Ipl 2022 Csk Vs Gt :चेन्नई की पांचवीं हार , डेविड मिलर ने अपने आईपीएल करियर की दूसरी सबसे Best पारी खेलकर गुजरात को दिलाई जीत

Ipl 2022 Csk Vs Gt : चेन्नई की पांचवीं हार , डेविड मिलर ने अपने आईपीएल करियर की दूसरी सबसे बेहतरीन पारी खेलकर गुजरात को दिलाई जीत

Ipl 2022 Csk Vs Gt : मशहूर डेविड मिलर और हार्दिक पंड्या

मिलर द किलर नाम से मशहूर डेविड मिलर और हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में कप्तानी करने वाले राशिद खान की तूफानी बैटिंग के दम पर गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया।

Ipl 2022 Csk Vs Gt :
Ipl 2022 Csk Vs Gt :

रोमांचक मैच के आखिरी 3 ओवरों से पहले तक चेन्नई जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन राशिद खान ने 18वें ओवर में क्रिस जॉर्डर को 3 छक्के और एक चौका उड़ाते हुए मैच का रुख ही पलट दिया। आखिरी ओवर में मिलर ने एक चौका और एक छक्का लगाकर गुजरात को 3 विकेट से जीत दिला दी। मैच में चेन्नई ने 5 विकेट पर 169 रन बनाए थे, जबकि गुजरात ने 170 रन बनाते हुए एक गेंद शेष रहते 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: IND Vs AUS 3rd ODI Highlights ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 21 रन से हराया, सीरीज 2-1 से ऑस्ट्रेलिया ने जीती, वन डे रैंकिंग मे भी भारत को नुकसान   

Ipl 2022 Csk Vs Gt :बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक

इससे पहले सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक और अंबाती रायुडू के साथ उनकी बड़ी अर्धशतकीय साझेदारी से चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट पर 169 रन बनाए। गायकवाड़ ने 48 गेंद में पांच छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 73 रन की पारी खेलने के अलावा रायुडू (46) के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की।

Ipl 2022 Csk Vs Gt :कप्तान रविंद्र जडेजा ने अंत में

कप्तान रविंद्र जडेजा ने अंत में 12 गेंद में दो छक्कों से नाबाद 22 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। डेथ ओवरों में टाइटंस के गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से सुपरकिंग्स की टीम लॉकी फर्ग्युसन (46 रन पर कोई विकेट नहीं) के अंतिम ओवर में 18 रन के बावजूद अंतिम छह ओवर में 45 रन ही जोड़ सकी।

यह भी देखें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।


टीम की ओर से पदार्पण कर रहे अल्जारी जोसेफ ने 34 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि अनुभवी मोहम्मद शमी ने चार ओवर में सिर्फ 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया। हार्दिक पंड्या की ग्रोइन की चोट के कारण टाइटंस की अगुआई कर रहे राशिद खान ने टॉस जीतकर सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया जिसके बाद टीम ने तीसरे ओवर में सात रन के स्कोर पर ही रोबिन उथप्पा (03) का विकेट गंवा दिया जिन्हें शमी ने पगबाधा किया। गायकवाड़ ने तीसरे ओवर में शमी पर पारी का पहला चौका जड़ा और फिर तेज गेंदबाज यश दयाल (40 रन पर एक विकेट) पर छक्का और चौका मारा।

Ipl 2022 Csk Vs Gt : जोसेफ ने मोईन अली को बोल्ड

जोसेफ ने मोईन अली (01) को बोल्ड करके सुपरकिंग्स को दूसरा झटका दिया। मोईन इस तेज गेंदबाज की गेंद को विकेटों पर खेल गए। सुपरकिंग्स ने पावर प्ले में दो विकेट पर 39 रन बनाए। गायकवाड़ ने लॉकी फर्ग्युसन का स्वागत चौके के साथ किया और फिर जोसेफ पर छक्का मारा। रायुडू ने भी जोसेफ के इसी ओवर में छक्का मारा।

गायकवाड़ ने दयाल की गेंद पर एक रन के साथ 37 गेंद में सत्र का पहला और करियर का आठवां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। गायकवाड़ ने दयाल पर अपना चौथा छक्का मारा जबकि रायुडू ने इस तेज गेंदबाज पर चौके और एक रन के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया।

Ipl 2022 Csk Vs Gt : जब फर्ग्युसन की गेंद पर राशिद मिड आफ पर

रायुडू हालांकि 35 रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब फर्ग्युसन की गेंद पर राशिद मिड आफ पर उनका मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे। गायकवाड़ ने इसी ओवर में लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा। रायुडू ने राशिद पर छक्का जड़ा लेकिन जोसेफ की गेंद पर विजय शंकर को कैच दे बैठे जिससे गायकवाड़ के साथ उनकी 92 रन की पारी का अंत हुआ। उन्होंने 31 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के मारे।

Ipl 2022 Csk Vs Gt : शमी ने इसके बाद शिवम दुबे

शमी ने इसके बाद शिवम दुबे (17 गेंद में 19 रन) को पगबाधा किया लेकिन डीआरएस लेने पर फैसला बल्लेबाज के पक्ष में गया क्योंकि गेंद पैड पर टकराने से पहले बल्ले से टकराई थी। गायकवाड़ हालांकि अगले ओवर में दयाल की फुलटॉस पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर अभिनव मनोहर को कैच दे बैठे। फर्ग्युसन के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर पर मनोहर ने बाउंड्री पर दुबे का कैच टपकाया और गेंद बाउंड्री के लिए चली गई। जडेजा ने भी ओवर में लगातार दो छक्के जड़े।

Leave a Comment