India Vs Sri Lanka: Strong भारत और श्रीलंका के बीच शुरू होने जा रही टी20 सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, चरिथ असलंका को मिली श्रीलंकाई टीम की कप्तानी,

India Vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज का आगाज 27 जुलाई से होने जा रहा है जिसके लिए टीम इंडिया (Team India) ने पहले ही अपने स्क्वाड (Squad) का एलान कर दिया। हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) ने भी टीम का एलान किया। श्रीलंकाई टीम की कप्तानी चरिथ असलंका के पास हैं। वहीं एंजेलो मैथ्यूज को स्क्वाड से नजर अंदाज किया गया है।

India Vs Sri Lanka: टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का हुआ एलान

India Vs Sri Lanka: भारत (IND) के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का एलान हो गया है। 16 सदस्यीय स्क्वाड में श्रीलंकाई टीम में बदलाव देखने को मिले है। चरिथ असलंका (Charith Asalanka) को टीम की कमान सौंपी गई है। चरिथ टी20 विश्व कप 2024 में वानिंदु हसरंगा के डिप्टी थे (Charith was Wanindu Hasaranga’s deputy in T20 World Cup 2024) और अब उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

India Vs Sri Lanka: हसरंगा की जगह Charith Asalanka को बनाया श्रीलंका का नया कप्तान

India Vs Sri Lanka:
India Vs Sri Lanka:

ये माना जा रहा है कि टी20 विश्व कप (T20 WC) से श्रीलंका (SL) के जल्दी टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद वानिंदु हसरंगा से कप्तानी छीन ली गई। इसके अलावा श्रीलंका की स्क्वाड में एक सीनियर प्लेयर को भी ड्रॉप किया गया है। आइए एक नजर डालते हैं भारत के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए श्रीलंका की स्क्वाड पर।

यह भी देखें: Ajit Agarkar Chief Selector: क्यों हार्दिक की जगह Genius सूर्यकुमार को कप्तान बनाया गया, संजू, गायकवाड़, अभिषेक को टीम मे क्यों जगह नही मिली, सभी राज से अजीत अगरकर ने पर्दा उठाया 

India Vs Sri Lanka: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना , नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

India Vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज मे सूर्यकुमार यादव करेगे भारतीय टीम की कप्तानी

India Vs Sri Lanka: बीसीसीआई (BCCI) की चयन समिति ने गुरुवार, 18 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ आगामी सफेद गेंद की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को भारत का नया टी-20 कप्तान (India’s new T-20 captain) बनाया गया है।

India Vs Sri Lanka: शुभमन गिल को मिली वाइस-कैप्टन की जिम्मेदारी

हाल ही में टी20 में भारत को जिम्बाब्वे पर 4-1 से जीत दिलाने वाले शुभमन गिल को श्रीलंका सीरीज के लिए टी20 और वनडे दोनों टीमों के लिए वाइस-कैप्टन (Shubman Gill, who recently led India to a 4-1 win over Zimbabwe in the T20, has been made the vice-captain for both the T20 and ODI teams for the Sri Lanka series) चुना गया है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

India Vs Sri Lanka: श्रीलंका दौरे के लिए भारत की T20 टीम

T20I Squad: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मो. सिराज।

India Vs Sri Lanka: श्रीलंका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम

ODI Squad: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

India Vs Sri Lanka: 26 जुलाई से शुरू होगा भारत का श्रीलंका दौरा

टीम इंडिया अपने नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की अगुवाई में 26 जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे का आगाज करेगी। भारत के श्रीलंका दौरे में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और उसके बाद तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच (India’s tour of Sri Lanka will include three T20 Internationals followed by three ODI matches ) खेले जाएंगे।

1 thought on “India Vs Sri Lanka: Strong भारत और श्रीलंका के बीच शुरू होने जा रही टी20 सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, चरिथ असलंका को मिली श्रीलंकाई टीम की कप्तानी,”

Leave a Comment