25 साल के Kuldeep Sen एक मीडियम पेसर गेंदबाज हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम में उन्हें ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और नवदीप सैनी जैसे गेंदबाजों का साथ मिलेगा।
Kuldeep Sen का जन्म 22 अक्टूबर साल 1996 को रीवा, मध्य प्रदेश में हुआ था। महज 8 साल की आयु से ही कुलदीप सेन ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता नाई है। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा एक स्थानीय स्कूल से हुई इसके बाद इन्होंने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।
Kuldeep Sen का आईपीएल मे प्रवेश
आईपीएल की शुरुआत होने के बाद से ही हमे ऐसी बहुत सी कहानियां सुनने को मिली हैं कि इसमे जहां सामान्य परिवारों से आने वाले खिलाड़ियों पर अच्छा मोटा पैसा बरसा है। इस मामले में आईपीएल 2022 ऑक्शन (IPL 2022 Auction) भी पीछे नहीं रहा है। ऐसी ही एक कहानी है मध्य प्रदेश के रहने वाले खिलाड़ी कुलदीप सेन (Kuldeep Sen) की है। जिनके पिता बाल काटने का काम करते हैं। कुलदीप रीवा जिले के रहने वाले हैं। इन्हें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीद लिया है। 25 वर्ष के कुलदीप सेन एक मीडियम पेसर गेंदबाज हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम में इन्हें ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और नवदीप सैनी जैसे गेंदबाजों का साथ भी मिलेगा।
Kuldeep Sen को बचपन में पिता से मिलती फटकार

अपने बेटे को आईपीएल टीम का साथ मिलने के बाद उनके पिता काफी भावुक हो गए थे। इन्होंने इस बारे में दी न्यू इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ‘यह एक सपने के सच होने जैसा ही है। स्कूल के दिनों में क्रिकेट के लिए मैं Kuldeep Sen को काफी डांटता और मारता था। लेकिन इसी क्रिकेट ने मेरे परिवार को नाम दिया है। क्रिकेट के लिए जब भी मैं उसे मारता तो वह एक ही बात कहता कि क्रिकेट उसका जुनून और सपना है। मगर मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि क्रिकेट के जरिए एक छोटा सा सलून चलाने वाले का बेटा एक दिन बड़ा नाम कमाएगा और परिवार की तकदीर भी बदल कर रख देगा। ’
Kuldeep Sen की एकेडमी ने माफ कर दी थी फीस
Kuldeep Sen पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं। इन्होंने 10 साल पहले विंध्य क्रिकेट एकेडमी के लिए खेलना शुरू किया था। इनके कोच एरिल एंथनी ने बताया, ‘क्लब में बाकी क्रिकेटर्स की तरह कुलदीप भी सामान्य बैकग्राउंड से आता है। लेकिन क्रिकेट में बड़ा करने की इसकी भूख के चलते हमारा ध्यान इसी पर गया। इसके समर्पण की पूर्ण भावना और कुछ कर गुजरने के जज्बे के चलते हमने इसकी एकेडमी फीस माफ कर दी इसके अलावा शुरू के सालों में किट के लिए पैसे भी दिए।
Kuldeep Sen कैसे बॉलर हैं

Kuldeep Sen अमूमन 135-140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। इसके साथ ही वे गेंद को दोनों तरफ मूव करा सकते हैं। इनकी इन स्विंग और आउट स्विंग दोनों का कोई जवाब नहीं है। वे इन कटर बॉलिंग भी कर सकते हैं।
| भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे मे जानने के लिए यह भी पढ़े:- #1. सूर्यकुमार यादव #2. दिनेश कार्तिक #3. हार्दिक हिमांशु पांड्या (उपनाम- हैरी) #4. सचिन तेंदुलकर #5. माही-महेंद्र सिंह धोनी #6. इशांत शर्मा #7. उमेश यादव #8. भुवनेश्वर कुमार #9. जसप्रीत बुमराह #10. राहुल द्रविड़ |
Kuldeep Sen की मदद ईश्वर पांडे ने की
कुलदीप सेन को पूर्व क्रिकेटर ईश्वर पांडे से भी सहायता मिली थी इस बारे में इन्होंने कहा, ‘मैं नए जूते खरीदने में असमर्थ था तब ईश्वर भैया ने अपने जूते दिए। साल 2015 में मध्य प्रदेश की अंडर 19 टीम में मेरा सेलेक्शन हुआ। उसके बाद एसोसिएशन से पैसे मिलने लगे थे। इस बार कुलदीप सेन ने लगातार तीसरी बार आईपीएल टीमों के लिए ट्रायल दिए थे जिसमे उनको अबकी बार मौका भी मिल गया।
Conclusion
Kuldeep Sen की कहानी हमारे दिमाग को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर देती है। कि एक पिता होने के नाते क्या यह हमारी जिम्मेदारी नहीं बनती है, कि हमारे बेटे के दिमाग मे क्या चल रहा है। कि वो क्या बनना चाहता है यदि यह पता है तो उसके सपने साकार करने मे उसकी मदद करना चाहिए ताकि वो जल्द से जल्द अपनी मंजिल को पा सके।
यहाँ पर कुलदीप को क्रिकेट खेलने पर अपने पिता से डाट फटकार मिलती थी लेकिन यह तो उसकी किस्मत थी, कि इस फटकार के बाद भी वो अपने सपने को साकार करने का नित्य प्रतिदिन प्रयास करता रहा इसके बाद रिज़ल्ट वही आया जो की हर मेहनतशील खिलाड़ी का आता है। अब उसको रास्ता मिल गया है बस अब मंजिल दूर नहीं है।
आपका साथ हमारे साथ
एक बार फिर हम आपके सामने एक नए लेख के साथ आए है इस समय सामान्य आदमी का एक बड़ी मंजिल को पाने का जुनून सा छाया है इस पर लोग काफी सफल भी हो रही है क्योंकि कोई भी कार्य पूरी लगन और सच्ची मेहनत से की जाए तो उसके सफल होने के चांस शत प्रतिशत बढ़ जाती है
हमे यही आपसे उम्मीद है की आपको यह लेख अवश्य पसंद आएगा पसंद आने पर इसे शेयर करना ना भूले अपने दोस्तों परिवार रिश्तेदारों परिचतो और फैस बुक पर जरूर करे ताकि और भी क्रिकेट के प्रमियों को इसकी जानकारी मिलती रहे। अगर कुछ त्रुटि समझ मे आए तो आप हमे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताए। क्रिकेट की तमाम रोचक जानकारी के लिए पढ़ते रहिए cricketwisdom.in
Q. Kuldeep Sen का रणजी मे प्रवेश
Ans. Kuldeep Sen ने साल 2018-19 में मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी से डेब्यू किया।
Q. Kuldeep Sen की बेस्ट गेंदबाजी
Ans. इन्होंने नवंबर 2018 में पंजाब के विरुद्द खेले गए मैच मे पहली बार एक पारी में पांच विकेट लिए है।
Q. Kuldeep Sen मध्य प्रदेश के दूसरे खिलाड़ी
Ans. अपने पहले ही रणजी ट्राफी में उन्होंने 8 मैच में 25 विकेट लिए थे। वे ईश्वर पांडे के बाद रीवा जिले से दूसरे क्रिकेटर हैं जो कि अब आईपीएल टीम का हिस्सा बने हैं।
Kuldeep Sen मूल रूप से रीवा जिले के हरिहरपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता रामपाल सेन रीवा में सिरमौर चौराहे पर बाल काटने की दुकान चलाते हैं।

