Mohammed Shami: वर्ल्ड कप 2023 मे भारत का हीरो, WC मे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज

देश के हर हिन्दुस्तानी को उस पर ऐतबार था, ऐसा लगा जैसे उस पर कोई जुनून सवार था

हवा मे उड़ते हुए स्टंप को देख कर लगा, कि मानों आज शेर ज्यादा ही खूंखार था।  

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी… वर्ल्ड कप में भारत का हीरो। यह नाम अब भारत (IND) के घर-घर में लोकप्रिय हो चुका है। जब भी मोहम्मद शमी को गेंद थमाई जाती है, विपक्षी बल्लेबाजों की धड़कन बढ़ जाती है। उन्हें लगता है कि अब तो खैर नहीं। इस आदमी ने अपनी निजी जिंदगी में जो कुछ भुगता है, उसे सोच कर भी कलेजा कांप जाता है।

Mohammed Shami: शमी पर आतंकवाद से रिश्ते और मैच फिक्सिंग तक का आरोप लगा

मोहम्मद शमी की बीवी ने सरेआम उनकी इज्जत हवा में उछलने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। उन्होंने इशारों-इशारों में मोहम्मद शमी पर आतंकवाद से रिश्ते और मैच फिक्सिंग तक का आरोप मढ़ दिया। भारतीय क्रिकेट में कोहराम मच गया। एक वर्ग ऐसा भी था, जिसने मोहम्मद शमी को भारतीय टीम से बाहर करने की मांग शुरू कर दी।

यह भी देखें: IND Vs ENG: टीम इंडिया ने Great प्रदर्शन कर World Cup विजेता England को शानदार शिकस्त दी, अंक तालिका मे 1 नंबर पर पहुंची भारतीय टीम।

Mohammed Shami: पत्नी को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगा

Mohammed Shami:
Mohammed Shami:

मोहम्मद शमी को क्रूर इंसान के तौर पर पेश किया गया। बंगाल (Bengal) से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मोहम्मद शमी को टीम से बर्खास्त करने की मांग उठी। मीडिया में दिन-रात मोहम्मद शमी के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी की गई। बगैर किसी जांच के मोहम्मद शमी दोषी करार दे दिए गए थे। उन्हें एक अबला नारी पर हिंसा करने वाले राक्षस के रूप में बताया जा रहा था।

Mohammed Shami: बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा- मोहम्मद शमी हमारे साथ बने रहेंगे

यहां पर दाद देनी होगी तत्कालीन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुली की, उन्होंने साफ कर दिया कि मोहम्मद शमी हमारे साथ बने रहेंगे। हम आरोपों की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। जब तक जांच पूरी नहीं, होती मोहम्मद शमी पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। मोहम्मद शमी की बीवी हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि शमी ने दुबई (Dubai) में पाकिस्तानी नागरिक से पैसे लिए थे। आपको तो पता है कि पाकिस्तान (Pakistan) से संबंध का मतलब भारत (India) में क्या होता है?

Mohammed Shami: शमी मीडिया के लिए टीआरपी का जरिया

 मोहम्मद शमी की बीवी ने कहा कि शमी के कई महिलाओं के साथ रिश्ते थे और उन्होंने अपनी पत्नी को जान से मारने का प्रयास किया था। मोहम्मद शमी भारत में खलनायक के तौर पर पेश किया जा रहे थे। BCCI ने भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के प्रमुख नीरज कुमार को जांच सौंप दी। जांच पूरी होने तक मोहम्मद शमी का अनुबंध निलंबित कर दिया गया। मोहम्मद शमी के लिए हालात मुश्किल होते जा रहे थे। घर से निकलते थे, तो मीडिया वाले चारों तरफ से घेर कर आरोपों की बौछार शुरू कर देते थे। मोहम्मद शमी टीआरपी का जरिया बनकर रह गए थे।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Mohammed Shami: शमी ने हिम्मत नहीं हारी

मोहम्मद शमी के लिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी काफी मुश्किल नजर आ रही थी। डर था कि मोहम्मद शमी कहीं संन्यास का ऐलान ना कर दें। पर मोहम्मद शमी अड़े रहे। सीना ठोककर हर मुश्किल के सामने खड़े रहे।

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी को बेकसूर पाया

आखिरकार BCCI की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई ने मोहम्मद शमी को बेकसूर पाया। शमी पर लगाए गए सारे आरोप तत्काल खारिज कर दिए गए। इसके बाद उन्हें फिर से BCCI ने कांट्रेक्ट दे दिया।

Mohammed Shami: वर्ल्ड कप मे प्रदर्शन

Mohammed Shami:
Mohammed Shami:

मोहम्मद शमी इस वर्ल्ड कप के 2 मैच में 9 विकेट हासिल कर चुके हैं। 4 मैच बेंच पर बैठने के बाद मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड (New Zealand) के विरुद्द मैदान पर उतरने का मौका मिला और इन्होंने उस मौके का फायदा उठाते हुए 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट चटकाए और साथ ही मैन ऑफ द मैच (Player Of The Match) का पुरस्कार भी प्राप्त किया।

अगले मैच मे मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड (England) के विरुद्द घातक गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इस दौरान 4 में से 3 बल्लेबाजों को मोहम्मद शमी ने क्लीन बोल्ड किया। उनका इकोनॉमी रेट 3.1 रहा। मोहम्मद शमी 13 वर्ल्ड कप मैच के बाद सबसे ज्यादा 40 विकेट चटकाने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं।

Leave a Comment