IPL Records: आईपीएल के अद्भुत और बेमिसाल रिकार्ड्स

IPL Records मे आईपीएल (IPL) खेलने वाला हर खिलाड़ी यह चाहता है कि वह अपने खेल के द्वारा कुछ ऐसे रिकार्ड बना ले ताकि आने वाले समय मे टीम उनकी अनदेखी ना कर सके। चाहे वह गेंदबाज हो, या फिर वो बल्लेबाज हो सभी अपनी वेलु बढ़ाना चाहते है। ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे मे हम आपको बताने जा रहे है।यहाँ पर हमने आपके लिए खास प्रकार से आईपीएल की समस्त जानकारी को आपके सामने रखा है खिलाड़ी के द्वारा आईपीएल मे अपने अच्छे खेल से वो तमाम प्रकार के दर्शकों का पूरी तरह से मनोरंजन करता है। ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे मे हम आपको बताने जा रहे है।

Table of Contents

IPL Records मे सबसे सफल गेंदबाज  

Lasith Malinga

IPL Records मे आईपीएल 12 के सीजन मे 14 गेंदबाजों ने 100 से ज्यादा विकेट लिए है। मुंबई इंडियंस (MI) के प्रसिद्ध और यॉर्कर किंग लसित मलिंगा ने 170 के आसपास विकेट लेकर आईपीएल मे नंबर वन पर गेंदबाजी मे है। अमित मिश्रा 160 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर पीयूष चावला 156 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर है।

IPL Records मे हेट्रिक का कारनामा

जैसा की आप सभी जानते है कि आईपीएल या टी 20 मे हेट्रिक लेना इतना आसान नहीं होता है लेकिन आईपीएल IPL Records मे अभी तक 17 बार यह कारनामा हो चुका है। इसमे सबसे सफल अमित मिश्रा 3 बार तथा  युवराज 2 बार यह कारनामा कर चुके है।

IPL मे सबसे अधिक अर्धशतक

DAVID WARNER

आइए हम सभी इसके बाद IPL Records मे सबसे अधिक लगाए जाने वाले अर्धशतक के बारे मे आपको बताते है। सबसे अधिक अर्धशतक मे यह कारनामा डेविड वार्नर के नाम पर है उन्होंने अभी तक सबसे ज्यादा 48 अर्धशतक लगाए है। इसके बाद के नंबर पर यह कारनामा शिखर धवन ने कर दिखाया है उन्होंने अभी तक 41 अर्धशतक लगाए है।

IPL Records मे सबसे अधिक शतक

IPL Records मे हम आपको अर्धशतक के बाद सबसे सफल शतक धारी के नाम बताते है जो कि सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले मे आगे है। उन्मे पहला नाम वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम पर रिकॉर्ड्स है। क्रिस गेल ने अभी तक सर्वाधिक 6 शतक लगाए है और इस तरह से वो सबसे अधिक शतक लगाने वाले पहले नंबर के खिलाड़ी के है। इसके बाद दूसरे नंबर पर इंडिया के शानदार खिलाड़ी विराट कोहली का नाम आता है। जिन्होंने अभी तक आईपीएल मे 5 शतक लगाए है। इसके बाद शतक लगाने मे तीसरा नंबर डेविड वार्नर का नाम इस रिकार्ड्स मे स्थित है उन्होंने अभी तक आईपीएल मे 4 शतक लगाए है।

IPL Records मे सबसे लंबी पारी

chris gayle ipl

आईपीएल के इतिहास मे सबसे बड़ी और तेज पारी का रिकार्ड्स वेस्ट इंडीज के धाकड़ और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम पर रिकार्ड मे दर्ज है। आईपीएल इतिहास मे सबसे तेज शतक महज 30 गेंद पर क्रिस गेल ने लगाया है।

क्रिस गेल ने साल 2013 मे पुणे वारियर्स के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने यूसुफ पठान के द्वारा 37 गेंद पर शतक लगाने का रिकार्ड को तोड़ते हुए अपने नाम पर महज 30 गेंद पर शतक लगाने का रिकार्ड दर्ज पहले नंबर पर किया है। इसके बाद सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकार्ड ब्रेडन मेकुलम के नाम पर है उन्होंने 158 रनों की विशाल पारी रॉयल चेलेंजर बेंगलूर के विरुद्द खेली थी।

