India vs Sri Lanka 1st T20 LIVE SCORE: टीम इंडिया नए साल की शुरुआत करने के लिए तैयार है। साल 2023 की पहली सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम अपने पड़ोसी देश श्रीलंका के विरुद्द खेलने जा रही है। श्रीलंकाई टीम भारत(India) दौरे पर आई है और दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के साथ 2023 की शुरुआत होगी। टीम इंडिया इस टी20 सीरीज में एक युवा टीम के साथ मैदान पर उतरने जा रही है।
इस टीम में देश के कई सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज मे नहीं होंगे लेकिन शायद चयनकर्ताओं और बीसीसीआई की वर्ल्ड कप की एक तैयारी है कि अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक युवा टीम को खड़ा किया जाए, जबकि अन्य प्रारूपों में सीनियर खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरा जाए। इसी को देखते हुए श्रीलंका के विरुद्द टीम की कप्तानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) करेंगे, हालांकि इनके सामने यही चुनौती होगी कि वो विगत आईपीएल सीजन में जिस प्रकार से वो गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) को विजयी बनाने में सफल रहे, ऐसा ही कुछ करिश्मा वो यहां भी दोहराएं।
इंडिया – श्रीलंका पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा (IND vs SL 1st T20 Date)
इंडिया औऱ श्रीलंका की टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का पहला मुकाबला 3 जनवरी 2023 (मंगलवार) को खेला जाएगा।
इंडिया -श्रीलंका पहला टी20 मैच कितने बजे खेला जाएगा (India vs Sri Lanka 1st T20 venue)
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की इस सीरीज का पहला मैच 3 जनवरी (मंगलवार) को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा।
IND vs SL पहला टी20 मैच किस मैदान पर खेला जाएगा
इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच मंगलवार को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आयोजित किया जाएगा।
पहले टी20 के लिए वानखेड़े स्टेडियम की पिच और मौसम?
मुंबई की वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए फायदेमंद साबित होती आई है। इस बार भी पिच पर शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों की धमक सुनाई दे सकती है जबकि मध्य के ओवरों में स्पिनर्स और फिर तेज गेंदबाज अपना जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं। मौसम की बात करें तो मंगलवार को मुंबई में अच्छी धूप खिली रहेगी तो मैच में बारिश की बाधा का कोई सवाल नहीं है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।
इंडिया – श्रीलंका पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी टेलीकास्ट?
इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मैच को आप मंगलवार को शाम 7 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा अगर आप मैच ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकेगी। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स भी इस मैच का सीधा प्रसारण करेगा।
टी20 सीरीज के लिए इंडिया और श्रीलंका की टीमें (IND vs SL 1st T20 Squads, Players list)
भारतीय क्रिकेट टीमः हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, मुकेश कुमार, हर्षल पटेल और उमरान मलिक।
