KKR Vs SRH: Great मिचेल स्‍टार्क ने वनडे क्रिकेट से संन्‍यास लेने के दिए संकेत, IPL 2025 में खेलने के लिए लौटेंगे स्‍टार्क, IPL 2024 फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए स्‍टार्क को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया

KKR Vs SRH: कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Nights Raiders)  की टीम को आईपीएल 2024 का चैंपियन (Champion of IPL 2024) बनाने मे अपनी अहम भूमिका निभाने वाले मिचेल स्‍टार्क ने वनडे प्रारूप से संन्‍यास लेने के संकेत (Mitchell Starc Hints at Retirement from ODI Format) दे दिए हैं। 24.75 करोड़ रुपये की कीमत वाले मिचेल स्‍टार्क ने साथ ही अगले साल आईपीएल (IPL) में अपने खेलने की पुष्टि भी कर दी है। स्‍टार्क ने कहा कि इस साल उन्‍होंने आईपीएल में काफी आनंद उठाया। मिचेल स्‍टार्क को आईपीएल 2024 फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच (Player Of The Match) चुना गया

KKR Vs SRH: मिचेल स्‍टार्क ने वनडे क्रिकेट से संन्‍यास लेने के दिए संकेत

KKR Vs SRH: कोलकाता नाइटराइडर्स के स्‍टार तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क (Kolkata Knight Riders star fast bowler Mitchell Starc) ने अपने करियर से जुड़ा हुआ एक बड़ा संकेत दिया है। 24.75 करोड़ रुपये की कीमत वाले स्‍टार्क ने वनडे प्रारूप से संन्‍यास लेने के संकेत दिए है ताकि वो ज्‍यादा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल सके। इसके साथ ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अगले साल आईपीएल में खेलने की पुष्टि की।

मैच के बाद मिचेल स्‍टार्क ने कहा कि उन्‍होंने 9 साल ऑस्‍ट्रेलिया (Australia) को प्राथमिकता दी, लेकिन अब वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव के करीब हैं। स्‍टार्क ने 2015 के बाद इस साल आईपीएल में वापसी की थी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बड़े मैच का खिलाड़ी खुद को साबित किया और प्‍लेऑफ व फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

यह भी देखें: SRH Vs RR: Shahbaz Ahmad को किसके कहने पर इंपैक्ट प्लेयर के लिए चुना गया, राजस्थान को रौंदकर हैदराबाद ने IPL 2024 फाइनल में किया प्रवेश.

KKR Vs SRH: मिचेल स्‍टार्क ने क्‍या कहा?

KKR Vs SRH:
KKR Vs SRH:

KKR Vs SRH: मिचेल स्‍टार्क को आईपीएल 2024 फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। स्‍टार्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम (Chennai’s MA Chidambaram stays against Sunrisers Hyderabad) में तीन ओवर डाले, जिसमें 14 रन देकर दो विकेट चटकाए। स्‍टार्क ने उम्‍मीद जताई कि अगले साल भी वो केकेआर (KKR) का हिस्‍सा बनना पसंद करेंगे।

पिछले 9 साल में मैंने ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट को प्राथमिकता दी। आईपीएल के समय मेरे शरीर को ब्रेक मिलता था। इस दौरान मैं अपनी पत्‍नी के साथ समय बिता पाता था। पिछले 9 साल में ऐसा ही हाल रहा। अब आगे बढ़ चुके हैं। देखिए मैं अपने करियर के अंतिम पड़ाव के करीब हूं। हो सकता है कि एक प्रारूप से दूरी बना लूं।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

KKR Vs SRH: आईपीएल में काफी मजा आया

स्‍टार्क ने साथ ही कहा, ”अगला वनडे वर्ल्‍ड कप (One Day World Cup) आने में समय है। पता नहीं कि तब तक इस प्रारूप को जारी रख पाऊंगा या नहीं। इससे फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए दरवाजे खुल सकते हैं। मैंने इस आईपीएल सीजन का भरपूर आनंद उठाया। अब टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) आने में हैं। यहां होने का दूसरा फायदा है। यह शानदार खिलाड़ियों के साथ बेहतरीन टूर्नामेंट है और सफलता गजब है।”

KKR Vs SRH: मिचेल स्‍टार्क ने कहा कि वो आईपीएल 2025 में खेलने के लिए लौटेंगे

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने वादा किया, ”अगले साल के आईपीएल का मुझे कार्यक्रम नहीं पता, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि यहां आनंद उठाया तो अगले साल आने के बारे में ध्‍यान दूंगा और उम्‍मीद करता हूं कि एक बार फिर केकेआर का प्रतिनिधित्‍व करूं।” मिचेल स्‍टार्क अब आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप में हिस्‍सा लेने के लिए जल्‍द ही ऑस्‍ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे।

Leave a Comment