K S Bharat : इंडियन टीम मे डैब्यू का इंतजार करता संघर्षमय आईपीएल का Best खिलाड़ी

K S Bharat – कोना श्रीकर भरत (Kona Srikar Bharat) या श्रीकर भरत (Srikar Bharat) भारतीय क्रिकेट मे आंध्र प्रदेश के लिए डॉमेस्टिक (DOMESTIC) क्रिकेट खेलते है यह एक विकेट कीपर (Wicket Keeper) बल्लेबाज है सबसे पहले भरत प्रथम श्रेणी मे तिहरा शतक मारने के बाद चर्चा मे आए थे, इनके नाम यह रिकॉर्ड भी है कि वे तिहरा शतक लगाने वाले एकमात्र विकेट कीपर (Wicket Keeper) बल्लेबाज है।

आईपीएल (IPL) मे साल 2015 मे ही इनका चयन होने के बाद साल 2021 मे बैंगलोर (Bangalore) की टीम से डेब्यू करना भारत (Bharat) के लिए एक लंबा सफर रहा है, इसके अलावा हाल ही मे चर्चा मे आए मुंबई (Mumbai) के अनमोल प्रीत सिंह (Anmol Preet Singh पहली बार चर्चा मे श्रीकर भरत का कैच पकड़ने के बाद ही मीडिया मे चर्चा मे आए थे।

K S Bharat का जन्म, परिवार और शुरुआती शिक्षा

श्रीकर भरत का जन्म 3 अक्टूबर साल 1993 को विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश (Visakhapatnam Andhra Pradesh) मे हुआ, इनकी उम्र 2021 के अनुसार 27 साल है उनके पिताजी का नाम श्रीनिवास राव (Sri Nivas) है जो की नॉवल डाक्यार्ड मे कर्मचारी है, इनकी माताजी का नाम श्रीमति कोना देवी जी है जो की एक घरेलू महिला है।

KS Bharat wife

भरत की एक बहन भी है जिनका नाम मनोघना लोकेश है, श्रीकर की पत्नी का नाम अंजली (Anjali) है और 10 साल के अपने संबंध के बाद दोनों ने साल 2010 मे शादी कर ली। अगर शिक्षा की बात की जाए तो श्रीकर भरत ने अपनी शुरुआती शिक्षा आंध्रप्रदेश से ही की है।

K S Bharat  का शुरुआती डॉमेस्टिक करियर

श्रीकर ने 10 वर्ष की आयु से ही क्रिकेट को समझना शुरू कर दिया था लेकिन उनमे क्रिकेट की समझ और रूचि तब आई जब इनके पिता ने इन्हे आंध्र के लिए मैच मे उनको बॉल बॉय के रूप मे शामिल करवा दिया। वहाँ से श्रीकर ने अपनी रूचि क्रिकेट मे दिखाई साथ ही मे वे इसमे ही अपना करियर देखने लगे,

महज 12 साल की उम्र मे इनके कोच जे कृष्णा राव जी ने इनके एक ट्रायल के दौरान इनकी प्रतिभा को पहचाना और इन्हे विकेट कीपर बल्लेबाज बनने की सलाह दी, क्योंकि इनके इतनी कम उम्र मे भी बाल के साथ प्रतिक्रिया बहुत तेज थी श्रीकर भारत ने अंडर -13 से लेकर अंडर -19 आंध्रप्रदेश के लिए ही क्रिकेट खेला है।

श्रीकर भरत  का प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर

19 साल की आयु मे श्रीकर भरत ने आंध्रप्रदेश के लिए 20 फरवरी 2012 को अपना डेब्यू लिस्ट ए श्रेणी मे किया, यह मैच विजय हज़ारे ट्रॉफी मे तमिलनाडु के विरुद्द था। साल 2012 -13 के रणजी ट्रॉफी के मैच मे प्रथम श्रेणी मे अपना डेब्यू आंध्रप्रदेश के लिए किया, इन्होंने अपने डेब्यू मे केरल के विरुद्द दोनों पारियों मे 8 और 38 रन बनाए और विकेट कीपर के तौर पर 3 कैच भी लिए थे।  

साल 2014-15 के रणजी ट्रॉफी सीजन मे श्रीकर भरत ने गोवा के विरुद धमाकेदार पारी खेलते हुए तिहरा शतक जमा दिया और ऐसा करने वाले पहले विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए। इन्होंने 311 गेंदों मे 308 रन बनाए जिसमे 38 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इसी साल आईपीएल चयन कर्ताओ की नजर इन पर पड़ी और दिल्ली की टीम ने श्रीकर को उनकी बेस प्राइज़ 10 लाख मे अपनी टीम मे शामिल कर लिया, हालांकि  इन्हे उस साल खेलने का मौका नहीं मिल पाया।

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे मे और अधिक जानने के लिए यह भी पढ़े:- #1. सूर्यकुमार यादव  #2. दिनेश कार्तिक  #3. हार्दिक हिमांशु पांड्या (उपनाम- हैरी) #4. सचिन तेंदुलकर #5. माही-महेंद्र सिंह धोनी #6. इशांत शर्मा #7. उमेश यादव  #8. भुवनेश्वर कुमार #9. जसप्रीत बुमराह  #10. राहुल द्रविड़