दौरे के लिए श्रीलंका की 20 सदस्यीय टीमः दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रम, कुसाल मेंडिस, भानुका राजपक्षे (केवल टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए), चरिथ असलंका, महेश थीकसाना, धनंजय डि सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे (केवल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के लिए), चमिका करुणारत्ने, नुवान तुषारा, दिलशान मदुशंका, कासुन राजिता, नुवानिदु फर्नांडो (केवल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के लिए), डुनिथ वेलालागे, प्रमोद मदुशान, लाहिरू कुमारा और एशेन बंडारा
खिलाड़ियों की पसंदीदा डिश के बारे मे पढ़ने के लिए क्लिक करें :
India vs Sri Lanka 1st T20 LIVE SCORE
दूसरी पारी
India vs Sri Lanka 1st T20 LIVE SCORE – 9:00PM – 3.1.2023
10:42 :- भारत ने पहला t20 मैच श्रीलंका से 2 रनों से जीत लिया है भारत की तरफ से गेंदबाजी में उमरान मलिक ने 4 ओवर में 27 रन देकर दो सफलता प्राप्त की। जबकि शिवम मावी ने अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर में 22 रन देकर चार सफलता प्राप्त की। हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए हैं।
10:35 अंतिम छह गेंदों पर श्रीलंका को जीत के लिए 13 रन चाहिए है, गेंदबाजी के लिए अक्षर पटेल आए हैं।जिन्होंने अभी तक 2 ओवर में 21 रन दिए हैं। पहले गेद वाइट, पहली गेंद 1 रन, 5 गेंद 11 रन, दूसरे गेद डॉट, तीसरी गेंद पर करुणारत्ने ने छक्का लगाया, करुणारत्ने 13 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं ।
3 गेंदों पर 5 रन चाहिए है श्रीलंका को जीत के लिए, चौथी गेंद डॉट, पांचवीं गेंद पर श्रीलंका का नौवां विकेट गिरा, दूसरा रन लेने में रन आउट हुआ, अब श्रीलंका को आखिरी गेंद पर 4 रन चाहिए है। आखिरी गेंद पर करुणारत्ने 2 रन लेने के चक्कर में रन आउट हुए, और श्रीलंका के पूरी टीम 160 रन पर धराशाई हो गई और भारत ने यह मैच 2 रन से जीत लिया है।
10:27 :- 19 ओवर की पहली गेंद डॉट, दूसरे गेद नो बॉल और 2 रन बने और श्रीलंका को फ्रीहिट मिला, अगली गेंद 1रन, तीसरी गेंद वाइड, तीसरी गेद 3 रन, चौथी गेंद पर करुणारत्ने ने छक्का लगाया, अब श्रीलंका को 8 गेंदों में 15 रन की जरूरत है। पांचवी गेंद 1 रन आखरी गेद 1 रन, हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए हैं। श्रीलंका का स्कोर 19 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन।
10:21 :- India vs Sri Lanka 1st T20 LIVE SCORE मे शिवम मावी अपना चौथा ओवर की पहली गेंद 1 रन, शिवम मावी ने 3 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए हैं। दूसरी गेद डॉट, तीसरी गेंद डॉट, चौथी गेंद पर श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा, शिवम मावी ने चौथा विकेट लिया।
महेश 1 रन बनाकर आउट हुए, पांचवी गेंद 1 रन, श्रीलंका को जीत के लिए 13 गेंदों में 30 रन चाहिए हैं। अंतिम गेंद 1 रन, शिवम मावी ने अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए हैं। श्रीलंका का स्कोर 18 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 134 रन।
10: 15 :- श्रीलंका को जीत के लिए 24 गेंदों में 40 रन की जरूरत है, ऊमरान के चौथे ओवर की पहली गेंद डॉट, उन्होंने अभी तक 3 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया है शनाका 25 गेंदों में 45 रन बनाकर खेल रहे हैं, दूसरे गेंद पर छक्का, तीसरे गेंद डॉट, चौथी गेंद पर शनाका 27 गेंदों में 45 रन बनाकर चहल के हाथों कैच आउट हुए,ऊमरान को दूसरी सफलता मिली।
श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, पांचवी गेंद 1 रन, श्रीलंका को जीत के लिए 19 गेंदों में 33 रन चाहिए है। अंतिम गेंद 1 रन, श्रीलंका का स्कोर 17 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन। ऊमरान मलिक ने 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए हैं।
