कोलकाता नाइट राइडर्स को 25 दिन बाद मिली जीत, रिंकू-राणा बने जीत के हीरो

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार पांच हार के बाद फिर से जीत का स्वाद चख लिया है। कोलकाता ने राजस्थान के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। श्रेयस अय्यर की अगुआई में केकेआर ने राजस्थान के 153 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर और पांच गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। के के आर(कोलकाता नाइट राइडर्स) की यह इस सीजन की यह चौथी जीत है और वह अब इस जीत के बाद अंक तालिका में सातवें स्थान पर आ गई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से रिंकू सिंह और नितीश राणा ने चौथे विकेट के लिए 38 बाल में 66 रन की अटूट नाबाद साझेदारी की। रिंकू सिंह शानदार 6 चौके और साथ ही साथ 1 छक्के की मदद से 23 गेंद में 42 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इसी प्रकार नितीश राणा 37 गेंद में 48 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 सिक्सर लगाए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 32 गेंद में 34 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप सेन ने क्रमशः 25, 37 और 28 रन देकर 1-1 विकेट लिए। आईपीएल 2022 में पहली बार राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर्स के खाते में कोई विकेट नहीं आया।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए इस पारी में शुरुआत शानदार नहीं रही, उमेश यादव की बेहतरीन बॉलिंग ने शुरू में राजस्थान के बल्लेबाजों को परेशान किया. देवदत्त पडिक्कल भी मात्र 2 रन बनाकर पवेलीयन लौट गए । इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे जोस बटलर भी इस बार कोई कमाल नहीं कर पाए और 22 रन ही बना पाए.राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने 54 रनों की पारी खेली और एक छोर संभाले रखा.

हालांकि, संजू सैमसन के ये 54 रन 49 गेंदों में बनाए, ऐसे में उनकी पारी काफी धीमी साबित हुई. अंत में शिमरॉन हेटमायर के धुआंधार 27 रनों की वजह से राजस्थान की टीम 152 के स्कोर तक पहुंच पाने मे सफल हुई . कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से टिम साउदी ने 46 रन देकर 2 विकेट लिए। उमेश यादव, अनुकूल राय और शिवम मावी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

Leave a Comment