MI Vs RR: ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल की कहर बरपाती बॉलिंग के बाद रियान पराग की आतिशी बैटिंग से राजस्थान ने मुंबई को 6 विकेट से शिकस्त दी

MI Vs RR: मुंबई (Mumbai) के घरेलू मैदान वानखेडे स्टेडियम (Whankhede Stadium) में MI को RR ने 27 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से धूल चटा दी। IPL 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को लगातार तीसरी हार मिली तो वही राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने जीत की हैट्रिक लगाई। ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल (Trent Boult, Yuzvendra Chahal)  की कहर बरपाती गेंदबाजी के बाद रियान पराग (Riyan Parag) की आतिशी बल्लेबाजी से राजस्थान ने मुंबई को छह विकेट से हराया।

वानखेडे स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 125 का मामूली स्कोर ही खड़ा कर सकी। उसकी तरफ से कप्तान ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। बोल्ट और चहल ने तीन-तीन विकेट लिए। RR ने पराग के नाबाद 54 रनों की मदद से 15.3 ओवर में यह मैच जीत लिया। MI की ओर से आकाश मधवाल (Akash Madhwal) ने सबसे कमाल की गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 3 शिकार किए।

MI Vs RR: राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत

MI Vs RR: हालांकि राजस्थान को इस आसान से लक्ष्य का पीछा करने में शुरू में कुछ दिक्कतें हुईं। उसके ओपनर्स एक बार फिर से नाकाम साबित हुए। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 10 रन तो जोस बटलर (Josh Butler) मात्र 13 रन ही बना सके। यशस्वी जायसवाल ने पहले ही ओवर में क्वेना मफाका (quena mafaka) को 2 चौके लगाए, लेकिन आखिरी गेंद पर कवर्स में टिम डेविड (Tim David) को कैच दे बैठे।

टूर्नामेंट में इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे आकाश मधवाल ने दूसरी ही गेंद पर राजस्थान के कप्तान सैमसन (12) को रवाना किया। वे बोल्ड हुए। इसके बाद संभलकर खेल रहे बटलर 13 रन बनाकर मधवाल की छोटी गेंद पर पुल करते हुए बाउंड्री पर लपक लिए। इस तरह राजस्थान ने 48 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। रियान पराग और आर अश्विन (Riyan Parag and R Ashwin)  ने पिछले मैच की तरह ही एक बार फिर से राजस्थान के संकटमोचक बने।

यह भी देखें: IPL 2024 Riyan Parag: आँखों में आंसू, दिल में जज्बा -अवॉर्ड मिलने के बाद रोने लगे रियान पराग,   

MI Vs RR: राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग की एक और अर्धशतकीय पारी

MI Vs RR:
MI Vs RR:

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 40 रन जोड़े और टीम को जीत की राह पर डाल दिया। अश्विन 16 रन बनाने के बाद मधवाल के तीसरे शिकार बने। इसके बाद पराग ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाते हुए मैच खत्म किया। वे 39 गेंद में पांच चौकों व तीन छक्कों से सजी पारी खेलकर नाबाद रहे। उनके साथ शुभम दुबे आठ रन बनाकर लौटे।

MI Vs RR: मुंबई को लगे शुरुआती झटके

MI Vs RR: इससे पहले राजस्थान ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग चुनी। यह फैसला ट्रेंट बोल्ट और नांद्रे बर्गर (Trent Boult and Nandre Berger) ने मिलकर सही साबित किया। बोल्ट ने पहले ही ओवर में लगातार दो गेंद में रोहित शर्मा और नमन धीर (Rohit Sharma and Naman Dheer) को आउट किया। ये दोनों बल्लेबाज गोल्डन डक का शिकार हुए। बोल्ट ने फिर अपने दूसरे ओवर में इंपेक्ट प्लेयर के तौर पर आए डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को भी गोल्डन डक का शिकार बनाया। इस तरह मुंबई (Mumbai) ने 14 रन पर 3 विकेट गंवा दिए।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

MI Vs RR: तिलक और हार्दिक के बीच 56 रन की साझेदारी

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने दूसरी तरफ से दो चौके व एक छक्का लगाकर तेजी से रन जुटाने की कोशिश की, लेकिन वे चौथे ओवर में बर्गर के शिकार बने और सैमसन को कैच दे बैठे। 20 रन पर मुंबई का चौथा विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या (Tilak Verma And Hardik Pandya) ने मिलकर पारी को संभाला. दोनों के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। हार्दिक अच्छे रंग में नज़र आ रहे थे। उन्होंने छह चौकों से 21 गेंद में 34 रन की पारी खेली।

वे चहल की फिरकी में फंसे और गेंद को उड़ाते हुए बाउंड्री के पास रॉवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के हाथों लपके गए। मुंबई ने बैटिंग को लंबा करने के लिए पीयूष चावला (Piyush Chawla) को ऊपर भेजा, लेकिन वे तीन रन बना सके। आवेश खान (Avesh Khan) की गेंद पर पॉइंट पर शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने उनका जबरदस्त कैच लिया। तिलक दो छक्कों से सजी पारी खेलने के बाद चहल के दूसरे शिकार बने।

MI Vs RR: हार्दिक की हुई हूटिग,

MI Vs RR: गेराल्ड कोएत्जिया (4) चहल के तीसरे शिकार बने और हेटमायर के पास एक आसान सा कैच गया। टिम डेविड (17) एक बार फिर से नाकाम रहे और उऩ्हें बर्गर ने आउट किया। इस तरह मुंबई की निराशाजनक बैटिंग रही। राजस्थान की ओर से आर अश्विन (R Ashwin) को छोड़कर बाकी सभी बॉलर्स ने विकेट लिए। मैच का सबसे दिलचस्प लम्हा तब आया जब फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा ने फैंस से हार्दिक के खिलाफ नारेबाजी ना करने की अपील की। हार्दिक पंड्या भी मैदान में लगातार हो रही हूटिंग से टूटे हुए नजर आए।

Leave a Comment