KKR Vs DC: कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम (Kolkata Nights Raiders Team) ने सोमवार को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले गए 47वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को 21 गेंदें शेष रहते हुए सात विकेट से शानदार मात दी। यह केकेआर (KKR) की मौजूदा सीजन में छठी जीत रही। केकेआर की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल (Point Table) में दूसरे स्थान पर बरकरार है। जानें केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को मात देने के बाद सीएसके का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा और किस फ्रेंचाइजी के रिकॉर्ड की बराबरी की।
KKR Vs DC: केकेआर ने डीसी को 21 गेंदें शेष रहते सात विकेट से मात दी

KKR Vs DC: कोलकाता नाइटराइडर्स टीम ने सोमवार को आईपीएल 2024 के 47वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। केकेआर ने ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) पर खेले गए मुकाबले में दिल्ली (Delhi) को 21 गेंदें शेष रहते सात विकेट से मात दी।
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल किया। इस जीत के साथ ही केकेआर की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) का रिकॉर्ड तोड़ा जबकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की बराबरी की।
KKR Vs DC: कौन सा रिकॉर्ड है?
कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार को ईडन गार्डन्स पर अपनी 51वीं आईपीएल (IPL) जीत दर्ज की। ऐसे में केकेआर एक फ्रेंचाइजी द्वारा किसी मैदान में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। केकेआर ने ईडन गार्डन्स पर 51वां मुकाबला जीता। उसने मुंबई इंडियंस की बराबरी की, जिन्होंने अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम (Home Ground Whankhede Stadium) पर 51 आईपीएल जीत दर्ज की।
कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium, Chennai) पर 50 जीत हासिल की है। आईपीएल (IPL) में एक स्थान में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम (CSK Team) दूसरे स्थान पर काबिज है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (Royal Challengers Bangalore M Chinnaswamy Stadium) पर 41 जीत के साथ तीसरे स्थान पर जमी हुई है।
KKR Vs DC: आईपीएल में एक स्थान पर सबसे ज्यादा जीत (सुपर ओवर शामिल)
51 – मुंबई इंडियंस, वानखेड़े स्टेडियम
51 – कोलकाता नाइटराइडर्स, ईडन गार्डन्स
50 – चेन्नई सुपरकिंग्स, एमए चिदंबरम स्टेडियम
41 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
KKR Vs DC: प्वाइंट्स टेबल का हाल क्या है?

कोलकाता नाइटराइडर्स की यह मौजूदा सीजन में 9 मैचों में छठी जीत रही और वो प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बरकरार है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की यह 11 मैचों में छठी हार रही और वो प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। केकेआर अब अपना अगला मैच शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलेगी। वही दूसरी और दिल्ली कैपिटल्स की अगली भिड़त मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से होगी।


3 thoughts on “KKR Vs DC मैच मे कोलकाता ने ईडन गार्डन्स पर कोहराम मचाते हुए दिल्ली को आसानी से 7 विकेट से हराकर CSK का कौन सा बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला?”