IPL 2024 RR Team: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने पूरे देश की महिलाओं को एक खास सम्मान देते हुए स्पेशल पिंक जर्सी (Special Pink jersey) को लॉन्च किया है। इस खास जर्सी को राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (Rajasthan Captain Sanju Samson) पहने हुए नजर आ रहे हैं। राजस्थान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (Rajasthan on its Social Media Account) पर बताया है कि टीम इस जर्सी को छह अप्रैल को आरसीबी (RCB) के विरुद्द होने वाले मैच में पहनकर खेलने के लिए उतरेगी। राजस्थान अपने पहले मैच में लखनऊ (Lucknow) की टीम से भिड़ेगी।
IPL 2024 RR Team: राजस्थान रॉयल्स ने एक खास जर्सी को लॉन्च किया

IPL 2024 RR Team: राजस्थान रॉयल्स (RR) की गिनती उन टीमों में की जाती है, जो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आए दिन कुछ न कुछ शानदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत होने से पहले ही राजस्थान ने एक बार फिर से अपने नए पोस्ट से सभी फैन्स का दिल जीत लिया है। दरअसल, राजस्थान ने एक खास जर्सी को लॉन्च किया है, जिसे टीम ने देश की महिलाओं को समर्पित किया है।
IPL 2024 RR Team: राजस्थान रॉयल्स ने महिलाओं के सम्मान मे स्पेशल पिंक जर्सी को लॉन्च किया

राजस्थान रॉयल्स ने देश की महिलाओं को सम्मान देते हुए स्पेशल पिंक जर्सी को लॉन्च किया है। इस खास जर्सी को कप्तान संजू सैमसन पहने हुए नजर आ रहे हैं। राजस्थान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया है कि टीम इस जर्सी को छह अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में पहनकर उतरेगी।
राजस्थान टीम ‘पिंक प्रॉमिस’ पहल के जरिए देश की सभी सशक्त महिलाओं का सम्मान करने की खातिर इस जर्सी को पहनेगी। टीम ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कई महिलाएं इस नई जर्सी को पहनकर अपनी कहानी बयां करती हुई नजर आ रही हैं। जर्सी पर उन महिलाओं के नाम भी लिखे हुए हैं।
IPL 2024 RR Team: राजस्थान का पहला मुकाबला लखनऊ से होगा
आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम (Sawai Man Singh Cricket Stadium, Jaipur) में खेला जाएगा। राजस्थान अपने दूसरे मैच में 28 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से टक्कर लेती हुई नजर आएगी।
IPL 2024 RR Team: राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन पिछले सीजन मिलाजुला रहा
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम का प्रदर्शन पिछले सीजन मिलाजुला रहा था। टीम ने टूर्नामेंट में कुल 14 मैच खेले थे, जिसमें से टीम को 7 में जीत मिली थी, जबकि इतने ही मैचों में टीम को हार का सामना भी करना पड़ा था। ऐसे में इस सीजन मे संजू सैमसन (Sanju Semson) की कप्तानी में राजस्थान टीम अपना दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