IPL Records मे सबसे अधिक ट्राफी जीतने वाली टीम  

यहाँ पर हम आपको यह जानकारी देना चहेगे कि मुंबई इंडियंस ने सबसे अधिक मैच खेले है। इसके अलावा उन्होंने ही सर्वाधिक मैच भी जीते है। इसके साथ साथ मुंबई इंडियंस ने सबसे अधिक 5 बार ट्राफी जीतने का रिकार्ड उन्ही के नाम पर दर्ज है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक खेले गए 202 मैच मे 118 मैच जीतकर एक रिकार्ड बनाया है। रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स दूसरी सबसे कामयाब टीम है। उसने चार बार यह खिताब जीता है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार टूर्नामेंट जीता है। वहीं, डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद एक एक बार यह किताब जीतने में सफल हुई है।

IPL मे सर्वाधिक चौके लगाने वाले खिलाडी

अभी तक के आईपीएल इतिहास मे सबसे अधिक चौके लगाने का रिकार्ड दिल्ली केपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन के नाम पर दर्ज है। उन्होंने अभी तक 591 चौके आईपीएल मे लगाए है। इस तरह से यह खिलाड़ी चौके लगाने के मामले मे नंबर वन पर है। इसके बाद दो नाम और आते है उन्मे दूसरा नंबर सुरेश रेना का जिन्होंने अभी तक 493 चौके लगाए है। इसके बाद सबसे अधिक चौके के मामले मे तीसरा नंबर गौतम गंभीर का आता है जिन्होंने आईपीएल मे 491 चौके लगाए है।

IPL मे सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

ms dhoni and stephen fleming

आईपीएल मे सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकार्ड चेन्नई सुपर किंग्स के तूफ़ानी और धाकड़ बल्लेबाज  महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर दर्ज है। धोनी ने अपने आईपीएल कॅरियर मे सर्वाधिक 204 मैच खेले है। उसके बाद मुंबई के रोहित शर्मा ने 200 मैच खेले है। दिनेश कार्तिक ने 196 मैच, रॉबिन उथप्पा ने 189 मैच,रवींद्र जडेजा ने 184 मैच,और यूसुफ पठान ने 174 मैच खेलने का कीर्तिमान बनाया है।

IPL Records मे सबसे ज्यादा कैच का रिकार्ड

ज्यादातर आपने यह अवश्य सुना होगा की पकड़ो केच जीतो मैच,तो आप हमसे यहाँ पर जाने कोन खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा आईपीएल के इतिहास मे सर्वाधिक कैच लिए है। इस सूची मे पहला नाम सुरेश रेना का नाम आता है जिन्होंने आईपीएल 2008 से लेकर 2020 तक 102 कैच लिए है। उसके बाद ए बी डिविलियर्स 84 कैच,रोहित शर्मा 83 कैच, किरोन पोलार्ड 82 कैच और ड्वेन ब्रावो ने 74 कैच पकड़े हैं।

IPL Records मे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

Most Runs In IPL History virat kohli

आईपीएल 2008 से लेकर आईपीएल 2020 तक मे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची मे विराट कोहली आईपीएल इतिहास मे सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड उन्ही के नाम पर है। कोहली ने आईपीएल 2008 से लेकर साल 2020 तक 184 पारी मे 5878 रन बनाए है। उसके बाद दूसरे नंबर पर  सुरेश रेना का नाम आता है। जिन्होंने आईपीएल मे 5368 रन अपने नाम किए है उसके बाद डेविड वार्नर 5254 रन रोहित शर्मा 5230 और शिखर धवन ने 5197 रन बनाए है।

IPL Records मे अभी तक का आईपीएल का सफर    

आईपीएल 2022 अपने अंजाम तक पहुंच गया है। गुजरात टाइटंस की टीम चैंपियन बन चुकी है। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से हरा दिया। आईपीएल दुनियाभर में काफी चर्चित है और विश्व के बेहतरीन खिलाड़ी इस लीग में खेलने को लेकर उत्सुक रहते हैं। 2022 सीजन में भी कई कमाल देखने को मिले।

IPL Records मे आईपीएल का शुभारम्भ
इस लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब दिवंगत शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2021 तक आठ टीमों के बीच यह लीग खेली जाती थी, लेकिन इस सीजन 10 टीमों ने हिस्सा लिया। 2010 में भी 10 टीमें खेली थीं।

वहीं, 2012 और 2013 में नौ-नौ टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स दूसरी सबसे कामयाब टीम है। उसने चार बार यह खिताब जीता है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार टूर्नामेंट जीता है। वहीं, डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद एक एक बार यह किताब जीतने में सफल हुई है।

