IPL 2024 Ravindra Jadeja: आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत से पहले एमएस धोनी (M S Dhoni) ने सीएसके टीम (CSK Team) की कप्तानी छोड़ने के फैसले से हर किसी को हैरानी में डाल दिया। धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके टीम का कप्तान बनाया गया। गायकवाड़ के कप्तान बनते ही फैंस को रवींद्र जडेजा की याद आ गई उन्हे भी साल 2022 में धोनी की जगह सीएसके का कप्तान बनाया गया था।
IPL 2024 Ravindra Jadeja: माही की जगह ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान

IPL 2024 Ravindra Jadeja: आईपीएल (IPL) के 17वें सीजन की शुरुआत से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने सीएसके की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। माही की जगह ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को सीएसके का कप्तान बनाया गया।
इस फैसले ने माही के फैंस का दिल बुरी तरह से तोड़ दिया है। धोनी के सीएसके टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद कई दिग्गज इसको लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इस कड़ी में सीएसके के कोच (CSK Coach) स्टीफिन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने एक बड़ा बयान दिया है।
IPL 2024 Ravindra Jadeja: आईपीएल 2022 में जडेजा कप्तान बनें
दरअसल, आईपीएल 2022 (IPL 2022) में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और उनकी जगह रवींद्र जडेजा को नया कप्तान बनाया गया था, लेकिन जडेजा कप्तान के तौर पर बेहतरीन प्रभाव छोड़ने में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे, जिसके बाद सीजन में ही धोनी ने एक बार फिर से टीम की कमान संभाली थी।
ऐसे में इस बार आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले ही धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया, इस बात की जानकारी मिलने के बाद हर कोई हैरान है। इस कड़ी में सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि रुतुराज गायकवाड़ अच्छी तरह से सीएसके टीम की कप्तानी करेंगे।
IPL 2024 Ravindra Jadeja: जडेजा बतौर कप्तान क्यों फैल हुए,कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया
स्टीफिन ने कहा कि जडेजा के कप्तान बनाए जाने के फैसले पर सच कहूं तो, उस समय लीडरशिप ग्रुप (Leadership Group) इसके लिए पूरी तरह से तैयार नहीं था कि धोनी कप्तानी छोड़े। इस साल हमने लीडरशिप प्लान (Leadership Plan) को कड़ी मेहनत से प्लान किया है। कोच ने कहा कि धोनी ने बहुत ही सोच समझकर ये फैसला लिया है। पिछले साल हमने आईपीएल का खिताब जीता था और शायद उन्हें लगा होगा कि यही सही समय है कि कप्तानी का दायित्व अब किसी और को दिया जाए।
IPL 2024 Ravindra Jadeja: कोच का मानना, जडेजा और ऋतुरुाज मिलकर काम करेगे

एमएस धोनी के संन्यास लेने की घोषणा के बाद भी ड्रेसिंग रूप का माहौल अच्छा था और वहां पर नए कप्तान को लेकर थोड़ा सेलिब्रेशन भी रहा था। जडेजा की कप्तानी में सीएसके के लगातार फ्लॉप प्रदर्शन को देखते हुए ही उनसे कप्तानी छीन ली गई थी। इस बीच कोच स्टीफन ने कहा कि जडेजा ने पिछले साल आखिरी गेंदों पर दो शॉट जड़े थे, जिससे उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया था। जडेजा के पास लीडरशिप क्वालिटी (leadership quality) भी हैं और वह बहुत ही मजबूत करैक्टर भी हैं। वह यकीनन ऋतुरुाज गायकवाड़ के जरूर बहुत काम आएंगे।


2 thoughts on “IPL 2024 Ravindra Jadeja: CSKके नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जडेजा कप्तानी मे क्यों फैल हुए? कोच Stephen Fleming ने इसकी क्या वजह बताई? ”