10:10 :- 16 ओवर की पहली गेंद पर छक्का, दूसरे गेंद 1 रन,तीसरे गेद डॉट, चौथी गेंद 1 रन, पांचवी गेंद पर चौका, छठी गेंद 1 रन, श्रीलंका का स्कोर 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 123 रन
10:00 :- श्रीलंका को जीत के लिए 36 गेंदों पर 56 रन की जरूरत है पहली गेंद डॉट, दूसरी गेंद 1रन, तीसरी गेंद पर श्रीलंका का छठवां विकेट गिरा, चौथी गेंद 1 रन, पांचवी गेंद डॉट, छठी गेंद 1 रन, श्रीलंका का स्कोर 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 110 रन।
9:57 :- India vs Sri Lanka 1st T20 LIVE SCORE मे 14 ओवर की पहली गेंद 1 रन, हर्षल पटेल ने 1.2 ओवर में 12 रन देकर एक विकेट लिया है। दूसरी गेंद 1 रन तीसरी गेंद 1 रन चौथी गेंद पर छक्का, पांचवी गेंद पर छक्का, अंतिम गेंद पर 2 रन, श्रीलंका का स्कोर 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 107 रन।
9:54 :- 13 ओवर की पहली गेंद 1 रन,दूसरे गेंद पर चौका, तीसरी और चौथी गेंद डॉट, पांचवी गेंद 1रन, छठी गेद चौका, श्रीलंका का स्कोर 13 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन।
9:51 :- 12वे ओवर की पहली गेंद 2 रन, दूसरी गेंद 1 रन, तीसरी गेंद 1 रन, चौथी गेंद पर छक्का, पांचवी गेंद डॉट, छठी गेंद पर 2 रन, श्रीलंका का स्कोर 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 80 रन।
9: 48 :- 11 ओवर की पहली गेंद डॉट, दूसरे गेद 2 रन, तीसरे गेंद डॉट, चौथी गेंद पर श्रीलंका का पांचवा विकेट गिरा, पांचवे गेंद डॉट, छठी गेंद डॉट, श्रीलंका का स्कोर 11 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 68 रन।
9:45 :- दसवीं ओवर की पहली गेंद 1 रन,दूसरे गेद 1 रन, तीसरी गेंद 1 रन, चौथी गेंद 1 रन, पांचवी गेंद 1 रन,छठी गेंद पर चौका लगा, श्रीलंका का स्कोर 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 66 रन।
9:42 :- नौवें ओवर की पहली गेंद चौका, दूसरी गेंद पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा, तीसरी गेंद 1 रन, चौथी गेद डॉट, पांचवी गेंद चौका, छठी गेंद 1 रन, श्रीलंका का स्कोर 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 57 रन।
9:40 :- ऊमरान के दूसरे ओवर की पहली गेंद 1 रन, दूसरी गेंद 1 रन, तीसरी गेंद 1 रन,चौथी गेंद डॉट, पांचवी गेंद पर उमरान को अपना पहला विकेट मिला, छठी गेद डॉट, श्रीलंका का स्कोर 8 ओवर में 47 रन पर 3 विकेट।
9:33 :- सातवें ओवर की पहली गेंद 1 रन, दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरे गेद डॉट, चौथी गेंद 1 रन पांचवी गेंद डॉट, अंतिम गेंद 1 रन चहल ने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए। श्रीलंका का स्कोर 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन।
9:30 :- छठे ओवर की पहली गेंद वाइड,पहली गेंद पर चौका, दू सरी गेंद 1 रन, तीसरी गेद डॉट, चौथे गेद डॉट,पांचवी गेंद डॉट, छठी गेद डॉट, ऊमरान मलिक ने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए। श्रीलंका का स्कोर 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 35 रन।
9:26 :- India vs Sri Lanka 1st T20 LIVE SCORE मे हार्दिक पंड्या अपना तीसरा ओवर लेकर आए हैं। उन्होंने अभी तक 2 ओवर में 7 रन दिए हैं। तीसरे ओवर की पहली गेंद डॉट, दूसरी गेंद 1 रन, तीसरी गेंद डॉट, चौथी गेंद डॉट, पांचवी गेंद डॉट, छठी गेंद पर चौका, श्रीलंका का स्कोर 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 29 रन।
