IPL Auction 2025 मे UP के 8 खिलाड़ियों ने इस बार मारी बाजी, कभी गरीबी मे दिन काटने वालों के पास आज है पैसा ही पैसा, मेगा ऑक्शन की कुछ खास झलक  

IPL Auction 2025 में 10 फ्रेंचाइजी ने 182 प्लेयर्स खरीदे जिसमें से 62 विदेशी खिलाड़ी रहे। ऑक्शन में उत्तर प्रदेश के 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमें से सिर्फ 8 ही खिलाड़ियों को खरीदार मिला जिसमें भुवनेश्वर कुमार बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को ऑक्शन में आरसीबी ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

वहीं, जिन खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदार नहीं मिला उसमें पीयूष चावला, कार्तिक त्यागी, माधव कौशिक, प्रियम गर्ग, शिवम मावी, नमन तिवारी समेत बाकी प्लेयर्स का नाम शामिल है।

वहीं, IPL नीलामी मे कई ऐसे भी प्लेयर्स रहे, जिन पर फ्रेंचाइजी ने खूब पैसा लुटाया और रातोंरात उनकी किस्मत बदल दी। इन सभी क्रिकेटर्स की संघर्ष-भरी कहानी काफी प्रेरणादायी रही है, जिन्होंने गरीबी से बाहर निकलकर कामयाबी हासिल की। ऐसे में आज जानते हैं यूपी के उन 8 प्लेयर्स के नाम, जिन्हें IPL ऑक्शन 2025 में फ्रेंचाइजी ने खरीदा।

IPL Auction 2025 में यूपी के कुल 8 प्लेयर्स को मिला खरीददार

1. भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)

मेरठ के भुवनेश्वर कुमार को IPL Auction 2025 में आरसीबी ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। भुवी को ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया था। फिर ऑक्शन में उन्हें खरीदने के लिए कुल 3 टीमों ने रुचि दिखाई, लेकिन अंत में आरसीबी ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।

2. नीतीश राणा (Nitish Rana)

नीतीश राणा जो कि दिल्ली में जन्मे, लेकिन वह यूपी से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें IPL 2025 Auction में राजस्थान रॉयल्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा। केकेआर ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था।

3. समीर रिजवी (Sameer Rizvi)

मेरठ के समीर रिजवी को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 Auction में 95 लाख रुपये में खरीदा। वह ऑक्शन में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरे थे। उन्हें खरीदने के लिए सीएसके ने भी दिलचस्पी दिखाई थी।

4. विपराज निगम (Vipraj Nigam)

लखनऊ के विपराज निगम IPL 2025 Auction में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरे थे, लेकिन उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीद लिया।

5. जीशान अंसारी (Zeeshan Ansari)

लखनऊ के जीशन अंसारी को सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 Auction में 40 लाख रुपये में खरीदा। ये लेग स्पिनर हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियां बटोरी। जीशान अंसारी ने यूपी टी20 लीग में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सभी बॉलर्स को पीछे छोड़ा और मेरठ मावरिक्स को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। लीग में उन्होंने 24 विकेट हासिल किए।

6. अभिनंदन सिंह (Abhinandan Singh)

अभिनंदन सिंह को आरसीबी ने 30 लाख रुपये में खरीदा, जो कि उनका बेस प्राइस रहा।

7. स्वास्तिक चिकारा (Swastik Chikara)

गाजियाबाद के छोटे से गांव नगला अटोर से निकले अनकैप्ड प्लेयर स्वास्तिक चिकारा को आरसीबी ने 30 लाख रुपये में खरीदा। हालांकि, उनके नाम को लेकर ऑक्शनर मल्लिका से गड़बड़ी हुई, जिससे दिल्ली को नुकसान हुआ।

दिल्ली कैपिटल्स के मालिक ने ये दावा किया कि उन्होंने चिकारा को खरीदने के लिए पैडल उठाया था, लेकिन मल्लिका ने नजरअंदाज कर दिया। इसके लिए बाद में ऑक्शनर ने माफी भी मांगी।

