मिलर और तेवतिया का तूफान, गुजरात ने बैंगलोर को 6 विकेट से हराया,आठवीं जीत के साथ गुजरात की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की

आईपीएल 2022 के 43वें रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच खेलते हुए उन्हे छह विकेट से हरा दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने यह टॉस था। और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 170 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने एक बार फिर गुजरात की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों खिलाड़ियों ने आखिर में 40 बाल पर 79 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। तेवतिया 25 गेंदों पर 43 रन और डेविड मिलर 24 बाल पर 39 रन का निजी स्कोर बनाकर नाबाद रहे।

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम नौ में से आठ मैच जीतकर लगभग प्लेऑफ मे अपना स्थान पक्का कर चुकी है। गुजरात टाइटंस के नौ मैचों के बाद 16 पॉइंट्स हैं। वहीं दूसरी तरफ आर सी बी की यह 10 मैचों में पांचवीं हार रही। बैंगलोर टीम पांच जीत और 10 अंकों के साथ हाल-फिलहाल पांचवें स्थान पर है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला विकेट पारी के दूसरे ही ओवर में कप्तान फाफ डुप्लेसिस के रूप में गिर गया। डुप्लेसिस बिना खाता खोले शून्य पर प्रदीप सांगवान की गेंद पर विकेट कीपर के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद पॉवरप्ले तक विराट कोहली ने रजत पाटीदार के साथ पारी को संभाला,पावरप्ले तक आरसीबी ने 1 विकेट खोकर 43 रन बनाए।आउट होने से पहले विराट कोहली ने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया, जो आईपीएल में उनकी 14 पारियों के बाद आया। कोहली ने 53 गेंदों में 1 छक्के, 6 चौके की मदद से 58 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में 52 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की।ग्लेन मैक्सवेल ने 18 गेंदों में 33 रन बनाए। दिनेश कार्तिक बड़ी पारी नहीं खेल सके, और राशिद खान की गेंद पर 2 के स्कोर पर कैच आउट हो गए। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 170 रन बनाए।

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की ओपनिंग जोड़ी (रिधिमान साहा और शुबमन गिल) ने सधी हुई शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में विकेट बचाए रखा। गुजरात को पहला झटका साहा के रूप में लगा। साहा 29 रन बनाकर वणिंदो हसारंगा की गेंद पर कैच आउट हुए।साहा और गिल ने पहले विकेट के लिए अर्धशतीय (51) साझेदारी की। रिधिमान साहा के बाद गिल भी जल्दी ही आउट हो गए। उन्हें शाहबाज अहमद ने एलबीडबल्यू आउट किया। गिल ने 28 गेंदों में 31 रन बनाए।टीम मुसीबत में तब आई जब हार्दिक पांड्या मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद डेविड मिलर ने अंत तक टिककर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मिलर ने 24 गेंदों में 39 रन नॉट आउट बनाए। अंत में राहुल तेवतिया ने बड़े शॉट्स लगाकर टीम के लिए एक बार फिर अच्छे फिनिशर के तौर पर खुद को साबित किया।राहुल तेवतिया ने नॉट आउट 25 गेंदों में 43 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 5 चौके लगाए। गुजरात टाइटंस ने ये मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।

Leave a Comment