Mayank Markande का जीवन परिचय
Mayank Markande पंजाब के एक जोशीले युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपने अभी तक के छोटे से करियर में कई तरह के मैच खेले हैं जिनमें भारत के लिए अंडर-19, पंजाब के लिए अंडर-19 और आईपीएल मे मुंबई इंडियनस के नाम है। मयंक ने रणजी ट्राफी टी 20 में पंजाब टीम का प्रतिनिधित्व भी किया हैं। मयंक ने जनवरी 2018 में टी-20 में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह आईपीएल के मुंबई इंडियनस के लिए भी चुने गए। मार्कंडे के महान आदर्श स्पिनर लीजेंड शेन वार्न हैं
नाम | मयंक मार्कंडे |
पेशा | क्रिकेट खेलना |
ख्याति | आईपीएल में धोनी के विकेट को लेकर मिली हैं |
विशेषता | गूगली गेंद डालना |
जन्मदिन | 11 नवम्बर सन 1997 |
राशि | वृश्चिक |
जन्म स्थान | पंजाब (भटिंडा) |
लम्बाई | 5’6” |
वजन | 56 किलो |
आँखों का रंग | काला |
बालों का रंग | गहर भूरा |
Mayank Markande का जन्म, शिक्षा और परिवार
Mayank Markande का जन्म 11 नवम्बर सन 1997 को बठिंडा पंजाब में हुआ था। मयंक की राशि वृश्चिक हैं। मयंक के पूर्वज पंजाब से ही हैं। हालांकि अभी इस बारे में अधिक ज्यादा जानकारी नहीं हैं लेकिन मयंक की उम्र को देखते हुए यह समझा जा सकता हैं कि मयंक की पढाई अब तक पूरी हुईं नहीं होगी।
Mayank Markande का व्यक्तित्व
एक खिलाड़ी होने के कारण Mayank Markande का व्यक्तित्व आकर्षक और काफी प्रभावशाली है। मयंक की लम्बाई 5 फीट 6 इंच और वजन 56 किलो हैं, इनकी आँखों का रंग काला और बालों का रंग गहरा भूरा हैं।
यह भी पढ़े – Yash Dayal Biography, Profile, Age और भी जाने बहुत कुछ उनके बारे में
Mayank Markande का करियर
मयंक ने अपना क्रिकेट करियर जब गेंदबाज के रूप मे शुरू किया था,तो उसे बहुत जल्दी ही ये तो समझ मे आ ही गया। कि वो हाथ को पीछे कर फैंकी जाने वाली धीमी गेंदों की गेंदबाजी में ही अच्छा हैं, इस कारण उसने अपने कोच को मनाया कि वो लेग-स्पिन की ही बोलिंग ही करेगा।
उसने 6 मैच लिस्ट A कॅरिअर मैच में खेले और 4 घरेलु टी 20 मैच भी खेले हैं। साल 2018 में आईपीएल में लगी बोली में मुंबई इंडियस ने मयंक पर 20 लाख की बोली लगाई थी।
मयंक को सफलता तब मिली जब उन्हें यह पता चला कि उनका नाम उन 100 गेंदबाजों में शामिल हैं जिन्हें इस साल जनवरी में मुंबई इंडियस की प्री-ऑक्शन में बुलाया गया था।
जब मुंबई इंडियनस ने Mayank Markande को चुना तब वे पंजाब के लिए अंडर-23 मे मैच खेल रहे थे, क्योंकि खिलाडियों को मैदान में फ़ोन ले जाने की अनुमति नहीं होती थी। इसलिए उन्होंने जब उस शाम को फ़ोन चालू किया तब उन्हें 37 मिस्ड कॉल्स और 300 मेसेज मिले।
इस सीजन में सीएसके के सामने खेले गए मैच में मयंक ने अपनी गूगली गेंद से 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए जिनमें रायुडु और धोनी के विकेट हैं।
Mayank Markande और मुंबई इंडियनस
मुंबई इंडियन वैसे तो बड़े बदलाव ना करने के लिए हमेशा ही चर्चा मे रहती हैं, ,वही पिछले 5 सालों में उनकी स्काउटिंग स्टाफ का काम भी प्रशंसा के काफी लायक हैं। उन्होंने ऐसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर को मौका भी दिया हैं जो कि कुछ घरेलु मैच मे ही खेले हैं या जिन्हें बहुत ही कम मौके मिले हैं। उन्ही मे से एक मयंक मार्कंडे जिन्हें केवल 4 टी20 मैच ही खेलने का अनुभव हैं लेकिन उनसे भी इस सीजन में सबको उम्मीद बंधने लगी हैं।