मौजूदा टीमों की बात करें तो पहली बार लीग खेल रही गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स और पुरानी टीमें दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंज बैंगलोर ने अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है।

IPL Records मे किस टीम ने कब ट्राफी जीती  

साल 2008 से लेकर साल 2021 तक कौन सी टीम ने किस टीम को हराकर यह खिताब जीता था  उसके बारे में जानते हैं।

1. आईपीएल 2008 (राजस्थान रॉयल्स)

rajasthan royals winning team 2008

साल 2008  में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल इतिहास का पहला खिताब जीतने वाली टीम बनी थी। दिग्गज लेग स्पिन शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा कर यह खिताब जीता था। राजस्थान ने चेन्नई को तीन विकेट से हराया था।

2. आईपीएल 2009 (डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद)

deccan chargers winning ipl 2009

डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने दूसरे सीजन में खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल 2009 में हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को छह रनों से हराया था। एडम गिलक्रिस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे।

3. आईपीएल 2010 (चेन्नई सुपर किंग्स)

chennai super king ipl winner 2010

आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स साल 2008  में खिताब से चूक गई थी, लेकिन साल 2010 मे इस टीम ने खिताब अपने नाम किया। महेंद्र सिंह धोनी के नेृतत्व में चेन्नई ने फाइनल में मुंबई को 22 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। सचिन तेंदुलकर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे।

4. आईपीएल 2011 (चेन्नई सुपर किंग्स)

chennai super king ipl winner 2011

एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दूसरे सीजन इस खिताब को अपने नाम किया। साल 2011 के फाइनल में चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 58 रनों से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। क्रिस गेल प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

5. आईपीएल 2012 (कोलकाता नाइट राइडर्स)

kolkata knight riders ipl winner 2012

साल 2012 में आईपीएल को एक नया चैंपियन मिला। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांचवें सीजन को अपने नाम किया। गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने फाइनल में चेन्नई को पांच विकेट से हराया था। सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

6. आईपीएल 2013 (मुंबई इंडियंस)

mumbai indians ipl winner 2013

आईपीएल को 2013 में एक और नया चैंपियन मिला। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता। मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में 23 रन से हराया। शेन वॉटसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

7. आईपीएल 2014 (कोलकाता नाइट राइडर्स)

kolkata knight riders ipl winner 2014

आईपीएल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिर से खिताब जीता। इस बार फिर कप्तान गौतम गंभीर ही थे। फाइनल में कोलकाता ने किंग्स इलेवन पंजाब को तीन विकेट से हराया था। उस सीजन शानदार फॉर्म में रहे ग्लेन मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

8. आईपीएल 2015 (मुंबई इंडियंस)

mumbai indians ipl winner 2015

आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर चैंपियन बनी। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने फिर से फाइनल में चेन्नई को ही हराया। मुंबई इंडियंस ने 41 रन से जीत हासिल की। आंद्रे रसेल प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

9. आईपीएल 2016 (सनराइजर्स हैदराबाद)

sunrisers hyderabad ipl winner 2016

आईपीएल का नौवां सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा। डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में हैदराबा ने साल 2016 में गजब का प्रदर्शन किया। टीम ने पहली बार खिताब अपने नाम किया। हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ रन से हराया था। ये तीसरा मौका था, जब बैंगलोर की टीम फाइनल में हारी थी। इसके बाद से टीम प्लेऑफ में तो पहुंची है, लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच पाई।

10. आईपीएल 2017 (मुंबई इंडियंस)

mumbai indians ipl winner 2017

आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस की टीम तीसरी बार चैंपियन बनी। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को एक रन से हराया था। पुणे के बेन स्टोक्स को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

11. आईपीएल 2018 (चेन्नई सुपर किंग्स)

chennai super king ipl winner 2018

आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो साल के बैन के बाद वापसी की थी। धोनी के नेतृत्व में टीम ने जबरदस्त वापसी की और फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया था। इस सीजन कोलकाता के सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे।

12. आईपीएल 2019 (मुंबई इंडियंस)

mumbai indians ipl winner 2019

आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन स हराया था और चौथी बार आईपीएल के खिताब अपने नाम किया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 148 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन ही बना सकी थी। केकेआर के आंद्रे रसेल प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

