IPL 2024 Ruturaj Gaikwad: आखिर क्यों, धोनी ने रुतुराज के हाथों में सौंपी टीम की कमान, क्या आईपीएल जैसे बड़े मंच का दवाब झेल पाएगा यह युवा बल्लेबाज? 

IPL 2024 Ruturaj Gaikwad: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के लिए रुतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान (Chennai Super Kings appoints Ruturaj Gaikwad as the new captain of the team for IPL 2024) नियुक्त किया है। एमएस धोनी ( M S Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में सीएसके (CSK) की कमान संभालते हुए नजर नहीं आएंगे। रुतुराज गायकवाड़ के पास कप्तानी का भी अच्छा खासा अनुभव मौजूद है और उन्होंने एशियन गेम्स (Asian Games) में टीम इंडिया को चैंपियन (Team India is champion)  भी बनाया था। एमएस धोनी ने रुतुराज के हाथों में सौंपी टीम की कमान। एशियन गेम्स में टीम इंडिया की कैप्टेंसी कर चुके हैं रुतुराज।

IPL 2024 Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2024 के आगाज से ठीक एक दिन पहले सीएसके ने हर किसी को अपने फैसले से हैरान कर दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के लिए सीएसके ने टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में सौंप दी है। यानी चेन्नई (Chennai) को पांच बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) इस सीजन बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं किन तीन खूबियों के चलते माही ने जताया है रुतुराज पर भरोसा।

यह भी देखें:IPL 2024 new rule: आईपीएल 2024 से एक और नया नियम लागू होगा जिससे अंपायर्स को आसानी होगी। क्या है वो नया नियम, आइए जानते है?

IPL 2024 Ruturaj Gaikwad: रुतुराज मे माही की झलक

रुतुराज गायकवाड़ में एमएस धोनी की झलक दिखाई देती है। धोनी की तरह ही रुतुराज भी मैदान पर बहुत ही   शांत नजर आते हैं। मैच की स्थिति कैसी भी हो, पर रुतुराज अपना आपा कभी नहीं खोते हैं। रुतुराज के पास धोनी की तरफ ही शांत दिमाग है, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL 2024 Ruturaj Gaikwad: दबाव का सामना करना जानते हैं रुतुराज

रुतुराज गायकवाड़ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह दबाव वाली परिस्थितियों से बिल्कुल भी घबराते नहीं हैं। प्रेशर सिचुएशन में रुतुराज का खेल और भी निखरकर सामने आता है। पिछले कई सीजन में रुतुराज सीएसके को मुश्किल हालातों से निकालकर जीत की दहलीज तक पहुंचा चुके हैं।

IPL 2024 Ruturaj Gaikwad: कप्तानी का शानदार अनुभव भी है

IPL 2024 Ruturaj Gaikwad:
IPL 2024 Ruturaj Gaikwad:

रुतुराज गायकवाड़ के पास कप्तानी का अनुभव भी मौजूद है। एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में रुतुराज ने भारतीय टीम की कप्तानी (Indian team captaincy) की थी और टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। इसके साथ ही माही की देखरेख में रुतुराज ने कप्तानी के कई गुण भी सीखे हैं, जो उनके खेल में भी नजर आता है। घरेलू क्रिकेट में भी रुतुराज कप्तानी कर चुके हैं।

Leave a Comment