IPL 2024 Delhi Capitals: क्या दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत को पलटेगा यह खिलाड़ी? इस बैटर के नाम 29 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

IPL 2024 Delhi Capitals: आईपीएल 2024 में फ्रेजर-मैकगर्क दिल्ली कैपिटल्स (Fraser-McGurk Delhi Capitals in IPL 2024) की किस्मत को पलटने का दमखम रखते हैं। फ्रेजर के पास बड़े-बड़े शॉट्स लगाने की काबिलियत मौजूद है। दिल्ली (Delhi) ने इस विस्फोटक बल्लेबाज को सिर्फ 50 लाख की रकम खर्च करते हुए टीम  मे शामिल किया   है। फ्रेजर को लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट (Fraser as Lungi Ngidi’s Replacement) के तौर पर टीम में जगह मिली   है फ्रेजर को अगर प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो वह इस लीग में गेंदबाजों के लिए काल साबित हो सकते हैं।

IPL 2024 Delhi Capitals: दिल्ली मे एक विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री

IPL 2024 Delhi Capitals:
IPL 2024 Delhi Capitals:

IPL 2024 Delhi Capitals: आईपीएल 2024 के आगाज से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी चाल चली है। इंजर्ड तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की जगह पर दिल्ली की टीम में एक विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री हुई है। वो बल्लेबाज, जिसको ऑस्ट्रेलिया (Australia) के घरेलू क्रिकेट में तबाही मचाने के लिए जाना जाता है। इस बैटर के नाम 29 गेंदों में शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है। नाम है जेक फ्रेजर-मैकगर्क।

यह भी देखें; IPL Century List: आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले 5 बल्लेबाज कौन से है? जिसमे टॉप पर भारतीय बल्लेबाज का भी नाम है पूरी लिस्ट के बारें मे जानिए। 

IPL 2024 Delhi Capitals: ताबड़तोड़ बल्लेबाज है यह खिलाड़ी

आईपीएल 2024 में फ्रेजर-मैकगर्क दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत को पलटने का दमखम रखते हैं। फ्रेजर के पास बड़े-बड़े शॉट्स लगाने की काबिलियत मौजूद है। दिल्ली ने इस विस्फोटक बल्लेबाज को सिर्फ 50 लाख की रकम खर्च करते हुए टीम से जोड़ा है। फ्रेजर को अगर प्लेइंग 11 में मौका मिला, तो वह इस लीग में गेंदबाजों के लिए काल साबित हो सकते हैं।

IPL 2024 Delhi Capitals: 29 गेंदों पर शतक जड़ा है

जेक फ्रेजर ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट मार्श कप (Jake Fraser won Australia’s domestic tournament Marsh Cup in 2023) में बल्ले से जमकर गदर मचाया था। फ्रेजर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों पर शतक ठोक डाला था। फ्रेजर ने इस शतकीय पारी के साथ क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स (Chris Gayle and AB de Villiers) का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था।

यह भी पढ़ें; अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL 2024 Delhi Capitals: फ्रेजर का घरेलू करियर

फ्रेजर अब तक अपने घरेलू करियर में 16 फर्स्ट क्लास मैचों में 550 रन जड़ चुके हैं, जबकि लिस्ट-ए क्रिकेट (List A Cricket) में खेले 21 मैचों में फ्रेजर ने 525 रन बनाए हैं। टी-20 में खेले 37 मुकाबलों में युवा बल्लेबाज ने 133 के स्ट्राइक रेट से 645 रन ठोके हैं।

https://youtu.be/oP0vSuWyfaw

IPL 2024 Delhi Capitals: इंटरनेशनल डेब्यू

जेक फ्रेजर ने हाल ही में अपना इंटरनेशनल डेब्यू (Inter National Debut) किया है। वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज (ODI Series) में फ्रेजर को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिला था। इस दौरान कंगारू टीम (Kangaroo Team) की ओर से खेले 2 वनडे मैचों में फ्रेजर ने 51 रन बनाए।

Leave a Comment