8. आर्यन जुयाल (Aryan Juyal)

मुरादाबाद में जन्मे आर्यन जुयाल को खरीदने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई और उन्हें 30 लाख रुपये में खरीद लिया।

IPL Auction 2025 में पृथ्‍वी शॉ को सीनियर क्रिकेटर्स की सलाह नहीं मानने पर जमकर लगी लताड़

IPL Auction 2025: साल 2018 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को IPL 2025 नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। खराब फॉर्म के अलावा शॉ को उनके व्यवहार और फिटनेस के लिए कई पूर्व भारतीय क्रिकेटरों और एक्सपर्ट्स से काफी सलाह भी मिलती रही लेकिन इसके बावजूद उनकी फॉर्म में कोई सुधार नहीं हुआ। इस बीच पूर्व बीसीसीआई सेलेक्टर ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई।

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है। जहां कभी उन्हें भारतीय टीम का दूसरा तेंदुलकर माना जाता था, तो वहीं आज उन्हें कोई भाव तक नहीं दे रहा है। IPL 2025 नीलामी में पृथ्वी को कोई खरीदार नहीं मिला। ऑक्शन के लिए शॉ 75 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरे थे, लेकिन दोनों राउंड के ऑक्शन में उन्हें खरीदने के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने पैडल नहीं उठाया।

इसके पीछे की वजह उनकी खराब फॉर्म और खराब फिटनेस है। साल 2024 में पृथ्वी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे, जहां उनके बल्ले से पिछले सीजन 198 रन निकले थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक ही अर्धशतक निकला था। इस वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया। इस बीच हाल ही में पूर्व सेलेक्टर ने पृथ्वी शॉ को जमकर लताड़ लगाई।

IPL Auction 2025 में पूर्व सेलेक्टर ने Prithvi Shaw को जमकर सुनाई खरी-खोटी

IPL Auction 2025: दरअसल, साल 2018 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के बाद यह पहला मौका होगा जब दाएं हाथ का यह बल्लेबाज किसी आईपीएल सीजन में खेलता हुआ नजर नहीं आएगा। खराब फॉर्म के अलावा शॉ को उनके व्यवहार और फिटनेस के लिए कई पूर्व भारतीय क्रिकेटरों और एक्सपर्ट्स से काफी सलाह भी मिलती रही, लेकिन उनकी फॉर्म में कोई सुधार नहीं हुआ। इस कड़ी में अब एक पूर्व भारतीय चयनकर्ता ने उनके सुधार पर सवाल उठाए हैं।

शॉ को करीब से देखने वाले एक पूर्व भारतीय चयनकर्ता ने बातचीत करते हुए कहा कि पृथ्वी दिल्ली कैपिटल्स में रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स में ही उन्हें राहुल द्रविड़, जो कि उनके अंडर-19 भारतीय कोच भी थे, रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली से बातचीत करने का मौका मिला था।

उन्होंने कहा कि मुंबई क्रिकेट में यह एक खुला रहस्य है कि तेंदुलकर ने भी उनसे बात की है। क्या ये दिग्गज मूर्ख हैं? क्या आपको उनमें कोई बदलाव दिखता है? अगर दिखता भी है, तो वह स्पष्ट नहीं है।

यह भी देखें: IPL Auction 2025 Live: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी हुई पूरी, 182 खिलाड़ियों की चमक गई किस्मत, जाने कौन खिलाड़ी कितने मे और किस टीम मे गया

IPL Auction 2025 Prithvi Shaw का IPL करियर

अगर बात करें पृथ्वी शॉ के आईपीएल करियर की तो यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि उन्होंने 79 मैच खेलते हुए 1892 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ल से 14 अर्धशतक निकले हैं। आईपीएल 2024 में पृथ्वी शॉ ने 8 मैच खेलते हुए 198 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा।

IPL Auction 2025 मे 27 करोड़ रुपये में बिकने के बावजूद पंत को नहीं मिलेगी पूरी रकम

IPL Auction 2025
IPL Auction 2025

IPL Auction 2025 के इतिहास में सबसे महंगे बिके जाने वाले प्लेयर Rishabh Pant बने। उन्होंने 15-20 मिनट के अंदर श्रेयस अय्यर को पछाड़ा जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। IPL इतिहास में सबसे महंगे बिके जाने वाले पंत को आखिर क्यों पूरे 27 करोड़ रुपये नहीं मिलेंगे?

