IPL 2024 Hardik Pandya: पूर्व भारतीय पेसर ने हार्दिक की जमकर आलोचना की, आप देश के लिए चोटिल और आईपीएल के लिए फिट हो जाते हो   

IPL 2024 Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023)  के दौरान चोटिल हो गए थे और उसके बाद वह पूरे टूर्नामेंट (Tournament) से ही बाहर हो गए थे। लेकिन इसके बाद उन्हें आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए मुंबई की टीम (Mumbai Team) ने ट्रेड किया और उनकी मुंबई (Mumbai) में सिर्फ वापसी ही नहीं हुई बल्कि उन्हें मुंबई टीम की कमान भी सौंपी गई। रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने के बाद हार्दिक को नया कप्तान बनाया गया। हालांकि मुंबई के इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया।

यह भी देखें: IPL 2024 Captains List: आईपीएल 2024 में भाग लेने वाली सभी टीमों के कप्‍तानों के नाम यहाँ पर देखें; और किसके सिर सजेगा इस बार का आईपीएल खिताब?

IPL 2024 Hardik Pandya: भारतीय टीम के पूर्व पेसर प्रवीण कुमार ने हार्दिक पर तंज कसा

IPL 2024 Hardik Pandya: भारतीय टीम के पूर्व पेसर प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की जमकर आलोचना की। प्रवीण ने हार्दिक पांड्या पर तंज कसते हुए कहा कि आईपीएल से कुछ महीने पहले आप इंजर्ड हो जाते है। आप अपने देश के लिए नहीं खेलते और ना ही अपने राज्य के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और फिर सीधा आईपीएल खेलने पहुंच जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL 2024 Hardik Pandya: हार्दिक ने घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेला

IPL 2024 Hardik Pandya:
IPL 2024 Hardik Pandya:

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि हार्दिक पांड्या ने इंजर्ड होने की वजह से एक भी घरेलू क्रिकेट मैच नहीं खेला। इस कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर (Indian Team Former Cricketer)  प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने हार्दिक पर तंज कसा हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल (IPL) से आप दो महीने पहले इंजर्ड हो जाते हैं और फिर आप अपने देश के लिए भी नहीं खेलते और ना ही आप घरेलू क्रिकेट में अपने राज्य के लिए खेलते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं मानता हूं कि पैसा कमाना अच्छा है, लेकिन आपको देश और राज्य के लिए भी खेलना चाहिए। आज के दौर में लोग सिर्फ आईपीएल को ही महत्वपूर्ण समझ रहे हैं।

IPL 2024 Hardik Pandya: IPL 2024 में MI के कप्तान हार्दिक

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। मुंबई टीम (Mumbai Team) ने मिनी ऑक्शन (Mini Auction) से पहले हर किसी को चौंकाते हुए आईपीएल के 17वें सीजन के लिए हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान नियुक्त कर दिया था। इस सीजन मुंबई (Mumbai) ने हार्दिक को ट्रेड किया और इसके बाद उन्हें रोहित (Rohit) की जगह कप्तान बना दिया। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) से 23 मार्च को होना है।

Leave a Comment