Jasprit Bumrah Captain: जसप्रीत बुमराह कप्तानी मे हुए सफल, उनकी कप्तानी में नजर आई एक से बढ़कर एक खूबियां

Jasprit Bumrah Captain: डबलिन (Dublin) में खेले गए दूसरे टी-20 मैच को जीतकर भारतीय टीम (Indian Team) ने सीरीज जीत ली है। दोनों ही मैचों में भारतीय युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन तो बहुत ही जोरदार रहा है लेकिन इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह की कप्तानी भी बहुत ही बढ़िया रही है। बॉलिंग चेंज से लेकर फील्डिंग सेट करने तक में बूम-बूम ने फुल नंबर कमाए। बुमराह हर मामले में बतौर कप्तान फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं।

Jasprit Bumrah Captain: बुमराह की कप्तानी मे सीरीज पर कब्जा

Jasprit Bumrah Captain: डबलिन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज सील कर ली है। दोनों ही मैचों में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन तो जोरदार रहा है, इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह की कप्तानी भी आला दर्जे की रही। बॉलिंग चेंज से लेकर फील्डिंग सेट करने तक में बूम-बूम में फुल नंबर कमाए। भले ही बुमराह ने अपनी कैप्टेंसी में भारतीय टीम को पहली सीरीज में जीत का स्वाद चखाया हो, लेकिन इस तेज गेंदबाज के अंदर वो सभी खूबियां नजर आई, जो एक दिग्गज कप्तान में होनी चाहिए।

यह भी देखें: Rinku Singh Debut ने अपनी पहली पारी में ही मिसाल दी, मैच फिनिशर्स को दी सीख, साथी खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah Captain: कब और कैसे करना है गेंदबाजों का इस्तेमाल

जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में सबसे बड़ी और अच्छी बात यह रही कि उनको इस चीज का बखूबी अंदाजा था कि कब और कैसे किस गेंदबाज का इस्तेमाल करना है। वेस्टइंडीज (West Indies) दौरे पर कप्तान रहे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandyaa) ने अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का इस्तेमाल सिर्फ आखिरी के ओवर्स में किया था।

हालांकि, बुमराह ने यह गलती नहीं की और नई गेंद अर्शदीप के हाथों में थमाई। बुमराह ने लंबे टाइम बाद वापसी कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा का भी बखूबी इस्तेमाल किया औरइसका फायदा यह मिला कि कृष्णा ने दोनों ही मैचों में गेंद से अपना शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी और स्पिनर रवि बिश्नोई को भी बुमराह ने मैच की स्थिति के हिसाब से दोनों ही मैचों में उनसे गेंदबाजी करवाई।   

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ लजीज व्यंजन का शौक रखते है तो इन लजीज व्यंजनों की रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Jasprit Bumrah Captain: बैटिंग ऑर्डर किया फिक्स

बॉलिंग के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह ने अपने बल्लेबाजों का भी ठीक तरह से इस्तेमाल किया। वेस्टइंडीज (West Indies) के विरुद्द पूरी टी-20 सीरीज में नंबर छह पर खेलने वाले संजू सैमसन को बुमराह ने दोनों ही मैचों में नंबर चार पर मौका दिया, जिसका फायदा भारतीय टीम को मिला भी। दूसरे टी-20 में रनों की धीमी पड़ती रफ्तार को देखते हुए बुमराह ने शिवम दुबे से ऊपर बल्लेबाजी करने रिंकू सिंह को भेजा। रिंकू की पारी इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट भी साबित हुई।

Jasprit Bumrah Captain: प्लेइंग इलेवन में चुनने में नहीं हुई चूक

युवा सितारों से सजी टीम में से बेस्ट ग्यारह खिलाड़ी चुनना कप्तान जसप्रीत बुमराह के लिए आसान नहीं था। हालांकि, बुमराह ने इस काम को अपनी सूझबूझ, पिच की कंडिशंस और मौसम को देखते हुए बखूबी अंजाम दिया। बुमराह ने संजू सैमसन के अनुभव पर भरोसा दिखाया, तो रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

Leave a Comment