IPL 2024 Debut: इस बार के आईपीएल सीजन में 8 ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं जो कि पहली बार आईपीएल (IPL) में हिस्सा लेंगे। और संभावना यही व्यक्त की जा रही है कि ये सभी खिलाड़ी अपना आईपीएल डेब्यू (IPL Debut) भी कर सकते हैं। इनमें से कई खिलाड़ी न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज (New Zealand, South Africa, And West Indies) टीम के धाकड़ खिलाड़ियों मे शामिल हैं।
वहीं दूसरी और अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 (U-19 World Cup 2024) में भारतीय टीम (Indian Team) के लिए अपना जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले अर्शिन कुलकर्णी (Arshin Kulkarni) भी अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं।
IPL 2024 Debut: 8 खिलाड़ियों का आईपीएल डैब्यू

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत होने मे अब बस कुछ गिनती के ही दिन बचे हैं। और इसके लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। वहीं, खिलाड़ियों और टीम स्टाफ का पहुंचना भी शुरू हो गया है। आईपीएल 2024 में खिलाड़ी एक बार फिर से अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।
इस बार के सीजन में 8 ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेंगे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि ये सभी खिलाड़ी अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं। इनमें कई न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं।
IPL 2024 Debut: नंबर 1. शमर जोसेफ

वेस्टइंडीज (WI) के युवा तेज गेंदबाज शमर जोसेफ (Shamar Joseph) को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम ने मार्क वुड (Mark Wood) की जगह टीम में शामिल किया है। वह अपना पहला आईपीएल सीजन खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
IPL 2024 Debut: नंबर 2. स्पेंसर जॉनसन
ऑस्ट्रेलिया (Australia) के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन (Fast Bowler Spencer Johnson) पर आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन (2024 Mini Auction) में गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने दांव खेला है। गुजरात ने जॉनसन को 10 करोड़ की बड़ी रकम में साइन किया है।
IPL 2024 Debut: नंबर 3. नांद्रे बर्गर
साउथ अफ्रीका (South Africa) के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर (Fast Bowler Nandre Burger) ने हाल ही में भारत (India) के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज (Test Series) में शानदार प्रदर्शन किया था। नांद्रे बर्गर को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने 50 लाख रुपये में खरीदा था।
IPL 2024 Debut: नंबर 4. अजमतुल्लाह उमरजई

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी उमरजई (Afghanistan All-rounder Omarzai) ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम ने 50 लाख रुपये में चुना है।
IPL 2024 Debut: नंबर 5. गेराल्ड कोएत्जी
वर्ल्ड कप 2023 (WC2023) में शानदार प्रदर्शन करने के बाद साउथ अफ्रीका (SA) के तेज गेंदबाज कोएत्जी (Fast Bowler Coetzee) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा है। कोएत्जी को आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दौरान लिविंगस्टोन (livingstone) की जगह पर रिप्लेस (Replace) किया गया था। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
IPL 2024 Debut: नंबर 6. शाई होप
वेस्टइंडीज के इस घाकड़ खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) के दौरान दिल्ली (Delhi) की टीम ने उन्हे 75 लाख रुपये में खरीदा था।
IPL 2024 Debut: नंबर 7. रचिन रवींद्र
न्यूजीलैंड (NZ) के इस युवा बल्लेबाज को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने खरीदा है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया था। CSK ने 1.80 करोड़ रुपये में रचिन से अनुबंध किया है।
IPL 2024 Debut: नंबर 8. अर्शिन कुलकर्णी
भारत (India) के U19 के इस स्टार खिलाड़ी को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा है। कुलकर्णी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 (U-19 WC2024) में भारत (IND) को फाइनल तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

