MI Vs DC: WPL 2024 के उद्घाटन मैच मे मुंबई की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संजना की तारीफ की  

 MI Vs DC: महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के उद्घाटन मैच में मुंबई (Mumbai) की टीम को आखिरी गेंद पर जाकर जीत नसीब हुई। एस संजना (S Sanjana) ने आखिरी गेंद पर सिक्स जड़कर दिल्ली (Delhi) की टीम  पर चार विकेट से जीत दर्ज करने में अपनी अहम भूमिका अदा की। मुंबई की जीत के बाद हरमनप्रीत कौर (Harman Preet Kour) संजना की तारीफ करती हुई दिखाई दी। उन्होंने नेट प्रैक्टिस की भी मजेदार कहानी बताई।

MI Vs DC: हरमनप्रीत कौर ने बल्लेबाजी कोच हिमांशु भैया को श्रेय दिया

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, हमने जहां पर अपना पहला सीजन समाप्त किया था,  दूसरे सीजन मे भी हमने वहीं से शुरुआत की है। हमने जिस तरह का क्रिकेट खेला है उससे मै वास्तव में बहुत खुश हूं। मैं अपने बल्लेबाजी कोच हिमांशु भैया (Batting Coach Himanshu Bhaiya) को श्रेय देना पसंद करूंगी। उन्होंने मुझे कड़ी प्रैक्टिस कराई और मुझे ऊर्जा दी। मैं घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रही थी, इसीलिए मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। मानसिक रूप से उस ब्रेक से मुझे मदद मिली।

यह भी देखें: IND Vs ENG 4TH Test Day 1 Highlights: डेब्यू मैच में आकाश दीप सफल रहे, जो रूट का शानदार शतक,

MI Vs DC: संजना की तारीफ की

हरमनप्रीत कौर ने आगे कहा, बल्लेबाजी करते समय विकेट ठीक दिख रहा था, इसीलिए हमने सोचा कि अगर हम खेल को अंत तक ले जाते है तो हम जीत सकते हैं। संजना अभ्यास सत्र के दौरान छक्के लगा रही थी और उसने आज रात हमें यह करके भी दिखाया।

हम पहली 3 गेंदों में खेल खत्म करना चाह रहे थे लेकिन हम जानते हैं कि हमारी बल्लेबाजी में गहराई है, सजना की वजह से मैं यहां खड़ी हूं। पहले या दूसरे स्थान पर बल्लेबाजी करना मायने नहीं रखता, केवल परिस्थितियां मायने रखती हैं।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

MI Vs DC: मुंबई की जीत

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के उद्घाटन मैच में मुंबई ने दिल्ली को 4 विकेट से शिकस्त देकर इस टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 5 रन चाहिए था। एस संजना ने सिक्स लगाकर मैच समाप्त किया।

MI Vs DC: मुंबई की बल्लेबाजी

MI Vs DC:
MI Vs DC:

मुंबई को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य मिला था। मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। हेली मैथ्यू (Haley Matthews) बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद यास्तिका (Yastika) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। नैट सिवर ब्रंट (Nate Siver Brunt) के साथ मिलकर पारी को संभाला। यास्तिका ने 45 गेंद पर 57 रन की पारी खेली।

1 thought on “ MI Vs DC: WPL 2024 के उद्घाटन मैच मे मुंबई की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संजना की तारीफ की  ”

Leave a Comment