13. आईपीएल 2020 (मुंबई इंडियंस)

mumbai indians ipl winner 2020

कोरोना के कारण आईपीएल 2020 की शुरआत सितंबर में हुई थी। मुंबई इंडियंस ने यह सीजन अपने नाम किया था। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया था और आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम बन गई। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

14. आईपीएल 2021 (चेन्नई सुपर किंग्स)

chennai super king ipl winner 2021

आईपीएल 2021 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता। टीम ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी। बैंगलोर के हर्षल पटेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।

15. आईपीएल 2022 (गुजरात टाइटंस)

gujarat titans ipl winner 2022

गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2022 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबला गुजरात और राजस्थान के बीच खेला गया। फाइनल में गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से हरा दिया। जोस बटलर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे मे और अधिक जानने के लिए यह भी पढ़े:- #1. सूर्यकुमार यादव  #2. दिनेश कार्तिक  #3. हार्दिक हिमांशु पांड्या (उपनाम- हैरी) #4. सचिन तेंदुलकर #5. माही-महेंद्र सिंह धोनी #6. इशांत शर्मा #7. उमेश यादव  #8. भुवनेश्वर कुमार #9. जसप्रीत बुमराह  #10. राहुल द्रविड़

IPL History में सबसे महगे 10 खिलाड़ी (Most Expensive Players in IPL History)

ipl history and facts

IPL Records मे IPL Auction 2023 का इंग्लैंड के ऑलराउंडर सेम कुरेन (Sam Curran) ने नीलामी के मामले में अभी तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वो अभी तक की सबसे महंगी बोली पर खरीदे जाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल ऑक्शन में इन्हें 18.5 करोड़ के प्राइस पर खरीद लिया है,हालांकि इनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए ही था। सैम करेन ऐसे ओवरसीज़ खिलाड़ी हैं, जिनपर पहले ही अटकलें थीं कि वो इस बार मोटी कीमत पा सकते हैं। पिछले सीजन में सेम करेन ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेला था, लेकिन इस बार पंजाब ने इन्हें छीन लिया।

इस बार के ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा पैसा बरसा है। बेन स्टोक्स भी ऐसे खिलाड़ी थे, इनकी भी बड़ी बोली लगने की अटकलें थीं, इन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी ने 16.25 करोड़ में खरीदा है। वहीं पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरुन ग्रीन ने आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं, इन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा है।

ऐसे 10 खिलाडी जो आईपीएल में अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। उनके बारे मे हम नीचे आपको बताने जा रहे है।

1. सैम करेन (Sam Curran) IPL Auction Price

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन इस सूची मे सबसे ऊपर हैं। अनोखी बात यह है कि इन्होंने अपना आईपीएल का डेब्यू पंजाब किंग्स के साथ किया था। साल 2019 में पंजाब किंग्स टीम ने इन्हें 7.2 करोड में खरीदा था। उसके बाद साल 2020 और साल 2021 में इन्होंने सीएसके(csk) के लिए खेला था, इन्होंने बैक इंजरी से रिकवरी के चलते फरवरी, 2022 में आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर नहीं किया था। सेम करेन ने क्रिस मॉरिस, युवराज सिंह, क्रिस मॉरिस और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ियों का भी बना हुआ रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

2. केमरून ग्रीन (Cameron Green) IPL Auction Price

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलड़सी कैमरुन ग्रीन को मुंबई इंडियंस की टीम ने 17.50 करोड़ में खरीदा है। आईपीएल के इतिहास में वो अब दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं, ग्रीन ने अप्रैल 2022 में ही ऑस्ट्रेलिया के T20 में अपना डेब्यू किया है।

3. बेन स्टोक्स (Ben Stokes) IPL Auction Price

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस के साथ टाई किया और उन्हें सीएसके (CSK) ने इस बार 16.25 करोड़ में खरीद लिया है। इस साल टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत में स्टोक्स की बहुत ही अहम भूमिका रही थी, उसके चलते इनका नाम ऑक्शन लिस्ट में काफी ऊपर था, इनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। आरसीबी और राजस्थान इन पर बढ चल कर बोली लगा रही थीं, लखनऊ और हैदराबाद ने भी इन पर अपनी बोली लगाई।    लेकिन आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने इन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

