K L Rahul Birthday दामाद केएल राहुल को विश किया 31 वां बर्थडे ससुर सुनील शेट्टी ने, तस्वीर के द्वारा कही बड़ी बात

K L Rahul Birthday: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (BollyWood Actor Sunil Shetty) ने अपने दामाद केएल राहुल (K L Rahul) को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने राहुल (Rahul) के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है और उनके लिए एक खास बात भी लिखी है।

यह भी पढ़ें: Mohit Sharma, Biography, Net worth, Wife, IPL Career, गिर कर उठने का हो जज्बा, तो किस्मत भी 1 बार आपका साथ देती है ऐसी ही कहानी है इस Simple भारतीय खिलाड़ी की।  

K L Rahul Birthday 18 April

K L Rahul Birthday
K L Rahul Birthday

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (Indian Cricketer K L Rahul) आज यानी 18 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं आज वो 31 साल के हो चुके हैं, इस अवसर पर राहुल को उनके तमाम फैंस, के साथ ही उनके तमाम पसंद करने वालों की और से बधाई मिलने का सिलसिला जारी है, और ऐसे मे अब उन्हें उनके ससुर और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी विश किया है।

K L Rahul Birthday विश किया सुनील शेट्टी ने

K L Rahul Birthday पर सुनील शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के द्वारा केएल राहुल की एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में वो राहुल के मस्तक पर तिलक वंदन करके इनका स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, ये तस्वीर केएल राहुल और आथिया की शादी की है जिसमे राहुल शेरवानी पहने हुए हैं और सुनील शेट्टी ने कुर्ता पहन रखा है।

K L Rahul Birthday पर ससुर ने तस्वीर शेयर की

इस खूबसूरत सी फोटो को शेयर करते हुए ससुर सुनील शेट्टी ने अपने दामाद को जन्मदिन की बधाइयाँ दी है। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने अपने दिल की बात लिखी है. उन्होंने लिखा, “हमारी जिंदगी में तुम्हारे आने से खुशियां बढ़ी है हैप्पी बर्थडे राहुल बाबा.” आगे उन्होंने लाल दिल की इमेज भी बनाई है।   

अब सुनील शेट्टी की इस पोस्ट के बाद कमेंट करते हुए और भी लोग राहुल को विश कर रहे हैं वहीं राहुल ने भी   इस पोस्ट पर अपना कमेंट दिया है. उन्होंने भी हार्ट इमोजी कमेंट करते हुए सुनील शेट्टी के प्यार को स्वीकार किया है।

K L Rahul Birthday
K L Rahul Birthday

यह भी देखें: क्रिकेट लाइव के साथ अगर आप कुछ लजीज व्यंजन खाते है तो इन लजीज व्यंजनों की रेसिपी के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

कब हुई आथिया और केएल राहुल की शादी

आथिया (Athiya) और केएल राहुल, दोनों की इसी साल शादी हुई हैं. दोनों 23 जनवरी 2023 को एक दूसरे से शादी के बंधन मे बधे थे, दोनों की शादी का पूरा वेडिंग फंक्शन्स सुनील शेट्टी के खंडाला (Khandhala) स्थित फार्म हाउस पर हुआ था। और ये शादी बहुत ही रॉयल तरीके से ये शादी पूरी हुई थी।

यहाँ पर हम आपको यह बता दें, कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल की पहली मुलाकात साल 2019 में उनके  एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। उस मुलाकात के बाद दोनों मे बातचीत होना शुरू हुई और फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और चार सालों तक डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे।  

Leave a Comment