MI vs LSG Ipl 2022पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आई पी एल 2022(इंडियन प्रिमियर लीग 2022) में अब तक अपने शुरुआती पांचों मैच हार चुकी है। इस वजह से टीम के लिए अब आगे की राह काफी कठिन हो गई है और आई पी एल 2022(इंडियन प्रिमियर लीग 2022) के प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें खतम होती जा रही है। उन्ही उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस -लखनऊ सुपर जायंट्स से आज 16 अप्रैल को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेगी।
यह पहली बार नहीं है
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मुंबई को पांच मैच में लगातार हार मिली हो, लेकिन यह पहली बार हुआ ही है जब टीम के ‘थिंक टैंक’ के पास ऐसा कोई प्लान नजर नहीं आ रहा जो इससे बाहर निकलने का है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ही रन बचाने और विकेट लेने में सफल हुए हैं, ऐसे में लखनऊ के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग इलेवन में बदलाव दिखने की काफी संभावना है। टीम मैनेजमेंट और कप्तान तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स की स्थान पर फेबियन एलन को मौका दे सकती है।
के एल राहुल की कप्तानी
वहीं दूसरे खेमे मे के एल राहुल की कप्तानी वाली सुपर जायंट्स लखनऊ की टीम इस समय पांच में से तीन मैच जीतने के बाद छह अंकों के साथ इंडियन प्रिमियर लीग 2022 की अंकतालिका (पॉइंट्स टेबल)में पांचवें नंबर पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से हार झेलनी पड़ी थी और ऐसे में वो फिर से जीत की पटरी पर लौटने के लिए प्लेइंग ईलेवन में कुछ करीबन एक या दो बदलाव कर सकती है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर जो अपनी आक्रामक शैली से मशहूर हैं इस टीम के मेंटॉर हैं और ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतार सकते हैं।
मुंबई इंडियस की संभावित प्लेइंग इलेवन :
- ईशान किशन (विकेट कीपर)
- रोहित शर्मा (कप्तान)
- डेवाल्ड ब्रेविस
- तिलक वर्मा
- सूर्यकुमार यादव
- कीरोन पोलार्ड
- फैबियन एलन
- मुरुगन अश्विन
- जसप्रीत बुमराह
- जयदेव उनादकट
- टाइमल मिल्स
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:
- केएल राहुल (कप्तान)
- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर)
- दीपक हुड्डा
- मार्कस स्टोइनिस
- आयुष बडोनी
- जेसन होल्डर
- क्रुणाल पांड्या
- के गौतम
- दुष्मंथा चमीरा
- रवि बिश्नोई
- आवेश खान