9:18 :- शिवम मावी के दूसरे ओवर की पहली गेंद डॉट, दूसरी गेंद डॉट, तीसरी गेंद पर चौका, चौथी गेंद पर चौका, पांचवी गेंद धनंजय डीसिल्वा 6 गेंदों में 8 रन बनाकर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हुए, श्रीलंका का दूसरा विकेट 24 रन पर गिरा। नए बल्लेबाज असा लंका मैदान पर आए हैं। अंतिम गेंद डॉट,श्रीलंका का स्कोर 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 24 रन शिवम मावी ने 2 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए हैं। मेंडीस 14 गेंदों में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।श्रीलंका को जीत के लिए अब 96 बॉल पर 139 रन चाहिए है।
9:15 :- हार्दिक पंड्या के दूसरे ओवर की पहली गेंद डॉट,दूसरी गेद डॉट, तीसरी गेंद डॉट, चौथी गेंद डॉट,पांचवी गेंद पर चौका, आखिरी गेंद डॉट, श्रीलंका का स्कोर 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन।
9:07 :- भारत के तरफ से दूसरा ओवर शिवम मावी कर रहे हैं इनका T20 में डेब्यू हुआ है। पहली गेंद डॉट, दूसरे गेंद पर चौका लगा, श्रीलंका की तरफ से निशांका और मेंडीस ओपनिंग करने मैदान पर आए हैं। तीसरी गेंद चौका, चौथी गेंद 1 रन, पांचवीं गेंद पर शिवम मावी ने निशाका को क्लीन बोल्ड किया उन्होंने 3 गेंदों में 1 रन बनाए आखरी गेद डॉट, श्रीलंका का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 12 रन।
India vs Sri Lanka 1st T20 LIVE SCORE : दुसरी पारी श्रीलंका की बल्लेबाजी
9:00 :- भारत की तरफ से हार्दिक पंड्या पहला ओवर लेकर आए हैं, पहले गेंद डॉट, दूसरे गेद वाइड, दूसरे गेंद पर संजू सैमसन ने कैच छोड़ा, और 1 रन मिला, तीसरी गेंद डॉट, चौथी गेंद डॉट,पांचवी गेंद डॉट, अंतिम गेंद 1 रन, श्रीलंका का स्कोर 1 ओवर में बिना कोई विकेट के 3 रन।
पहली पारी
India vs Sri Lanka 1st T20 LIVE SCORE – 6 :30PM – 3.1.2023
8:36 :- 20 ओवर की पहली गेंद 1 रन, दूसरी गेंद 1 रन, तीसरी गेंद पर दीपक हुड्डा ने स्टेट पर छक्का, चौथी गेंद डॉट, पांचवी गेंद पर हुड्डा ने चौका, छठी गेंद 1 रन, भारत का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन।
अक्षर पटेल 20 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे,दीपक हुड्डा 23 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद लौटे, श्रीलंका की तरफ से रजीथा ने 4 ओवर में 47 रन दिए उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। मधु शंका ने 4 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया।
भारत की तरफ से ईशान ने 29 गेंदों में 37 रन बनाए, गिल ने 5 गेंदों में 7 रन बनाए, सूर्यकुमार ने 10 गेंदों में 7 रन बनाए, संजू सैमसन ने 6 गेंदों में 5 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 27 गेंदों में 29 रन बनाए, दीपक 41 और अक्षर पटेल 31 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से हंस रंगा ने 4 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिए।
धनंजय ने 1 ओवर में 6 रन देकर एक विकेट लिया। करुणारत्ने ने 3 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया,श्रीलंका को जीत के लिए 120 बॉल पर 163 रन चाहिए।
8:34 :- India vs Sri Lanka 1st T20 LIVE SCORE मे 19 ओवर की पहली गेंद 1 रन, दूसरे गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद डॉट, चौथी गेंद 2 रन, पांचवी गेंद 2 रन, छठी गेंद चौका, भारत का स्कोर 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 149 रन।
8:28 :- पहली और दूसरी गेंद डॉट, तीसरी गेंद पर अक्षर ने स्टेट में चौका लगाया, चौथी गेंद 1 रन, पांचवी गेंद डॉट, छठी गेंद 1 रन, भारत का स्कोर 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन।