26 साल के इस विकेट कीपर बल्लेबाज को धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। भरत ने इससे पहले इंडिया ए और रणजी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था और भारतीय टीम में चुने जाने के बहुत करीब थे। भरत ने इससे पहले इंडिया के लिए तीन शतक लगाए थे और विकेट के पीछे 50 शिकार भी किए थे।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ऐसे ही खाएं ये इम्युनिटी बूस्टर चीजें

भरत ने इंडिया के लिए 11 मैचों में  686 रन बनाए थे। इनमें तीन शतक और दो अर्द्धशतक शामिल थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के विरुद्द 106, इंग्लैंड लायंस के विरुद्द 142 और श्रीलंका ए के विरुद्द 117 रनों की पारियां खेली थी।

श्रीकर भरत का आईपीएल करियर 

KS Bharat ipl career

श्रीकर भरत ने आईपीएल (IPL) मे अपना डेब्यू करने के लिए बाद लंबा इंतजार किया है, साल 2015 मे रणजी ट्रॉफी (RANJI TRAFFI) के प्रदर्शन के बाद आईपीएल (IPL) मे दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने इन्हे 10 लाख रुपए मे अपनी टीम मे शामिल किया लेकिन दुर्भाग्य वश उन्हे खेलने का मौका नहीं मिल पाया।

लेकिन साल 2020 के  आईपीएल (IPL) के लिए श्रीकर को बैंगलोर (Bangalore) की टीम ने इन्हे 20 लाख रुपए मे अपनी टीम मे शामिल किया और इन्हे साल 2021 के आईपीएल (IPL) मे 20 सितंबर 2021 को आबूधाबी मे अपना डेब्यू मैच कोलकाता (Kolkata) के विरुद्द खेला।

हालांकि बैंगलोर (Bangalore) यह मैच बड़े अंतर से हारी है लेकिन भरत की छोटी पारी मे उनकी काबिलियत दिख गई थी, इन्होंने इस मैच मे 19 गेंदों मे 16 रन बनाए और मात्र एक चौका मारा। हालांकि सभी क्रिकेट प्रेमी को इस खिलाड़ी से यही उम्मीद है कि आने वाले समय मे यह खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का पूरा जोर अपने खेल पर दिखाएगे।

K S Bharat का आईपीएल 2023

श्रीकर भारत (Srikar Bharat) को आईपीएल के अगले सीजन 2023 में हार्दिक पाड्या की कप्तानी वाली टीम के साथ खेलते हुए नजर आएंगे, क्योंकि इन्हें  गुजरात टाइटन्स  (Gujarat Titans) ने 29 साल के खिलाड़ी पर  भरोसा दिखाते हुए उसे 1.20 करोड़ में खरीद लिया।

श्रीकर भारत को उनके बेस प्राइज से कई गुना ज्यादा पैसे मिला है, इन्होंने मिनी नीलामी में अपना बेस प्राइज कुल 20 लाख रुपए रखा था, लेकिन गुजरात ने इनकी टैलेंट को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स से बाजी मार ली। अब वह हार्दिक की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे।

KS Bharat की Networth

KS Bharat Networth

के एस भारत के पास साल 2021 मे अनुमानित कुल नेटवर्थ 7 करोड़ है। उनकी आय का प्रमुख जरिया ब्रांड एंडोर्समेन्ट और क्रिकेट खेलना है। उनकी आय बी सी सी आई आईपीएल ब्रांडस है।        

Conclusion

K S Bharat ने अभी तक के अपने क्रिकेट करियर मे काफी लंबे समय तक अपने प्रदर्शन करने के लिए इंतजार किया है, इनकी सहन शक्ति इस बात का प्रमाण है कि अगर आप मे कला और खेल की प्रतिभा है और अगर आप अपने लक्ष्य के लिए पूर्णरूप से समर्पित है तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

हालांकि इनका डेब्यू मैच खास नहीं रहा पर भरत उन खिलाड़ियों मे से है जो की असफलता को कैसे सफलता मे बदला जाता है अच्छे से जानते है, देखते है आगे इनकी प्रतिभा कितना निखर के सामने आती है। हमे भी अपनी असफलता से सीखना चाहिए और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।  

आप और हम

दोस्तों एक बार फिर से हम एक नया लेख आपके लिए लाए है। हर बार की तरह इस बार भी हम एक नए सितारे के बारे मे आपको बात रहे है। उम्मीद यही करते है कि हर लेख की तरह आपको यह लेख भी जरूर पसंद आएगा, लेख पसंद आने पर हर बार की तरह इसे सभी लोगों को शेयर करे ताकि क्रिकेट के तमाम प्रेमी इस जानकारी से अवगत हो सके क्रिकेट की तमाम रोचक जानकारी की लिए पढ़ते रहिये cricketwisdom.in   

FAQ

  1. प्रश्न – श्रीकर भरत का पूरा नाम क्या है

    उत्तर- कोना श्रीकर भरत

  2. प्रश्न – श्रीकर भरत की आयु कितनी है

    उत्तर- 28 वर्ष

  3. प्रश्न – श्रीकर भरत की पत्नी का नाम क्या है

    उत्तर- अंजली

  4. प्रश्न – श्रीकर भरत की आईपीएल टीम कौन सी है

    उत्तर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 

  5. प्रश्न – श्रीकर की आईपीएल सैलरी कितनी है?

    उत्तर- 20 लाख आईपीएल 2021 के लिए।

Leave a Comment