IPL 2024 Captains List: आईपीएल 2024 में भाग लेने वाली सभी टीमों के कप्‍तानों के नाम यहाँ पर देखें; और किसके सिर सजेगा इस बार का आईपीएल खिताब?

IPL 2024 Captains List: आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च 2024 से होने जा रही है। और इस सीजन की शुरुआत से पहले कई फ्रेंचाइजियों ने कई बड़े और अहम बदलाव भी किए है। प्लेयर को ट्रेड से लेकर कप्तानों में बदलाव कर फ्रेंचाइजी ने कई फैसले लिए। आईपीएल 2024 में 10 टीमों के कप्तान कौन है आइए इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं हर टीम के कप्तानों के नाम।

IPL 2024 Captains List: आईपीएल 2024 का शुभारंभ 22 मार्च से हो रहा है

IPL 2024 Captains List:
IPL 2024 Captains List:

IPL 2024 Captains List: 22 मार्च 2024 की तारीख का क्रिकेट फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दिन से ही आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। हालांकि आईपीएल (IPL) का क्रेज ही कुछ ऐसा है कि लोग अपना काम-धाम सब कुछ भूलकर बस टीवी स्क्रीन से चिपक जाते है और कुछ फैंटेसी क्रिकेट में पैसे लगाकर अपनी किस्मत को भी आजमाते हैं।

हर किसी की अपनी-अपनी फेवरेट टीम जरूर होती है, जिसे सपोर्ट करने के लिए वह कई बार हद तक पार कर जाते है। मैच देखने स्टेडियम पहुंचे जबरा फैन इसका बेस्ट उदाहरण है, जो अपने फेवरेट प्लेयर से मिलने के लिए  सिक्योरिटी को भी चकमा देकर मैदान पर पहुंच जाते हैं। ऐसे में फैंस को एक बार डिटेल में बताते हैं आईपीएल 2024 में हिस्सा ले रहे सभी टीमों के कप्तानों के नाम।

IPL 2024 Captain List: आईपीएल 2024 मे कौन कर रहा किस टीम की कप्तानी देखें:

IPL 2024 Captains List: नंबर-1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- MS Dhoni

पांच बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके टीम (CSK Team) की कप्तानी आईपीएल 2024 में भी एमएस धोनी (M S Dhoni) के पास हैं, जो इस बार शायद अपना आखिरी आईपीएल खेलने के लिए उतरेंगे। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 2010,2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।

यह भी देखें: IPL 2024 Rishabh Pant: ऋषभ पंत को मिली एनसीए से हरी झंडी, आईपीएल 2024 में धमाल मचाने को तैयार पंत.

IPL 2024 Captains List: नंबर-2. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)- David Warner

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी को लेकर अभी भी संशय बना हुआ हैं। ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में खेलेंगे, लेकिन वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे या नहीं इसकी फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई। अगर पंत दिल्ली टीम (Delhi Team) की कमान नहीं संभालते तो डेविड वॉर्नर (David Warner) ही पिछले सीजन की तरह इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

IPL 2024 Captains List: नंबर 3. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)- Shreyas Iyer

कोलकाता नाइट राइजर्स (KKR) की कप्तानी आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) करेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन में चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2023 नहीं खेला था।  नीतिश राणा (Nitish Rana) ने पिछले सीजन में केकेआर की कप्तानी की थी। आईपीएल 2022 ऑक्शन में अय्यर को केकेआर ने 12.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

IPL 2024 Captains List: नंबर 4. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)- KL Rahul

लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल (Lucknow Super Giants captained by KL Rahul) के पास है, जो हाल ही में अपनी इंजरी के बाद एनसीए (NCA) में मौजूद हैं। आईपीएल की शुरुआत से पहले वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। IPL के पिछले सीजन के दौरान क्वाड्रिसेप्स की चोट (quadriceps injury) से जूझने के बाद राहुल एक महत्वपूर्ण हिस्सा नहीं खेल पाए थे। राहुल के नाम 4000 से ज्यादा आईपीएल रन हैं।

यह भी पढ़ें; अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL 2024 Captains List: नंबर 5.गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)- Shubman Gill

आईपीएल 2022 की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस की कप्तानी इस बार युवा स्टार शुभमन गिल करेंगे, जिन्हें गुजरात ने ट्रेड किया। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में जाने के बाद गिल (Gil) को गुजरात टाइटंस का कप्तान (Gujarat Titans Captain) बनाया गया था। आशीष नेहरा (Ashish Nehra) की कोचिंग वाली टीम अभी सिर्फ दो सीजन पुरानी है, लेकिन उसे एक खिताब और उपविजेता का खिताब मिला है।

IPL 2024 Captains List: नंबर 6. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)- Hardik Pandya

आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मुंबई (Mumbai) ने ट्रेड किया और उन्हें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह टीम की कमान दी गई। रोहित से मुंबई की कप्तानी छीनने के फैसले से हर कोई नाराज नजर आया। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि गुजरात टाइटंस में जाने से पहले पांड्या मुंबई इंडियंस (MI) की टीम के साथ जुड़े थे, जहां पर उन्होंने टीम को आईपीएल विजेता और आईपीएल उपविजेता दोनों का खिताब दिलाया।

IPL 2024 Captains List: नंबर 7. पंजाब किंग्स (Punjab Kings)- Shikhar Dhawan

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आईपीएल 2024 के लिए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का नेतृत्व करेंगे। आईपीएल में 217 मैच खेलते हुए धवन ने 6,617 रन बनाए और वह आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

IPL 2024 Captains List: नंबर 8.राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)- Sanju Samson

आईपीएल 2024 में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी (Sanju Samson to captain Rajasthan Royals in IPL 2024) करना जारी रखेगें। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने साल 2008 में शेन वार्न (Shen Warn) के नेतृत्व में जीत के बाद से अभी तक खिताब नहीं जीता है। गुजरात टाइटंस (GT) से हारने से पहले सैमसन और उनकी टीम 2022 में खिताब की पहुंच में थी।

IPL 2024 Captains List: नंबर 9.रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore)- Faf Du Plessis

आईपीएल 2024 में आरसीबी टीम की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis to captain RCB team in IPL 2024 ) करेगें। साल 2021 में विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी छोड़ने के बाद से फाफ को फ्रेंचाइजी ने ये जिम्मेदारी दी, जिन्हें नीलामी में 7 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। 130 मैच खेलते हुए डु प्लेसिस ने आईपीएल में 96 के उच्चतम स्कोर के साथ 33 अर्धशतक बनाए हैं।

IPL 2024 Captain List: नंबर 10. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)- Pat Cummins

वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को अपनी कप्तानी में खिताब जिताने वाले पैट कमिंस आईपीएल 2024 में SRH टीम की कप्तानी (Pat Cummins to captain SRH team in IPL 2024) का दायित्व निभाएगे। कमिंस (Cummins) को आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम (Sunrisers Hyderabad Team) ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। एडन मार्कराम (Aidan Markram) ने पिछले साल टीम की कमान संभाली थी हालांकि उनकी टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी।

2 thoughts on “IPL 2024 Captains List: आईपीएल 2024 में भाग लेने वाली सभी टीमों के कप्‍तानों के नाम यहाँ पर देखें; और किसके सिर सजेगा इस बार का आईपीएल खिताब?”

Leave a Comment