Khaleel Ahmed (खलील अहमद) Wiki, Biography, Age, Wife, Jersey Number and More: पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, बेटा बना क्रिकेटर  

Khaleel Ahmed (खलील अहमद) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। 18 साल की उम्र में अपने क्रिकेट की शुरुआत करने वाले खलील बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। उन्होने आईपीएल की टीम में दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल चुके हैं।

Khaleel Ahmed (खलील अहमद) का जन्म

Khaleel Ahmed family,

Khaleel Ahmed  का जन्म 5 दिसंबर 1997 को राजस्थान के टोंक शहर में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। खलील अहमद को बचपन से ही क्रिकेट का बहुत शौक था। इन्होंने राजस्थान के अंडर-16 और अंडर-19 के स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। खलील के पिताजी कंपाउंडर हैं इनको बेटे का क्रिकेट खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। वह यह  चाहते थे कि उनका बेटा डॉक्टर बने। उसी वजह से क्रिकेट खेलने पर इनकी घर में रोज पिटाई होती थी। लेकिन खलील की जितनी पिटाई होती उतना ही क्रिकेट के प्रति इनका जुनून बढ़ता ही चला गया।

Khaleel Ahmed के कोच  

Khaleel Ahmed (खलील अहमद) को क्रिकेट खेलने में सपोर्ट इम्तियाज खान ने की जो इनके कोच थे। इम्तियाज ने ही इनके पिताजी से भी बात की और इन्हें समझाया। खलील अहमद के घर में इनकी माता और तीन बहने हैं।

इन्होंने अपने कोच इम्तियाज खान के कहने पर वे जयपुर में राजस्थान क्रिकेट अकादमी में गए, वहां पर वह राजस्थान अंडर -14 शिविर में शामिल हो गए। राजस्थान अंडर -14 के लिए खेलते हुए, इन्होंने सिर्फ 4 मैचों में 26 विकेट लिए थे। उसके बाद से ही वे क्रिकेट के जानकारों की नजर मे आ गए।

Khaleel Ahmed का घरेलू क्रिकेट कॅरियर

उन्होने 5 फरवरी 2017 को 2016-17 के इंटर स्टेट ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में राजस्थान के लिए खेलते हुए अपने ट्वेंटी 20 कैरियर की शुरुआत की थी। जबकि ये अपने ट्वेंटी 20 मे  पदार्पण से पहले, साल  2016 मे  अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा भी थे। उसके बाद उन्होंने 6 अक्टूबर 2017 को रणजी ट्रॉफी 2017-18 में राजस्थान क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़े – Kuldeep Sen Wiki, Biography, Age, Wife, Stats, Records

Khaleel Ahmed (खलील अहमद) का इंडियन टीम मे प्रवेश

Khaleel Ahmed wiki,

उसके बाद इन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का भी मौका मिला। इन्हें एशिया कप में चुना गया। 18 सितंबर 2018 को, इन्होंने दुबई में हांगकांग के खिलाफ एशिया कप में अपनी वनडे की शुरुआत की। अपने पहले मैच में 3 विकेट लिए।

Khaleel Ahmed (खलील अहमद) को मिला मेंटर राहुल द्रविड़ का साथ

खलील अहमद की प्रतिभा को निखारने में राहुल द्रविड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्होंने इंडिया-ए और अंडर-19 टीम में द्रविड़ की निगरानी में अच्छा खेल दिखाया। खलील साल 2016 में जब दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़े तो द्रविड़ इस टीम के मेंटर थे।

Khaleel Ahmed (खलील अहमद) की आईपीएल मे शुरुआत

Khaleel Ahmed biography

खलील को साल 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा। साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद ने इन्हें 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।

खलील अहमद बाएं हाथ के  मध्यम तेज गेंदबाज हैं और दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। इनकी गेंदबाजी की गति लगभग 144 किमी प्रति घंटा है। जहीर खान उनके पसंदीदा गेंदबाज हैं।