8:24 :- 17 ओवर की पहली गेंद 1 रन, दूसरी गेंद 1रन, तीसरी गेंद 1 रन, चौथी गेंद डॉट, पांचवी गेंद 1रन, छठी गेंद पर दीपक हुड्डा ने छक्का लगाया, भारत का स्कोर 17 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन।
8:20 :- 16 ओवर की पहली गेंद 1 रन, दूसरे गेद 2 रन, तीसरी गेंद 1 रन, चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा ने छक्का लगाया, पांचवी गेंद पर भी छक्का, अंतिम गेंद 1 रन, भारत का स्कोर 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन।
8: 13 :- 15 ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए, हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों में 29 रन बनाए,भारत का पांचवा विकेट गिरा, नए बल्लेबाज अक्षर पटेल आए हैं, दूसरे गेद पर अक्षर ने स्लिप में चौका लगाया, तीसरी गेंद डॉट, चौथी गेंद डॉट, पांचवी गेंद वाइड, पांचवी गेंद डॉट, छठी गेंद 2 रन, भारत का स्कोर 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 101 रन।
8:09 :- हसरंगा के तीसरे ओवर की पहली गेद, पहली गेंद डॉट, दूसरी गेंद 1 रन,तीसरी गेंद 1 रन, चौथे गेंद डॉट, पांचवी गेंद 1रन, छठी गेद डॉट, भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 94 रन।
8:06 :- India vs Sri Lanka 1st T20 LIVE SCORE मे हार्दिक पांड्या 18 गेंदों में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। दीपक हुड्डा 4 गेंदों में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 ओवर की पहली गेंद 1 रन, दूसरे गेंद 1 रन,तीसरी गेंद 1 रन, चौथी गेंद 1 रन, पांचवी गेंद डॉट, छठी गेंद 1 रन,भारत का स्कोर 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 91 रन।
8:00 :- 12वे ओवर की पहली गेंद 1 रन, दूसरे गेंद हार्दिक पंड्या ने चौका लगाया, तीसरी गेद डॉट, चौथी गेंद 1 रन, पांचवी गेंद 1 रन, छठी गेद 1रन, भारत का स्कोर 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन।
7:53 :- 11 ओवर की पहली गेंद 1 रन, दूसरे गेंद 1 रन, भारत का चौथा विकेट गिरा, ईशान किशन 29गेंदों में 37 रन बनाकर कैच आउट हुए, नए बल्लेबाज दीपक हुड्डा आए हैं, चौथी गेंद डॉट, पांचवी गेंद 1 रन, अंतिम गेंद डॉट, भारत का स्कोर 11 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन।
7:49 :- श्रीलंका की तरफ से राजीथा अपना दूसरा ओवर कि पहले गेद पर ईशान ने छक्का लगाया, दूसरी गेंद पर कवर ड्राइव में चौका लगाया इशान किशन ने, तीसरी चौथी गेंद डॉट, पांचवी गेंद 1रन, छठी गेद डॉट,भारत का स्कोर 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 75 रन।
7:45 :- India vs Sri Lanka 1st T20 LIVE SCORE मे नौवें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक ने स्टेट में चौका लगाया, दूसरी गेद डॉट, तीसरी गेंद 1 रन, चौथी गेंद 1 रन, पांचवी गेंद डॉट, छठी गेद डॉट, भारत का स्कोर 9 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 64 रन।
7:41 :- आठवें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने स्क्वायर में चौका लगाया, दूसरी गेंद पर कवर में बेहतरीन चौका लगाया, तीसरी गेंद डॉट, चौथी गेंद हार्दिक ने 2 रन लिए, पांचवी गेंद 1 रन, छठी गेंद डॉट,भारत का स्कोर 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 58 रन।
