Irfan Pathan T20 World Cup 2024:सेमीफाइनल मे संभावित 4 टीम की इरफान पठान ने भविष्यवाणी की, आखिर किस टीम को बताया डार्क हॉर्स

Irfan Pathan T20 World Cup 2024: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान (Former Indian fast bowler Irfan Pathan) ने बताया है कि वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Team) अंतिम चार में अपनी जगह बना सकती है। इसके पीछे का कारण बताते हुए इरफान पठान ने कहा कि वेस्टइंडीज (WI) को होम कंडीशन (Home Condition) का बहुत फायदा मिलेगा। साथ ही टीम के खिलाड़ियों ने इस बार मैच जीतने की भूख दिखाई है। निकोलस पूरन गजब की फॉर्म (Nicholas Pooran Amazing Form) में हैं। प्रैक्टिस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी की है।

Irfan Pathan T20 World Cup 2024: इरफान पठान ने एक टीम को बताया डार्क हॉर्स

Irfan Pathan T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए सभी 20 टीमों ने अपनी कमर कस ली है। और 1 जून को सारे प्रैक्टिस मैच खत्म हो जाएंगे। इस मेगा टूर्नामेंट (Mega Tournament) के अंतिम चार में पहुंचने वाली टीमों को लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने अपनी-अपनी संभावित टीमों को खुलासा किया है। इसी क्रम में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने एक टीम को डार्क हॉर्स (Dark Horse) बताया है।

यह भी देखें: Simon Dull मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर को Best विराट कोहली की 1 आलोचना करने पर मौत की धमकी मिली, आखिर किसने दी धमकी और क्यों?

Irfan Pathan T20 World Cup 2024: पठान ने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीम के बताए नाम

Irfan Pathan T20 World Cup 2024:
Irfan Pathan T20 World Cup 2024:

टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के प्रेस रूम में बातचीत करते हुए इरफान पठान ने सेमीफाइनल (Semi Final) में पहुंचने वाली चार संभावित टीमों का नाम बताया। इरफान पठान ने भारत के साथ-साथ गत चैंपियन इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका (India, England, South Africa) को रखा। इसके अलावा इरफान पठान ने दो बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज (T20 World Cup champion West Indies) को डार्क हॉर्स बताया।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Irfan Pathan T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज को बताया ‘डार्क हॉर्स’

उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज अंतिम चार में जगह बना सकती है। इसके पीछे का कारण बताते हुए इरफान पठान ने कहा कि वेस्टइंडीज को होम कंडीशन का बहुत फायदा मिलेगा। साथ ही टीम के खिलाड़ियों ने इस बार मैच जीतने की भूख दिखाई है। निकोलस पूरन गजब की फॉर्म में हैं। रोवमैन पॉवेल और शिमरन हेटमायर (Rovman Powell and Shimron Hetmyer) को कम नहीं आंका जा सकता है। युवा तेज गेंदबाज शमर जोसेफ (Young fast bowler Shamar Joseph) ने सभी को प्रभावित किया है।

Irfan Pathan T20 World Cup 2024: 5 जून को भारत करेगा अपने अभियान का आगाज

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि 2 जून से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी इस बार दो देशों को मिली है। अमेरिका (America) के साथ-साथ वेस्टइंडीज को सह मेजबान देश बनाया गया है। भारत अपना पहला मुकाबला आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ 5 जून को खेलेगा। वहीं, 9 जून को महा मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) से भिड़ेगा। 29 जून को फाइनल (Final) खेला जाएगा। इस बार सुपर-8 के बाद सेमीफाइनल के मैच खेले जाएंगे।

1 thought on “Irfan Pathan T20 World Cup 2024:सेमीफाइनल मे संभावित 4 टीम की इरफान पठान ने भविष्यवाणी की, आखिर किस टीम को बताया डार्क हॉर्स”

Leave a Comment