India Vs Sri Lanka T20: Great टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच को सुपर ओवर मे जीतकर 3-0 से सीरीज अपने नाम की

India Vs Sri Lanka T20: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। टीम इंडिया ने पल्लेकेले में खेले गए तीसरे और आखिरी मुकाबले में रोमांचक जीत हासिल की। सुपर ओवर से मैच का नतीजा निकला जहां श्रीलंका ने भारत को महज 3 रन का टारगेट दिया और कप्तान सूर्या ने पहली गेंद पर चौका जड़कर जीत दिला दी।

India Vs Sri Lanka T20: भारत ने सुपर ओवर में जीता तीसरा टी20I मैच

India Vs Sri Lanka T20: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। पल्लेकेले में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच सुपर ओवर तक पहुंचा और वहां भारत ने बिना किसी गलती के मैच अपने नाम किया।

पहले दो मैचों की तरह, श्रीलंका ने तीसरे टी20 में भी डेथ ओवर्स में समस्याएं झेली। खलील अहमद ने 18वें ओवर में 12 गेंदों पर 18 रन दिए। वहीं, आखिरी दो ओवरों में रिंकू सिंह और सूर्यकुमार ने गेंदबाजी की। सुपर ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी ने भारत को क्लीन स्वीप दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी देखें: Women Asia Cup Final: Genius श्रीलंका ने भारत को फाइनल में 8 विकेट से शिकस्त देकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया, भारत का सपना हुआ चूर-चूर   

India Vs Sri Lanka T20: सूर्या की एक गलती और मैच सुपर ओवर में पहुंचा

पल्लेकेल में खेला गया भारत-श्रीलंका का आखिरी टी20 मैच बारिश की वजह से लेट शुरू हुआ, जहां भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पावरप्ले में ही ध्वस्त हो गया। एक समय टीम इंडिया 48 रन पर पांच विकेट खो चुकी थी। इसके बाद भारतीय टीम ने शुभमन गिल (39) और रियान पराग (26) फिर अंत में वॉशिंगटन सुंदर (25) के सहारे 137 रन का स्कोर बनाया।

इसके जवाब में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। कुसल परेरा और कुसल मेंडिस की पारियों के दम पर श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने 26 गेंदों में 27 रन पर 7 विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को बराबरी पर ला दिया।

हालांकि, ये मैच सुपर ओवर से बचा जा सकता था अगर सूर्यकुमार यादव से एक गलती न होती। आखिरी ओवर में छह रन का बचाव करते हुए, कप्तान ने पहले तीन गेंदों पर दो विकेट जरूर चटकाए। लेकिन चौथी गेंद पर असिथा फर्नांडो ने उन्हें हैट्रिक से रोक दिया।

आखिरी गेंद पर, विक्रमसिंघे ने सूर्यकुमार यादव की फुलर डिलीवरी को लॉन्ग-ऑन की तरफ खेला और दो रन के लिए वह भागे। इतने में शुभमन गिल, जो बाउंड्री पर खड़े थे, उन्होंने तुरंत बॉल को पकड़ा और इसे नॉन-स्ट्राइकर के एंड पर कप्तान सूर्यकुमार यादव की ओर फेंक दिया।

गिल ने एक अच्छा थ्रो किया था, लेकिन अगर सूर्यकुमार यादव ने बॉल को सही तरीके से पकड़ा होता तो असिथा आउट हो जाते और शायद ये मैच सुपर ओवर तक नहीं पहुंचता।

India Vs Sri Lanka T20: 19वां ओवर रिंकू सिंह के नाम रहा

टी20 सीरीज में श्रीलंका की बल्लेबाजी बेहद कमजोर रही है। वे तीन मैच में टॉप ऑर्डर के आउट होने के बाद 30 रन पर 9 फिर 31 रन पर 7 और 22 रन पर 7 विकेट गंवाए। उन्होंने 19वें ओवर में रिंकू सिंह के हाथों दो विकेट गंवा दिए। दो विकेट कप्तान सूर्यकुमार के हाथ लगी। सूर्या ने पिछले पांच सालों में केवल दो बार गेंदबाजी की थी।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

India Vs Sri Lanka T20: कप्तान सूर्य कुमार यादव ने रिंकू और खुद की गेंदबाजी करने की वजह बताई

India Vs Sri Lanka T20:
India Vs Sri Lanka T20:

India Vs Sri Lanka T20: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20I में क्लीन स्वीप किया। आखिरी मैच में भारत सुपर ओवर में जीता। सीरीज जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव खुश दिखे। मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह से गेंदबाजी कराने के पीछे कारण बताया। साथ ही खुद 20वें ओवर में गेंदबाजी करने आने के राज से पर्दा उठाया।

कप्तान के रूप में सूर्यकुमार के आखिरी दो ओवरों के लिए दो नए गेंदबाजों पर भरोसे ने खेल को सुपर ओवर में धकेल दिया। प्रेजेंटेशन में, उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था कि जीत संभव है, भले ही भारत के पास केवल 137 रन थे। उन्होंने कहा कि रिंकू से नेट पर काफी बॉलिंग कराई गई थी। उनके अंदर बॉलिंग कर लेने का भी हुनर है।

India Vs Sri Lanka T20: 19वां ओवर रहा है ग्रहण’

सूर्यकुमार ने कहा, 19वां ओवर हमारे लिए ग्रहण रहा है। (हंसते हुए) मैंने रिंकू से कहा कि आप लंबे हो आपको बाउंस मिलेगा। नहीं, हमने रिंकू सिंह को नेट पर गेंदबाजी करते हुए देखा। प्रैक्टिस के दौरन उनसे गेंदबाजी कराई जाती थी। उनके पास हुनर है। हमने बस उसी का उपयोग किया। नतीजा हमारे हक में गया। 19वां ओवर करने के लिए सभी गेंदबाज तैयार थे, ये हमारे लिए अच्छी बात थी।

India Vs Sri Lanka T20: ‘मैंने कहा था कि हम…’

SKY ने आगे कहा, मुझे लगता है कि आखिरी ओवर से ज्यादा, जब हम 30 रन पर 4 विकेट और 48 रन पर 5 विकेट खो चुके थे, तब खिलाड़ियों ने बीच में किस तरह से जज्बा दिखाया और खेल को श्रीलंका से दूर ले गए। जब हम फील्डिंग करने मैदान पर उतरे तो मैंने उनसे कहा कि मुझे लगता है कि अगर हम एक, डेढ़ घंटे तक पूरी ताकत से खेलें, तो हम जीत सकते हैं। मैंने पहले भी कहा कि मैं कप्तान नहीं बनना चाहता, मैं एक लीडर बनना चाहता हूं।

India Vs Sri Lanka T20: सुपर ओवर में जीता भारत

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। रियान पराग ने 26 रन का योगदान दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने 25 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। श्रीलंका ने 137 रन बनाकर मैच टाई कर लिया। सुपर ओवर में मेजबान देश मात्र दो रन ही बना सकी। भारत ने आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।

Leave a Comment