7:34 :- श्रीलंका की तरफ से सातवां ओवर धनंजय कर रहे हैं पहली गेंद डॉट, दूसरी गेंद 1 रन, तीसरी गेंद 2 रन, चौथी गेंद 2 रन, पांचवी गेंद पर संजू सैमसंग 6 गेंदों में 5 रन बनाकर कैच आउट हुए,भारत का तीसरा विकेट गिरा। नए बल्लेबाज भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या आए हैं। सातवें ओवर की अंतिम गेद 1 रन,भारत का स्कोर 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 47 रन।
7:27 :- श्रीलंका के तरफ से गेंदबाजी में बदलाव चामिका करुणारत्ने करेंगे छठे ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव 7 रन बनाकर कैच आउट हुए ,भारत का दूसरा विकेट गिरा।
नए बल्लेबाज संजू सैमसन मैदान पर आए हैं। दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज अभी मैदान पर हैं। दूसरी गेद वाइड, ईशान किशन 16 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं दूसरे गेद डॉट, तीसरे गेंद डॉट, चौथी गेंद संजू ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला, पांचवी गेंद डॉट, आखिरी गेंद पर 1 रन, पावरप्ले समाप्त हुआ भारत ने पावरप्ले में 6 ओवर में 41 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाएं।
7:24 :- India vs Sri Lanka 1st T20 LIVE SCORE मे पांचवे ओवर की पहली गेंद 1 रन, दूसरे गेद डॉट, तीसरी गेंद पर 1रन, चौथी गेंद 1 रन, पांचवी गेंद 1 रन, छठी गेंद डॉट,भारत का स्कोर 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 38 रन।
7:19 :- मधु शंका के दूसरे ओवर की पहली गेंद1रन, दूसरे गेद डॉट, तीसरे गेद डॉट, चौथी गेंद पर सूर्य कुमार ने चौका लगाया, पांचवी गेंद डॉट, छठी गेद डॉट, भारत का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 34 रन।
7:13 :- श्रीलंका के 3ओवर की पहली गेंद डॉट, दूसरी गेंद 1 रन, तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए उन्होंने डीआरएस की मांग की है। और थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया,इस तरह भारत का पहला विकेट 27 रन के स्कोर पर गिरा। शुभ्मन गिल ने 5 गेंदों पर 7 रन बनाए, नए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए हैं। चौथी गेंद 1 रन, पांचवी गेंद डॉट, छठी गेंद 1 रन, भारत का स्कोर 3 ओवर में 29 रन पर 1 विकेट।
7:07 :- श्रीलंका का दूसरा ओवर की पहली गेंद मधु शंका कर रहे हैं। पहली गेद वाइड, पहली गेंद पर गिल ने कवर में चौका लगाया, दूसरी गेद डॉट, तीसरी गेंद पर गिल ने 2 रन लिए, चौथी गेंद 1 रन, पांचवी गेंद डॉट, अंतिम गेंद 1 रन। भारत का स्कोर 2 ओवर में बिना कोई नुकसान के 26 रन।
India vs Sri Lanka 1st T20 LIVE SCORE : भारत की पहले बल्लेबाजी
7:00 :- भारत की तरफ से ईशान किशन और शुभमान गिल सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आए,पहली गेंद पर ईशान किशन ने दौ रन लिए, दूसरी गेंद डॉट तीसरी गेद ईशान ने छक्का लगाया, चौथी गेद वाइड, चौथी गेंद डॉट, श्रीलंका की तरफ से पहला ओवर रजीथा डाल रहे हैं। पांचवी गेंद स्टेट में ईशान किशन ने चौका लगाया, अंतिम गेंद पर ईशान ने पुल कर चौका लगाया। भारत का स्कोर 1 ओवर में बिना कोई नुकसान के 17 रन।
6:30: – इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 T20 सीरीज का आज पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होने वाला है। पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम तीन मैच जीते हैं। और दूसरी पारी में चेंज करने वाली टीम 7 बार जीती है।
श्रीलंका टीम के कप्तान दशमशा नाका और भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या मैदान पर टॉस के लिए आ चुके हैं, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया है। इंडिया टीम टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करेगी।