Legends League Cricket 2023: लेजेंड्स लीग क्रिकेट 18 नवंबर से, जानें शेड्यूल, स्क्वॉड समेत हर खबर एक ही जगह उपलब्ध है.

Legends League Cricket 2023: लेजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के दूसरे सीजन का आरंभ शनिवार 18 नवंबर से हो गया है। और इसका फाइनल मैच 9 दिसंबर को खेला जाएगा। LLC 2023 का शुभारंभ 18 नवंबर को रांची (Ranchi) मे हुआ। इस लीग के सभी मैच रांची, देहरादून, जम्मू, विशाखापत्तनम और सूरत (Ranchi, Dehradun, Jammu, Visakhapatnam and Surat) के मैदानों मे खेले जाएंगे।

लेजेंड्स क्रिकेट लीग के 2022 सीजन की धमाकेदार कामयाबी के बाद इस लीग का यह दूसरा सीजन होगा। साल 2022 के संस्करण में लेजेडेंस लीग क्रिकेट में तीन टीमों-वर्ल्ड जायंट्स, मणिपाल टाइगर्स और एशिया लायंस (World Giants, Manipal Tigers and Asia Lions) ने ही भाग लिया था। और इसके फाइनल मैच में वर्ल्ड जायंट्स की टीम ने एशिया लायंस की टीम को 25 रन से हराकर इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया था।  

Legends League Cricket 2023: नई टीमों की एंट्री

लेकिन अब इस साल के लेजेंड्स लीग क्रिकेट में कुछ नई टीमों की भी एंट्री हुई है। इनमें सदर्न सुपर स्टार्स, गुजरात जायंट्स, इंडिया कैपिटल्स, मणिपाल टाइगर्स,अर्बनराइजर्स हैदराबाद और भीलवाड़ा किंग्स (Southern Super Stars, Gujarat Giants, India Capitals, Manipal Tigers, UrbanRisers Hyderabad and Bhilwara Kings) की टीमें भी  शामिल हैं।

Legends League Cricket 2023: टीमों के कप्तान

एरोन फिंच की कप्तानी में सदर्न सुपर स्टार्स की टीम, गौतम गंभीर की कप्तानी में इंडिया कैपिटल्स की टीम, पार्थिव पटेल की अगुवाई में गुजरात जायंट्स की टीम, हरभजन सिंह के नेतृत्व में मणिपाल टाइगर्स की टीम, और सुरेश रैना की कप्तानी में अर्बनराइजर्स हैदराबाद की टीम, और  इरफान के नेतृत्व में भीलवाड़ा किंग्स की टीम  नजर आएगी।

Legends League Cricket 2023:
Legends League Cricket 2023:

Legends League Cricket 2023: क्वॉलिफायर मैच

Legends League Cricket 2023: सभी ग्रुप मैच 18 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023 तक खेले जाएंगे, जबकि 5 दिसंबर को इसका पहला क्वॉलिफायर मैच, 6 दिसंबर को एलिमिनेटर, 7 दिसंबर को दूसरा क्वॉलिफायर मैच और 9 दिसंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

यह भी देखें: IND Vs AUS T20: World Cup की हार का बदला टी20 सीरीज मे लेगी टीम इंडिया, जाने कहाँ- कहाँ और कब खेले जायेगे यह मैच?     

Legends League Cricket 2023: लेजेंड्स लीग क्रिकेट के बारे में जानें

लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 कहां पर खेला जाएगा ?

लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 भारत में खेला जाएगा।

लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 कब से खेला जाएगा ?

लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का संस्करण 18 नवंबर से शुरू हुआ है और इसका समापन 9 दिसंबर को होगा।

लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 किस फॉर्मेट मे खेला जाएगा?

लेजेंड्स लीग क्रिकेट लीग 2023 का फॉर्मेट टी20 में होगा, जिसमें 16 देशों के 120 खिलाड़ी खेलेंगे।

लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 में कितनी टीमें भाग लेगी?

