jaspreet bumrah injury: दुनिया के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) ने कहा है, मेरे बुरे दौर में कोई साथ नहीं था लेकिन वक्त बदलते ही सब बधाई दे रहे हैं। भारतीय स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने इतिहास बना दिया है क्योंकि अब तक कोई भी भारतीय तेज गेंदबाज इस मुकाम तक नहीं पहुंच सका था।
लेकिन बुमराह ने जैसे ही ये उपलब्धि हासिल की, उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसे देख फैंस उदास हो गए। जसप्रीत बुमराह जब चोटिल थे, तब हर कोई इस गेंदबाज को ट्रोल कर रहा था। लेकिन बुमराह के चलते ही टीम इंडिया (Team India) को दूसरे टेस्ट में जीत मिली। नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बनने के कुछ घंटों बाद ही बुमराह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज शेयर किया।
jaspreet bumrah injury: बुमराह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

jaspreet bumrah injury: उनके पोस्ट से पता चलता है कि जब वह चोट से जूझ रहे थे, तब पूरी दुनिया उनके खिलाफ थी। अब जब वो टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो सभी उनका साथ और बधाई दे रहे हैं। बुमराह ने स्टेडियम की तस्वीर शेयर की, जिसमें एक व्यक्ति खाली स्टेडियम में बैठा हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में पूरा स्टेडियम खचाखच भरा है और सभी जश्न मना रहे हैं। तस्वीर का कैप्शन द सपोर्ट VS बधाई है।
jaspreet bumrah injury: बुमराह ने 5 टेस्ट मे 23 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता था
बता दें कि बुमराह ने इस साल से पहले आखिरी बार साल 2022 जुलाई में भारत (India) के लिए टेस्ट खेला था। इस दौरान टीम इंडिया इंग्लैंड (England) के खिलाफ टेस्ट खेल रही थी और बुमराह इस दौरान टीम के कप्तान थे। उन्होंने 5 टेस्ट में 23 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज (Player Of The Series) का पुरस्कार जीता था। उसके बाद बुमराह अपनी पीठ की चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हो गए थे।
jaspreet bumrah injury: चोटिल बुमराह
वह आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022, (ICC T20 World Cup), बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, (Border Gawaskar Trophy) आईपीएल (IPL) और 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) से बाहर हो गए। पिछले साल मार्च में बुमराह को पीठ की सर्जरी करानी पड़ी थी। इसके बाद 30 साल के खिलाड़ी ने फिटनेस हासिल की और चोट के बाद शानदार वापसी की।
jaspreet bumrah injury: चोट के बाद बुमराह का कम बैक
जसप्रीत बुमराह ने अगस्त 2023 में आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ 3 मैचों की T-20I सीरीज में भारतीय टीम (Indian Team) का नेतृत्व किया। इसके बाद बुमराह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बुमराह 11 मैचों में 20 विकेट के साथ वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। बाद में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रेड बॉल फॉर्मेट में भारत के लिए वापसी की, जहां उन्हें सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
jaspreet bumrah injury: इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी
रेड बॉल क्रिकेट से 17 महीने दूर रहने के बाद इस तेज गेंदबाज ने यह यादगार वापसी की है। इंग्लैंड के विरुद्द खेली जा रही टेस्ट सीरीज में, बुमराह 2 टेस्ट मैचों में 15 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने अपनी रिवर्स स्विंग से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को दूसरा टेस्ट 106 रन से जीतने और सीरीज 1-1 से बराबर करने में मदद की। उन्होंने वाइजैग टेस्ट को 9/81 के मैच आंकड़े के साथ समाप्त किया, जो लाल गेंद फॉर्मेट में उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। पहली पारी में, उन्होंने रिवर्स-स्विंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 रन देकर 6 विकेट लिए थे।


1 thought on “jaspreet bumrah injury: बुमराह ने सोशल मीडिया पर ऐसा क्या पोस्ट किया, जिसे देख फैंस उदास हो गए।”