा, ”भाई 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना है।”
एक यूजर ने कमेंट किया, ”भाई आप जल्दी ठीक होकर मैदान में लौट आओ।”
इसके अलावा फैंस जल्द ही मोहम्मद शमी की क्रिकेट मैदान में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
Mohammed Shami fitness: एड़ी की चोट से जूझे शमी
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद मोहम्मद शमी एड़ी की चोट से परेशान रहे। शमी की चोट इतनी गंभीर रही कि उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा। इस साल की शुरुआत में शमी की सर्जरी हुई, जिसके कारण वह आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए। शमी ने वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल 7 मैचों में 24 विकेट चटकाए थे।
Mohammed Shami fitness: सानिया मिर्जा के साथ शादी पर शमी ने तोड़ी चुप्पी,
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जब से शोएब मलिक के साथ रिश्ता खत्म हुआ है तब से उनकी और भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रही हैं। अब शमी ने इन बातों को महज अफवाह बताया है और गलत खबर फैलाने वालों को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए चुनौती दे डाली है।
Mohammed Shami fitness: शादी की खबरों को बताया अफवाह

Mohammed Shami fitness: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ अपनी शादी की खबरों पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। शमी ने साफ कहा है कि ये महज एक अफवाह है जिसका कोई सिर-पैर नहीं है। शमी ने अफवाह फैलाने वालों को जमकर खरी खोटी सुनाई है।
शमी का पत्नी हसीन जहां से तलाक हो गया था। हसीन जहां ने शमी पर मारपीट, घरेलू हिंसा सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं सानिया मिर्जा ने भी इसी साल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से अपना 13 साल का रिश्ता खत्म कर लिया था। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी मॉडल सना जावेद से शादी कर ली थी। इसके बाद से ही दोनों की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ रही थीं।
Mohammed Shami fitness: शमी ने अफवाह फैलाने वालों को दे दी चुनौती
शमी ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की और उन लोगों को जमकर सुनाया जो इस तरह की अफवाहें फैलाते हैं। उन्होंने कहा, “अजीब ही है और है क्या उसमें? जबरदस्ती किया है पर क्या करें? फोन खोलो तो अपना ही फोटो दिखता है। लेकिन मैं आज एक ही चीज बोलना चाहूंगा। किसी को भी नहीं खींचना चाहिए।
मैं मानता हूं मीम्स आपके मजाक के लिए हैं लेकिन किसी की लाइफ से रिलेटड होते हैं। आपको सोच समझ कर बनाना चाहिए। आज आपके पास वैरीफाइड पेज नहीं है, आपका एड्रैस नहीं है, आपको लोग जानते नहीं हो तो बोल सकते हो।”
शमी ने कहा, “लेकिन मैं एक ही चीज बोलना चाहूंगा। अगर आपमें दम है तो वैरीफाइड पेज से बोल के दिखाओ, फिर हम बताते हैं। दूसरे की टांग खींचना बहुत आसान है। सफलता हासिल करो, अपना लेवल ऊपर करो। तब मैं मानूंगा आप अच्छे इंसान हैं।”
Mohammed Shami fitness: सानिया के पिता ने भी दी सफाई

शमी से पहले सानिया मिर्जा के पिता ने भी इस मामले में सफाई दी थी और कहा था कि शमी-सानिया की शादी की खबरें महज एक अफवाह हैं। अब शमी ने भी इसे लेकर स्थिति साफ कर दी है। शमी इस समय चोट से जूझ रहे हैं और टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक होंगे और वापसी करेंगे।