Legends League Cricket 2023: कुल 6 टीमें इंडिया कैपिटल्स, मणिपाल टाइगर्स, गुजरात जायंट्स, अर्बनाइजर्स हैदराबाद, सदर्न सुपरस्टार्स, भीलवाड़ा किंग्स की टीम भाग लेंगी।

लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का लाइव ब्रॉडकास्ट कहाँ पर देख सकते है?

लेजेंड्स लीग क्रिकेट का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

लेजेंड्स लीग क्रिकेट की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देख सकते है?

Legends League Cricket 2023: लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार (Dinsey+ Hotstar) पर देख सकते हैं।

Legends League Cricket 2023: लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 की टीमें

Legends League Cricket 2023:
Legends League Cricket 2023:

इंडिया कैपिटल्स (India Capitals)

मणिपाल टाइगर्स (Manipal Tigers)

गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants)

अर्बनराइजर्स हैदराबाद (Urbanizers Hyderabad)

सदर्न सुपर स्टार्स (Southern Superstars)

भीलवाड़ा किंग्स (Bhilwara Kings)

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग का शौक रखने वाले कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Legends League Cricket 2023: लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का पूरा शेड्यूल

Legends League Cricket 2023:
Legends League Cricket 2023:

18 नवंबर 2023: इंडिया कैपिटल्स Vs भीलवाड़ा किंग्स, रांची, शाम 7 बजे

20 नवंबर 2023: मणिपाल टाइगर्स Vs गुजरात जायंट्स, रांची, शाम 7 बजे

21 नवंबर 2023: अर्बनराइजर्स हैदराबाद Vs सदर्न सुपरस्टार्स, रांची, शाम 7 बजे

22 नवंबर 2023: भीलवाड़ा किंग्स Vs गुजरात जायंट्स, रांची, शाम 7 बजे (IST)

23 नवंबर 2023: इंडिया कैपिटल्स Vs अर्बनराइजर्स हैदराबाद, रांची, दोपहर 3 बजे

24 नवंबर 2023: भीलवाड़ा किंग्स Vs मणिपाल टाइगर्स, देहरादून, शाम 7 बजे

25 नवंबर 2023: इंडिया कैपिटल्स Vs सदर्न सुपर स्टार्स, देहरादून, शाम 7 बजे

26 नवंबर 2023: गुजरात जायंट्स Vs अर्बनराइजर्स हैदराबाद, देहरादून, शाम 7 बजे

27 नवंबर 2023: मणिपाल टाइगर्स Vs सदर्न सुपर स्टार्स, जम्मू, शाम 7 बजे

29 नवंबर 2023: भीलवाड़ा किंग्स Vs सदर्न सुपर स्टार्स, जम्मू, शाम 7 बजे

30 नवंबर 2023: इंडिया कैपिटल्स Vs गुजरात जायंट्स, जम्मू, शाम 7 बजे

1 दिसंबर 2023: भीलवाड़ा किंग्स Vs अर्बनराइजर्स हैदराबाद, जम्मू, दोपहर 3 बजे

2 दिसंबर 2023: इंडिया कैपिटल्स Vs मणिपाल टाइगर्स, विशाखापत्तनम, शाम 7 बजे

3 दिसंबर 2023: गुजरात जायंट्स Vs सदर्न सुपर स्टार्स, विशाखापत्तनम, दोपहर 3 बजे

4 दिसंबर 2023: मणिपाल टाइगर्स Vs अर्बनराइजर्स हैदराबाद, विशाखापत्तनम, शाम 7 बजे

5 दिसंबर 2023: क्वॉलिफायर 1, सूरत, शाम 7 बजे

6 दिसंबर 2023: एलिमिनेटर, सूरत, शाम 7 बजे

7 दिसंबर 2023: क्वॉलिफायर 2, सूरत, शाम 7 बजे

9 दिसंबर 2023: फाइनल, सूरत, शाम 7 बजे

Legends League Cricket 2023: लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 की सभी 6 टीमों का पूरा स्क्वॉड