IPL Auction 2025 मे सबसे महंगे प्लेयर Rishabh Pant बने

IPL Auction 2025: सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित हुई आईपीएल 2025 नीलामी में विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया। ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया।

इस तरह आईपीएल ऑकशन के इतिहास में सबसे महंगे बिके जाने वाले प्लेयर पंत बने। उन्होंने 15-20 मिनट के अंदर श्रेयस अय्यर को पछाड़ा, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

IPL Auction 2025 मे Rishabh Pant को सालाना कितनी सैलरी मिलेगी और क्यों

IPL Auction 2025: दरअसल, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को IPL 2025 नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन इतने महंगे बिकने के बावूजद उन्हें ये पूरी रकम नहीं मिलेगी। भारत सरकार के आयकर स्लैब के अनुसार 2024-25 वित्तीय वर्ष के अनुसार, 15 लाख रुपये या उससे ज्यादा हर साल वेतन वाले व्यक्ति को इसका 30% टैक्स के रूप में देना होगा। इसलिए, पंत के 27 करोड़ रुपये के वेतन का 30% उनके खाते से काट लिया जाएगा। ऐसे में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान हर सीजन के लिए 18.9 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी।

IPL Auction 2025 मे पंत को सालाना मिलेगी कितनी रकम?

कॉन्ट्रैक्ट वेल्यू- 27 करोड़ रुपये (हर सीजन)

टैक्स डिडक्ट- 8.1 करोड़ रुपये (भारत सरकार के नियमों के अनुसार)

नेट सैलरी- 18.9 करोड़ रुपये (हर सीजन)

IPL Auction 2025 मे Rishabh Pant पर ऐसे लगी तगड़ी बोली

IPL Auction 2025: एड ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था। इस फैसले से हर कोई हैरान था। इसके बाद ऑक्शन में पंत 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरे, जिन्हें खरीदने के लिए सबसे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई। उसके बाद आरसीबी ने भी पैडल उठाया। आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ये जंग 11.25 करोड़ तक चली।

फिर एंट्री हुई सनराइजर्स हैदराबाद की जिन्होंने पंत पर सबसे पहली बोली 12 करोड़ रुपये की लगाई। काफी देर तक SRH और LSG के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिला और अंत में लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया। हालांकि, अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने आरटीएम के जरिए उन्हें 20.755 करोड़ रुपये में खरीदना चाहा, लेकिन लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये की बोली लगाई और बाजी मार ली।

IPL Auction 2025 मे सबसे महंगे बिकने के बाद ऋषभ पंत की नेटवर्थ में हो गया गजब का इजाफा, जानिए कितनी बढ़ गई संपत्ति

IPL Auction 2025: भारतीय टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत विश्व क्रिकेट का बड़ा नाम है। मैदान पर वह जितनी चर्चा में रहते हैं मैदान के बाहर भी उतनी ही सुर्खियां बटोरते हैं। ब्रांड वेल्यू के हिसाब से भी पंत बड़ा नाम है और इसलिए हर बड़ा ब्रांड उनके साथ अपना नाम जोड़ना चाहता है। पंत ने क्रिकेट के अलावा विज्ञापनों से भी जमकर कमाई की है।

भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम इंडिया का भविष्य माना जाता है। वह जिस अंदाज में बल्लेबाज करते हैं और विकेट के पीछे जितने चुस्त रहते हैं, उससे उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। पंत ब्रांड वेल्यू के हिसाब से भी बड़ा नाम है और यही कारण है कि सालों तक दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें नहीं छोड़ा। इस बार दिल्ली ने उन्हें रिटेन नहीं किया तो आईपीएल 2025 की मेगी नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें खरीद लिया। इसी के साथ उनकी नेटवर्थ में भी काफी इजाफा हुआ है।

एक अनुमान के मुताबिक 2024 तक पंत की नेटवर्थ लगभग 100 करोड़ रुपये है। पंत क्रिकेट से तो जमकर कमाई करते ही हैं, लेकिन ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए भी वह जमकर कमाई करते हैं। आईपीएल-2025 में पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की कीमत में खरीदा और इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें जो कीमत मिली है उससे उनकी नेटवर्थ में इजाफा होना तय है।

IPL Auction 2025 से भारत सरकार को होगी लगभग 90 करोड़ की कमाई, जानें पाई-पाई का हिसाब

IPL Auction 2025 में 182 खिलाड़ियों पर 639.15 करोड़ रुपये खर्च हुए। इस मेगा ऑक्शन से भारत सरकार को 89.49 करोड़ रुपये का टीडीएस मिलेगा। भारतीय खिलाड़ियों को अपनी सैलरी से 10 परसेंट टीडीएस देना होगा जबकि विदेशी प्लेयर्स पर इससे दोगुना यानी 20 परसेंट टीडीएस लगेगा ।

आईपीएल 2025 के लिए दो दिन तक मेगा ऑक्शन सउदी अरब में मेगा ऑक्शन चला। तीन साल पहले हुई मेगा नीलामी की तुलना में इस बार 30 करोड़ रुपये ज्यादा 120 करोड़ रूपये का पर्स था। 10 फ्रैंचाइजी ने मिलकर कुल 639.15 करोड़ खर्च किए, जिसमें 182 खिलाड़ी बिके। 62 विदेशी खिलाड़ी हैं। भले ही यह ऑक्शन देश से बाहर हुआ हो, लेकिन इसके बावजूद भारत सरकार को नीलामी से बंपर कमाई होने वाली है।

IPL Auction 2025 से सरकार को मिलेंगे 89.40 करोड़

IPL Auction 2025 में 10 फ्रैंचाइजी ने 182 खिलाड़ियों पर जो 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, उसमें से टीडीएस काटकर ही प्लेयर्स को भुगतान किया जाएगा। ये टीडीएस भारत सरकार की झोली में जाएगा। इस बार के ऑक्शन में जो 639.15 करोड़ खर्च हुए हैं। इसमें भारतीय प्लेयर्स पर 383.40 करोड़ रुपये की बोली और विदेशी खिलाड़ियों पर 255.75 करोड़ रुपये की बोली लगेगी।

नियम के हिसाब से भारतीय खिलाड़ियों पर 10 परसेंट टीडीएस और विदेशी खिलाड़ियों पर 20 परसेंट टीडीएस लगता है। इस हिसाब से भारतीय खिलाड़ियों का टीडीएस 38.34 करोड़ रुपये और विदेशी खिलाड़ियों का टीडीएस 51.15 करोड़ रुपये बनता है। यानी, इस मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि से भारत सरकार के खजाने में 89.49 करोड़ रुपये आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL Auction 2025 मे बेन स्टोक्स ने क्यों नहीं लिया हिस्सा

IPL Auction 2025: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में भाग नहीं लिया और करोड़ों रुपये छोड़ दिए। स्टोक्स ने टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले हैं। 2021 के बाद से खराब फिटनेस के चलते वह टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं खेल पाए।

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में हिस्सा न लेकर करोड़ों रुपये ठुकरा दिए। अब नए नियमों के मुताबिक वह अगले दो साल में होने वाले किसी भी मिनी ऑक्शन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस बड़े कदम के बाद धाकड़ ऑलराउंडर ने कहा उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लंबा खींचने और एशेज जैसे अहम इवेंट पर फोकस करने के लिए ये फैसला लिया।

IPL Auction 2025 क्या कहता है IPL नियम?

