India vs Sri Lanka 2nd T20 Highlights: श्रीलंका कप्तान शनाका की आंधी में उड़े भारतीय गेंदबाज

India vs Sri Lanka 2nd T20 Highlights: इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 टी 20सीरीज का आज दूसरा मैच एमसीए स्टेडियम में खेला गया जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।

पहली पारी

India vs Sri Lanka 2nd T20 Highlights: श्रीलंका की बल्लेबाजी

श्रीलंका की तरफ से ओपनिंग करने निशंका और कुशल मेंडिस मैदान पर आए,भारत की तरफ से गेंदबाजी में पहला ओवर भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या आए। भारत ने अपना दूसरा ओवर अर्शदीप सिंह से कराया जिसमे उन्होने 19 रन लुटाए।

श्रीलंका ने पॉवर प्ले में बिना कोई विकेट के 55 रन बना लिए थे। श्रीलंका की तरफ से पहले विकेट की साझेदारी में 80 रन बने, श्रीलंका का पहला विकेट चहल ने लिया लंका का दूसरा विकेट 83 रन पर गिरा।

T20 world cup 2022 news india defeat img

श्रीलंका ने 11ओवर में 94/2बनाए थे, लंका का तीसरा विकेट 96 रन पर गिरा, निशंक ने 33 रन 35 गेंद पर बनाए। चौथा विकेट 110रन पर गिरा पांचवा विकेट 138रन,6वा भी 138पर गिरा दोनो विकेट उमरान ने लिए।

लंका ने 19 ओवर में 6 विकेट पर186 रन बनाए थे। लंकाई कप्तान ने 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया और श्रीलंका का स्कोर 200 रन हुआ श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए और भारत को 207 रन बनाने का लक्ष्य दिया

खिलाड़ियों की पसंदीदा डिश के बारे मे पढ़ने के लिए क्लिक करें

दूसरी पारी

India vs Sri Lanka 2nd T20 Highlights: भारत के बल्लेबाजी

207 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ईशान किशन और शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने मैदान पर आई। पर पिछले मैच की तरह इस मैच में भी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन क्लीन बोल्ड हो गए थे ईशान ने 5 गेंदों में मात्र 2 रन बनाए थे।

उसके बाद गिल भी ज्यादा जरा मैदान पर नहीं रहे, गिल 3 गेंदों में 5 रन बनाकर कैच आउट हुए, उसके बाद राहुल त्रिपाठी भी जल्दी में थे भारत ने 3 ओवर में 27 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे कि भारत बहुत जल्दी में अपनी बल्लेबाजी खत्म करना चाहता है। हार्दिक ने कुछ समय अपनी कप्तानी पारी खेलनी चाही।

इंडिया ने पावर प्ले में 6 ओवर में 39 रन पर अपने 4 विकेट खो दिए थे। भारत ने अपने 50 रन 8ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर बनाए थे। भारत का पांचवा विकेट दीपक हुड्डा 9 रन बनाकर कैच आउट 57 रन टीम के स्कोर हुआ था। भारत ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 64 रन बनाए थे। भारत ने 13 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए थे।

14 ओवर की पहली दूसरी तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने लगातार तीन छक्के लगाए थे। और टीम की उम्मीद को जीवित किया था। सूर्या और अक्षर पटेल जब तक बैटिंग कर रहे थे ऐसा लग रहा था कि भारत यह मैच जीत जाएगा। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने मात्र 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था, भारत ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए थे।

16 ओवर की पहली गेंद पर सूर्या ने छक्का लगाकर 10 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। लेकिन 16 ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार कैच आउट हुए उन्होंने 36 गेंदों में 51 रन बनाए। इसके बाद अक्षर पटेल और शिवम मावी ने आक्रमक बैटिंग कर भारत को जिताने की भरसक कोशिश की।

ICC T20 World Cup 2022 Points Table

भारत का स्कोर 17 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन था। भारत को जीत के लिए 18 गेंदों में 50 रन की जरूरत थी,18 ओवर की चौथी गेंद पर शिवम मावी ने छक्का लगाया,पांचवी गेंद पर चौका और छठी गेंद पर फिर मावी ने छक्का लगाया। भारत का स्कोर 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन हो गया था। मैच बहुत ही रोमांचक स्थिति में आ गया था। भारत को जीत के लिए 8 गेंदों में 26 रन की जरूरत थी, भारत ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए थे।

भारत को आखिरी छह गेंदों में जीत के लिए 21 रन बनाने थे उन्होंने पहली गेंद में 1 रन दूसरी गेंद पर 2 रन तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल 31 गेंदों में 65 रन बनाकर श्रीलंका के कप्तान श नाका की गेंद पर कैच आउट हुए, और भारत की उम्मीदें खत्म हुई भारत का सातवां विकेट गिर गया था। चौथी गेंद पर 1 रन,पांचवी गेंद डॉट और अंतिम गेंद पर भारत का आठवां विकेट गिरा।

भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे और इस तरह श्रीलंका यह मैच 16 रन से जीत गया था श्रीलंका के कप्तान सना का ने आज बेटिंग में अच्छी बैटिंग की और गेंदबाजी में अपना आखिरी ओवर टीम का करने वही आए और उन्होंने उसमें दो विकेट लिए इस तरह श्रीलंका टीम ने मैच के दोनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करके यह मैच जीत लिया और सीरीज को बराबरी में 1-1 में कर दिया है,

मैच का तीसरा और अंतिम T20 राजकोट में 7 जनवरी 2023 को खेला जाएगा हम आपके साथ लाइव जुड़ेंगे शाम 6:30 बजे।

Leave a Comment