खलील अहमद के बारे में कुछ कम ज्ञात फैक्ट्रर 

  • शुरुआत में, खलील के पिताजी उसके क्रिकेटर बनने के उनके फैसले के खिलाफ थे। वो चाहते थे कि वह एक डॉक्टर बने। इसी वजह से उनके खेलने पर उसके पिता ने उसकी पिटाई भी की थी।
  • बचपन में इन्होंने इरफान पठान और जहीर खान की हरकतों की नकल भी की थी।
  • महज 12 साल की उम्र में, खलील ने अपने पिता को बताए बिना टोंक में क्रिकेट अकादमी में प्रवेश लिया।
  • बाद में, इनके कोच इम्तियाज खान ने इन्हें जयपुर, राजस्थान में राजस्थान क्रिकेट अकादमी भेजा, वहाँ पर वे राजस्थान अंडर -14 शिविर में शामिल हुए।
  • इसके बाद इन्होंने राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में ‘राजस्थान अंडर -14’ के लिए खेला, जिसमें इन्होंने सिर्फ 4 मैचों में 26 विकेट लिए।
  • इनके शानदार प्रदर्शन के बाद इन्हें बीसीसीआई स्पेशलिस्ट एकेडमी में पंजाब के मोहाली में कैंप के लिए चुना गया।
  • साल 2015 में, श्रीलंका में U19 त्रिकोणीय सीरीज के दौरान, जिसमें इन्होंने भारत के लिए गेंदबाजी की, इन्होंने 5 मैचों में 13 विकेट लिए, जिससे इन्हें 2016 U19 क्रिकेट विश्व कप टीम में जगह मिली।
  • साल 2016 में, ‘दिल्ली डेयरडेविल्स’ ने इन्हें‘2016 इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL) नीलामी के लिए 10 लाख मे खरीदा। 
  • देवधर ट्रॉफी जीतने पर वह ‘इंडिया-बी’ टीम का भी हिस्सा थे।
  • साल 2017 में, इन्होंने जयपुर में ‘रेलवे’ के खिलाफ ‘राजस्थान’ के लिए अपना टी20 डेब्यू किया।
  • उसी वर्ष, उन्होंने जयपुर में ‘जम्मू और कश्मीर’ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में ‘राजस्थान’ के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया।
  • इनकी गेंदबाजी की गति लगभग 144 किमी प्रति घंटा है।
  • इन्हें मूल शब्द को ‘V’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्द जैसे ‘Match-Vatch’, ‘Bouncer-Vounder’ आदि से तुकबंदी करने की आदत है।
  • साल 2018 में, ‘Sunrisers Hyderabad’ (SRH) ने इन्हे 3 करोड़ रुपए मे खरीदा। 

Khaleel Ahmed (खलील अहमद) की नेटवर्थ (Net Worth)

Khaleel Ahmed (खलील अहमद) की मंथली इनकम 50 लाख रुपए है। सालाना आमदनी लगभग 7 करोड़ के आसपास है। इनकी नेटवर्थ अनुमानित 15 करोड़ रुपए है।   

Conclusion

Khaleel Ahmed (खलील अहमद) के लेख के द्वारा हमे यह बात सीखने को मिलती है कि मंजिल केवल उन्ही को ही मिलती है जिसके होसले बुलंद हो, बचपन मे पिता की मार का उलटा प्रभाव इसपर पड़ा। मार के विपरीत यह क्रिकेट मे डूबता ही चला गया और फिर जब आदमी एकबार किसी काम को ठान ले तो फिर मंजिल का रास्ता तो मिल ही जाता है।

हमारा साथ आपके साथ

उम्मीद के मुताबिक हम हर बार की तरह इस बार भी आपके लिए एक बढ़िया लेख लेकर आए है। आशा करते है कि आपको यह अवश्य ही पसंद आएगा, इसे शेयर करना ना भूले। अपने सुझाव हमे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताए, क्रिकेट की तमाम रोचक जानकारी के लिए पढ़ते रहिए cricketwisdom.In

Leave a Comment