बेन स्टोक्स भविष्य में आईपीएल की मिनी नीलामी में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि इस लीग के नए नियमों के अनुसार जिस खिलाड़ी ने खुद का मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण नहीं किया हो वह खिलाड़ी मिनी नीलामी में भी भाग नहीं ले सकता है। हाल में सऊदी अरब के जेद्दा में हुई नीलामी में इंग्लैंड के कुल 52 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी।

IPL Auction 2025 करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं स्टोक्स

बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर बीबीसी से कहा, ‘यह बात किसी से छुपी नहीं है कि मैं अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हूं। यह इस पर विचार करने का समय है कि मैंने क्या हासिल किया और मुझे ऐसा क्या करना चाहिए ताकि मैं अपने करियर को यथासंभव लंबे समय तक लंबा खींच सकूं। अभी बहुत क्रिकेट बची है। मैं जब तक संभव हो इंग्लैंड की तरफ से खेलना चाहता हूं।’

IPL Auction 2025 बेन स्टोक्स का IPL रिकॉर्ड

33 साल के बेन स्टोक्स आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेल चुके हैं। आईपीएल में बेन स्टोक्स के नाम 43 मैच में दो शतक, दो अर्धशतक के साथ 920 रन दर्ज हैं। 107 रन टूर्नामेंट में उनका बेस्ट स्कोर है। गेंदबाजी में उन्हें 28 विकेट मिले है साल 2018 में 15/3 उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर है।

IPL Auction 2025 की नीलामी के सबसे उम्रदराज टॉप 5 प्लेयर कौन?

IPL Auction 2025: आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में जिन 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों पर बोली लगी उनमें से 4 भारतीय हैं, जबकि एक विदेशी दिग्गज भी शामिल है।

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन पूरा हो चुका है इस बार सभी 10 टीमों ने मिलकर 182 प्लेयर्स को खरीदा, जिसमें 62 विदेशी खिलाड़ी रहे। इस बार 8 आरटीएम का यूज किया गया. सबसे ज्यादा चर्चा 13 साल के वैभव सूर्यवंशी की रही, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

वो इस लीग के इतिहास के सबसे महंगे युवा प्लेयर बन गए. हम इन सब से इतर आपको नीलामी के उन 5 उम्रदराज प्लेयर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन पर टीमों ने भरोसा दिखाया और अपने साथ जोड़ा।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) को 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा. अश्विन इस सीजन के सबसे उम्रदराज प्लयेर हैं. आइए जानते हैं कि इस बार नीलामी में बिकने वाले टॉप-5 उम्रदराज प्लेयर्स कौन-कौन हैं…

IPL Auction 2025 टॉप-5 उम्रदराज खिलाड़ी

1. रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin- 38 साल और 71 दिन)

भारत के ऑफ स्पिनर आर अश्विन 38 साल के हैं, जिन्हें खरीदने के लिए सीएसके ने 9.75 करोड़ रुपये खर्च किए। अश्विन 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ IPL 2025 ऑक्शन में उतरे थे, जिन्हें खरीदने के लिए 4 फ्रेंचाइजियों के बीच जंग हुई।

2. मोईन अली ( Moeen Ali-37 साल और 167 दिन)

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली को केकेआर ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा, किसी अन्य टीम ने उनके लिए बोली नहीं लगाई।

3. कर्ण शर्मा (Karn Sharma- 37 साल और 35 दिन)

मेरठ के कर्ण शर्मा पर आईपीएल 2025 ऑक्शन में बोली लगी। उन्हें मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि कर्ण शर्मा की उम्र 37 साल हैं और इस तरह वह इस सीजन बिकने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

4. अजिंक्य रहाणे (36 साल 174 दिन)

रहाणे को ऑक्शन के शुरुआती राउंड में कोई खरीदार नहीं मिला. अंत में केकेआर ने उन्हें उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

5. इशांत शर्मा (36 साल 86 दिन)

भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को गुजरात टाइटंस ने 75 लाख रुपये में खरीदा।

IPL Auction 2025 में Mallika Sagar ने की 4 बड़ी गलतियां

1. ऑक्शनर मल्लिका सागर ने Manvanth Kumar के बेस प्राइस को गलत बता दिया आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 के दूसरे दिन के तेज राउंड के दौरान, ऑक्शनर मल्लिका सागर से एक बड़ी चूक हुई, जब उन्होंने गलती से मंवंत कुमार के बेस प्राइस को 30 लाख रुपये की बजाय 30 करोड़ रुपये घोषित कर दिया।

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत पर अंधा पैसा लुटाया, जिससे वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इस दौरान ऑक्शनर मल्लिका सागर ने भी हर किसी का ध्यान खींचा। उन्होंने ऑक्शन के दौरान ऐसी बड़ी गलतियां की, जिसकी वजह से फ्रेंचाइजी को नुकसान तक झेलना पड़ा।

IPL Auction 2025 में कौन हैं मल्लिका सागर

मल्लिका मुंबई में रहने वाली एक कला संग्राहक हैं और एक व्यवसायी परिवार से आती हैं। उन्होंने अमेरिका के फिलाडेल्फिया में ब्रायन मावर कॉलेज में कला इतिहास में अपनी पढ़ाई की और पिछले दो दशकों से नीलामीकर्ता के रूप में काम कर रही हैं। 2001 में, वह 26 साल की उम्र में क्रिस्टी में भारतीय मूल की पहली महिला नीलामीकर्ता बनीं

IPL Auction 2025 और आईपीएल 2023 में ऑक्शन को किया था संचालित

मल्लिका सागर सालों से ऑक्शन कर रही है लेकिन वे पिछले साल आईपीएल 2023 का ऑक्शन को संचालित करने के बाद पॉपुलर हुई। उन्होंने काफी अच्छे तरीके से पिछली नीलामी को मैनेज किया था।

2. IPL 2025 मेगा ऑक्शन में मल्लिका सागर की एक छोटी सी गलती ने सबको हैरान कर दिया। एक खास खिलाड़ी को लेकर उन्होंने ऐसा फैसला लिया, जिसकी वजह से RCB को बड़ा फायदा हो गया। आइए जानते हैं…

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में 25 नवंबर को खत्म हुआ। इस मेगा ऑक्शन में 10 टीमों ने कुल 182 खिलाड़ियों को 639.15 करोड़ रुपये में खरीदा। लेकिन इस बार ऑक्शन के दौरान ऑक्शनर मल्लिका सागर से एक बड़ी गलती हो गई। यह गड़बड़ी तब हुई जब दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच ओपनर स्वास्तिक चिकारा के लिए बोली लगाई जा रही थी। मल्लिका ने दिल्ली के मैनेजमेंट की बोली को नजरअंदाज कर दिया और चिकारा को RCB की टीम में शामिल कर दिया।

IPL Auction 2025 मे दिल्ली को नुकसान, RCB को फायदा

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी ने बाद में बताया कि उन्होंने स्वास्तिक चिकारा के लिए बोली लगाने के लिए पैडल उठाया था, लेकिन मल्लिका ने इसे नोटिस नहीं किया। गलती का एहसास होने पर मल्लिका ने अपनी भूल स्वीकार की लेकिन तब तक निर्णय हो चुका था। 19 साल के अनकैप्ड बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा को RCB ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया। इससे दिल्ली को बड़ा नुकसान हुआ, जबकि विराट कोहली की टीम RCB को इस गड़बड़ी का फायदा मिल गया।

IPL Auction 2025 कौन है स्वास्तिक चिकारा

स्वास्तिक चिकारा एक प्रतिभाशाली ओपनिंग बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2024 में यूपी-T20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने 12 पारियों में 49.9 के औसत के साथ सबसे ज्यादा 499 रन बनाए थे। उनकी इस प्रतिभा के चलते कई टीमें उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती थीं। हालांकि, मेगा ऑक्शन में हुई गलती की वजह से वे सीधे RCB का हिस्सा बन गए। अब देखना होगा कि स्वास्तिक चिकारा IPL 2025 में अपनी बल्लेबाजी से अपनी टीम को कितना फायदा पहुंचाते हैं।