इंडिया कैपिटल्स टीम (India Capitals Full Squad): गौतम गंभीर (कप्तान), हाशिम अमला, एश्ले नर्स, केविन पीटरसन, यशपाल सिंह, बेन डंक, मोर्ने वेन विक, रिकॉर्डो पावेल, किर्क एडवर्ड्स, प्रवीण तांबे, मुनाफ पटेल, रस्टी थेरोन, फिडेल एडवर्ड्स, ईश्वर पांडेय, केपी अपन्ना, दिलहाारा फर्नांडो, गणेश्वर राव।

मणिपाल टाइगर्स टीम (Manipal Tigers Full Squad): हरभजन सिंह (कप्तान), मोहम्मद कैफ, कोरी एंडरसन, तिसारा परेरा, रॉबिन उथप्पा, हैमिल्टन मसाकाद्जा, डेविड वाइट, अमितोज सिंह, पंकज सिंह, चैडविक वाल्टन

गुजरात जायंट्स टीम (Gujarat Giants Full Squad): पार्थिव पटेल (कप्तान), क्रिस गेल, केविन ओ ब्रायन, एल्टन चिकुंबरा, रिचर्ड लेव, लियाम प्लंकेट, सिकुगे प्रसन्ना, एस श्रीसंत, सरबजीत लड्डा, दिशआंत याज्ञनिक, डेन पीड्ट, सुलेमान बेन, नाथन रीयरडॉन, अहमद रजा, चिराग खुराना, अभिषेक झुनझुनवाला, बेन लॉफिलन, रयाद एमरिट, अभिमन्यु मिथुन।

अर्बनराइजर्स हैदराबाद टीम (Urbanizers Hyderabad Full Squad): सुरेश रैना (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, ड्वेन स्मिथ ,पीटर टेरगो, चमारा कापूगेदरा, मोर्ने मोर्कल, स्टुअर्ट बिन्नी, असगर अफगान, टीनो बोस्ट, अमित पॉनिकर, मोहनीश शर्मा, क्रिस्टोफर एमफू, पवन सुयाल, जेरोम टेलर, सुदीप त्यागी, योगेश नागर, शिवकांत शुक्ला, प्रज्ञान ओझा,देवेंद्र बिशू, मिलिंग कुमार, तिरुमलासेट्टी सुमन।

सदर्न सुपर स्टार्स टीम (Southern Super Stars Full Squad): एरॉन फिंच (कप्तान), उपुल थरंगा, रॉस टेलर, जेसी राइडर, कैमरून वाइट, सुरंगा लकमल, मानवेंद्र बिस्ला, अशोक डिंडा, बिपुल शर्मा, आंद्रे मैक्कार्थी, रमीज खान, अमिला अपोंसो, पंकज राव, राजेश बिश्नोई, अमित वर्मा, तन्मय श्रीवास्तव, परवेज महरूफ, जोहान बोथा, अब्दुर रज्जाक, श्रीवत्स गोस्वामी।

भीलवाड़ा किंग्स टीम (Bhilwara Kings Full Squad): इरफान पठान (कप्तान), यूसुफ पठान, शेन वॉटसन, तिलकरत्ने दिलशान, विलियम पोर्टरफील्ड, लेंडल सिमंस, सोलोमन मायर, क्रिस्टोफर बर्नवेल, पिनल शाह, रेयन साइडबॉटम, टिम मुरटाघ, प्रॉस्पर उत्सेया, धम्मिका प्रसाद, राहुल शर्मा, जेसल केरिया, अनुरीत सिंह, इकबाल अब्दुल्ला

2 thoughts on “Legends League Cricket 2023: लेजेंड्स लीग क्रिकेट 18 नवंबर से, जानें शेड्यूल, स्क्वॉड समेत हर खबर एक ही जगह उपलब्ध है.”

Leave a Comment