4. क्रिस मॉरिस (Chris Morris) IPL Auction Price

साउथ अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस (Chris Morris) साल 2021 में 16.25 करोड़ में बिककर उस समय के आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। इन्होंने उस समय इंडिया के शानदार खिलाड़ी युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने इन्हें सबसे ज्यादा बोली लगाकर खरीदा था। इसके एक साल पहले बेंगलुरु ने इन्हें 10 करोड़ में खरीदा था, लेकिन अगले ऑक्शन के पहले फ्रेंचाइजी से रिलीज कर दिया था। साल 2021 के ऑक्शन में इन्हें अपने बेस प्राइस 75 लाख से 21 गुना ज्यादा रकम मिली थी। हालांकि, इसके बाद मॉरिस ने इस साल जनवरी में क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

5. निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) IPL Auction Price

वेस्टइंडीज़ के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपरजायंट्स ने इस ऑक्शन में 16 करोड़ में खरीदा है। अभी तक वो आईपीएल मे सबसे महंगे बिकने वाले विकेटकीपर हैं।  पूरन ने साल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की और से खेला है, इस समय इन्हें मेगा ऑक्शन में 10.5 करोड़ में खरीदा गया था। इन्होंने 14 मैचों में 306 रन बटोरे थे।

6. युवराज सिंह (Yuvraj Singh) IPL Auction List

युवराज सिंह अभी तक के सबसे महंगे भारतीय आईपीएल खिलाड़ी हैं। इंडियन क्रिकेट के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को साल 2015 के आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स जो अब दिल्ली कैपिटल्स है, इन्होंने उसे 16 करोड़ में खरीदा था। इसके विगत सीजन में आरसीबी ने इन्हें 14 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, इन्होंने उस सीजन में 14 मैच खेलकर 248 रन बनाए, गेंदबाजी मे वो महज 1 विकेट ही ले सके थे। दिल्ली ने अगले साल इन्हें रिलीज कर दिया था, जिसके अगले साल इन्हें हैदराबाद की टीम ने उन्हे 7 करोड़ में खरीदा।

7. पेट कमिंस (Pat Cummins) IPL Auction Price

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी तेज गेंदबाज पैट कमिंस अब इस सूची में सातवें नंबर पर आ गए हैं। साल  2020 के ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने इन्हें 15.5 करोड़ में खरीदा था। कमिंस ने उस सीजन में 12 विकेट लिए थे, साल 2022 के ऑक्शन के लिए टीम ने इन्हें रिलीज कर दिया था, लेकिन फिर उन्हें 7.25 करोड़ में खरीदा। हालांकि, इस बार के ऑक्शन के पहले कमिंस ने हिप इंजरी के चलते आईपीएल से बाहर रहने का फैसला लिया है।

8.  ईशान किशन (Ishan Kishan) IPL Auction Price

इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2022 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। इन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, किशन को सबसे पहले मुंबई ने साल 2018 में खरीदा था। साल 2022 के ऑक्शन में ऐसा पहली बार हुआ था कि मुंबई इंडियंस ने किसी भी प्लेयर खिलाड़ी पर 10 करोड़ से ज्यादा की बोली लगाई।   

9. काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) IPL Auction Price

न्यूज़ीलैंड के काइल जेमीसन साल 2021 की नीलामी में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे, आरसीबी ने इन्हें 15 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, इस कीवी खिलाड़ी ने साल 2022 के आईपीएल से बाहर होने का निर्णय कर लिया था।

10. दीपक चाहर (Deepak Chahar) IPL Auction Price

दीपक चाहर आईपीएल मे बिकने वाले सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज रहे हैं। साल 2022 के ऑक्शन के लिए इन्हें सीएसके (CSK) ने 14 करोड़ में खरीदा था। इन्होंने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के साथ डेब्यू किया था।

Conclusion

IPL मे खेलने वाला हर खिलाड़ी चाहता है कि वह अपने खेल के द्वारा कुछ ऐसे रिकार्ड बना ले ताकि आने वाले समय मे टीम उनकी अनदेखी ना कर सके। चाहे वह गेंदबाज हो, बल्लेबाज हो सभी अपनी वेलु बढ़ाना चाहते है। ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे मे हम आपको बताने जा रहे है। यहाँ पर हमने आपके लिए खास प्रकार से आईपीएल की समस्त जानकारी को आपके सामने रखा है खिलाड़ी के द्वारा आईपीएल मे अपने अच्छे खेल से वो तमाम प्रकार के दर्शकों का पूरी तरह से मनोरंजन करता है।

Leave a Comment