मुंबई इंडियस ने इस साल जब नीलामी प्रक्रिया अपनी खत्म की, तब सबने यही कहा था कि इस टीम में स्पिनर नहीं हैं,स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल 2018 के उद्घाटन में भी ये बात कही। लेकिन सबने जिस बात पर ध्यान नहीं दिया वो ये थी कि मुंबई इंडियस ने कम पहचाने जाने वाले पंजाब के इस 20 साल के युवा मयंक मार्कंडे को नीलामी मे बीस लाख रूपये की बोली लगाकर ख़रीदा हैं।
मयंक की इससे पहले इतनी पहचान बिल्कुल नहीं थी, यहाँ तक कि उनकी टीम के स्कीपर और कप्तान रोहित शर्मा ने भी टॉस करते समय ये कह दिया कि उन्होंने मयंक के बारे में काफी कुछ सुना जरूर हैं लेकिन वो भी यह देखना चाहते हैं कि मयंक खेलते कैसा है।
यह भी पढ़े – Raj Bawa Biography, Profile, Birth, Age and Family और भी जाने बहुत कुछ उनके बारे में
Mayank Markande का मुम्बई इंडीयन्स में चयन
Mayank Markande कहते हैं कि “मैंने मुंबई इंडियस के ट्रायल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि मैं ऑक्शन में चुना जाऊँगा। मैंने तो अपने आप को अगले कुछ सालों तक और मेहनत करने और घरेलु खेलों में अच्छा प्रदर्शन की कोशिश करते रहने के लिए मानसिक रूप से तैयार का लिया था।“
एक बार स्क्वाड में चुन लिए जाने के बाद भी मयंक को प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ रहा था। उनके सामने उनके जैसे ही कम उम्र और ज्यादा अनुभव वाले राहुल चाहर जैसा स्पिनर था।
मयंक के चुने जाने पर मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा था कि “ मैंने सोचा कि वो अच्छी बोलिंग करता हैं, हमे उसका साथ देना चाहिए, इसलिए हमने उसका पूरा समर्थन किया, जब हमने उसे पहली बार कैंप में देखा। हम सभी यह जानते थे कि वो ख़ास हैं,वो और राहुल दो ट्रायल गेम के लिए आए थे, हमेशा हम हमारे युवा खिलाड़ियों को भरपूर समर्थन देते रहते हैं। और समय समय पर उन्हें उत्साहित भी बहुत करते हैं, हम यह बात अच्छी तरह से जानते थे कि यही एकमात्र वह साल ही हैं जब हमें कुछ करके दिखाना हैं।
Mayank Markande का IPL में प्रदर्शन
पंजाब के इस लेग स्पिनर Mayank Markande ने जब गेंदबाज के रूप में क्रिकेट की शुरुआत की थी। तब उनके कोच ने सोचा कि वो धीरे-धीरे गेंद को फैंककर अच्छी तरह से गूगली गेंद दे सकता हैं। इसके बाद मयंक ने वो किया, जिसकी किसी को बिल्कुल उम्मीद भी नहीं थी। बिल्कुल इसी तरह से मयंक के डेब्यू आईपीएल में मयंक की फैंकी गई गूगली गेंद ने टीम की सारी समस्याओं को खत्म कर दिया, मयंक के इस तरह से खेलना शुरू करने के कुछ समय बाद ही उसने अपने आईपीएल करियर का तीसरा विकट भी जल्दी ले लिया था उन्होंने आईपीएल मैच मे अम्बाती रायुडु को एलबीडब्लू आउट किया था।
इसके बाद अगले ओवर में मयंक ने धोनी को भी 5 रन पर इसी तरह से आउट किया। हालांकि मयंक ने अपने पहले ओवर की 5वीं गेंद पर भी गूगली गेंद डालकर केदार जाधव को आउट करने की भी कोशिश की थी लेकिन दुर्भाग्यवश एम्पायर ने माना ही नहीं लेकिन अपनी गेंदों से मयंक ने पहली ही बार में कई खेल-प्रेमियों का दिल जीत लिया।
Conclusion
Mayank Markande की इस उपलब्धि से सभी नए मेहनत शील युवा को अपने अपने कॅरिअर मे एक रोशनी सी मिल सकती है। कि हमे किसी भी काम मे केवल अपना बेस्ट देना होता है बाकी सब बातों पर ध्यान न देकर सच्ची लगन से अपने लक्ष्य की तरफ ही अपना पूरा फोकस रखना चाहिए आप देखना सफलता आपके देर सबेर कदमों पर जरूर होगी।