Michael Clarke : साल 2015 में अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को वर्ल्ड चैंपियन (World Champion) बनाने वाले माइकल क्लार्क (Michael Clark ) एक बार फिर विवादों में फंस चुके हैं। इस बार के विवाद मे तो इनकी जग हंसाई हो रही है।
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान माइकल क्लार्क (World Champion Kaptan Michael Clark) की पिटाई इनकी गर्लफ्रेंड (Girl Friend) ने सरेराह की है। इस दिग्ग्ज क्रिकेटर पर उनकी प्रेमिका जेड यारब्रॉज (Zed Yaar branz) ने बेवफाई का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में माइकल क्लार्क (Michael Clark ) अर्धनग्न नजर आ रहे हैं। वीडियो में बहुत ही ज्यादा गाली-गलौज है, जहां पर वह अपनी गर्लफ्रेंड से थप्पड़ खाते नजर आ सकते हैं। डेली टेलीग्राफ ने क्लार्क और जेड यारब्रॉज के बीच हुई इस मारपीट पर विस्तृत कवरेज की है।
Michael Clarke : मारपीट का वीडियो
इस वीडियो में कुल तीन लोग हैं। विडियो मे बातचीत साफ सुनाई और दिखाई दे रहा है कि जेड यारब्रॉड उन पर धोखा देने का आरोप लगाती है, जिसे माइकल क्लार्क इनकार कर रहे हैं। वह खुद को निर्दोष साबित करने के लिए अपनी बेटी की कसम भी खा रहे हैं। वीडियो के आखिरी में क्लार्क ने अपनी गर्लफ्रेंड की बहन को मुक्का मार दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक क्लार्क अपनी गर्लफ्रेंड और उनकी बहन जैस्मिन (Jasmine) के साथ छुट्टियों पर थे। इस दौरान जैस्मीन (Jasmine) के पति भी साथ बताये जा रहे हैं। क्लार्क (Clark) और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब वह अपने एक दोस्त के साथ डिनर पार्टी में थे। बता दें कि क्लार्क (Clark) की गर्लफ्रेंड की बहन जैस्मीन (Jasmine) ऑस्ट्रेलिया (Australia) की एक मशहूर टीवी होस्ट हैं। ऐसे में इस मामले में और तूल पकड़ लिया है।
Clarke stefanovic video | michael clarke video twitter,karl stefanovic michael clarke video#karlstefanovic #michaelclarkehttps://t.co/r01SGy7lH0 pic.twitter.com/02mq4Limim
— Shaushlya Sahu (@shaushlya) January 19, 2023
यह भी पढ़े – IND Vs NZ Live Score 2nd ODI Match : सीरीज पर कब्जा के इरादे के साथ उतरेगी टीम इंडिया
विवादों से भरा रहा है क्लार्क का जीवन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाने वाले माइकल क्लार्क का निजी जीवन काफी विवादों से भरा रहा है। क्लार्क सबसे पहली बार मॉडल लारा बिंगल के साथ सुर्खियों में आए थे। यह साल 2007 की बात है जब दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आई थी। इसके तीन साल के बाद साल 2010 में बिंगल की एक प्राइवेट तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी जिसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आई और दोनों अलग हो गए।
इसके बाद साल 2012 में माइकल क्लार्क (Michael Clark) ने काइली बोल्डी (Kylie Boldy ) से शादी से की। काइली (Kylie) और क्लार्क (Clark) ने साल 2015 में एक बेटी को जन्म दिया। हालांकि इस बार भी क्लार्क (Clark) का रिश्ता ज्यादा दिनों तक ना चल सका, साल 2020 में काइली और क्लार्क (Kylie And Clark) ने अलग होने का फैसला लिया और तलाक ले लिया।
इसके बाद क्लार्क ने पिप एडवर्ड्स को डेट करना शुरू किया लेकिन यहां उनकी बात नहीं बनी और कुछ दिनों के दोनों अलग हो गए। वहीं अब जेड यारब्रॉज के मारपीट के बाद वह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।