3. IPL Auction 2025: आईपीएल नीलामी के पहले दिन बिड के दौरान ऑक्शनीयर मल्लिका सागर की तरफ से बड़ी गलती देखने को मिली। इसका नुकसान गुजरात टाइटंस की टीम को हुआ। गुजरात और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के बीच जोस बटलर को खरीदने के लिए बिड वॉर हुआ था।

इस बिड वॉर में गुजरात ने 15.5 करोड़ की बोली लगा दी थी। इसके बाद मल्लिका ने लखनऊ टीम के मालिक को पूछा कि क्या आप अपना अमाउंट बढ़ाना चाहेंगे। इस पर लखनऊ की तरफ से आगे बिड करने से मना कर दिया गया और यहाँ एक ब्लंडर हुआ।

गुजरात के 15.5 करोड़ पर लखनऊ ने आगे बोली नहीं लगाई लेकिन मल्लिका ने 15.75 करोड़ बोल दिया और बटलर गुजरात के खाते में चले गए लेकिन टीम को 25 लाख का नुकसान हो गया। गुजरात की टीम को बटलर महज 15.5 करोड़ में ही बिकने थे लेकिन मल्लिका सागर ने गलती कर टीम को नुकसान पहुंचा दिया।

इस एक गलती की वजह से गुजरात को बड़ी रकम का चूना लगा लेकिन मल्लिका को भी फैन्स अब ट्रोल कर रहे हैं। पिछले सीजन भी वही नीलामी का हिस्सा थीं। उस समय पंजाब किंग्स ने अपनी बिड कैंसल करने का प्रयास किया था। शशांक सिंह के लिए बिड थी लेकिन हथौड़ा गिराने के बाद मल्लिका ने मना कर दिया था।

गौरतलब है कि जोस बटलर पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों की बात आती है, तो बटलर का नाम भी लिया जाता है। उनके बल्ले से कुल 7 शतक इस लीग में आए हैं। इस वजह से उनके ऊपर गुजरात ने इस बार भरोसा दिखाया है। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वह गुजरात के लिए लगभग हर मैच में खेलेंगे।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम में राशिद खान जैसे धाकड़ स्पिनर पहले से ही हैं। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों को भी गुजरात ने अपने साथ शामिल किया है। एक मजबूत टीम बनाने की कोशिश हुई है।

4. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी ऑक्शनर मल्लिका सागर ही हैं। ऑक्शन के पहले दिन कई खिलाड़ियों की बिक्री आसानी से हुई और सारी टीमें संतुष्ट नजर आईं। हालांकि अनुभवी ऑक्शनर मल्लिका सागर से कई बार बोलने में कुछ गलतियां भी हो गई जिसके चलते टीमों को नुकसान भी उठाना पड़ गया।

IPL Auction 2025 मे हैदराबाद का हो गया नुकसान

दरअसल अभिषेक मनोहर को लेने के लिए 2.80 करोड़ बोली पहुंचते ही सीएसके बाहर हो गई। ऐसे में मल्लिका ने प्लेयर को हैदराबाद के लिए सोल्ड बता दिया।

IPL Auction 2025 मे निर्णय से पलटी मल्लिका

टाइम्स नाउ के मुताबिक मनोहर को सोल्ड बोलने के बाद मल्लिका ने बाद में बोला की केकेआर का एक पैडल उन्होंने मिस कर दिया था ऐसे में उन्होंने बोली अचानक 3 करोड़ से शुरू कर दी जिसके बाद हैदराबाद को 3.20 करोड़ रुपए देने पड़े। ऐसे में हैदराबाद को 20 लाख का नुकसान उठाना पड़ा।

Leave a Comment