India vs New Zealand Highlights ODI Series 1st Match – न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों के आगे भारत के सभी गेंदबाज धराशाई

India vs New Zealand Highlights ODI Series 1st Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज 25 नवंबर 2022 को 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला गया। जिसमें न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, और भारत को पहले बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया था।

भारत की पहले बल्लेबाजी (India vs New Zealand Highlights ODI Series 1st Match)

टॉस हारकर भारत पहले बल्लेबाजी करने को उतरी भारत के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी शिखर धवन और शुभ्मन गिल ने उठाई और न्यूजीलैंड की तरफ से अपना पहला ओवर लेकर टीम सऊदी आए, भारत के पहले ओवर में 4 रन बने। फिर दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए 6 ओवर में 23 रन बना लिए थे। बिना कोई विकेट खोए, फिर संभलकर खेलते हुए भारत का स्कोर 9 ओवर में 33 रन तक पहुंचा दिया था । भारत के पहले ओवर में 4 रन, दूसरे ओवर में 5 रन, 3 ओवर में 12 रन बने थे।

5 ओवर तक भारत ने 16 रन बना लिए थे ।6 ओवर में भारत के 23 रन बने थे। 7 ओवर में भारत के 27 रन बने थे ,8 ओवर में भारत के 28 रन बने थे। 9 ओवरों में भारत के 33 रन बने थे, पहले पावर प्ले में 10 ओवर में भारत के 41रन बिना कोई विकेट खोए बने थे ।12 ओवर में भारत के 46 रन बिना कोई विकेट के बने थे ।13 ओवर में भारत के 51 रन बिना कोई विकेट के बने थे। 14 ओवर तक भारत के 54 रन बिना कोई विकेट खोए बने थे। 15 ओवर में भारत का स्कोर 68 रन था ।

16 ओवर में भारत के 70 रन बने थे। 17 ओवर में भारत के 72 रन बने थे। 18 ओवर में भारत के 78 रन बने थे। 20 ओवर में भारत ने 90 रन बिना कोई विकेट खोए बनाए थे।21 ओवर की पहली गेंद पर धवन ने चौका मार कर अपना अर्धशतक पूरा किया था। 21 ओवर में भारत के 100 रन बने थे। बिना कोई विकेट खोए, 22 ओवर तक भारत ने बिना कोई विकेट खोए 113 रन बना लिए थे। 24 ओवर की पहली गेंद पर फर्गुसन की गिल 50 रन बनाकर आउट हुए थे। और भारत का पहला विकेट गिरा था।

उसके बाद अय्यर बल्लेबाजी करने को आए, 25 ओवर की तीसरी गेंद पर सऊदी की धवन को कैच आउट करवाया शिखर धवन ने 77 गेंदों पर 72 रन बनाए और भारत का दूसरा विकेट गिरा। उसके बाद बल्लेबाजी करने को ऋषभ पंत आए ,25 ओवर में भारत के 128 रन पर दो विकेट हो चुके थे।

अभी तक भारत इस मैच में 15 चौके और 3 छक्के लगा चुका था। 26 ओवर की पहली गेंद फर्गुसन की अय्यर ने छक्का मारकर खाता खोला था। भारत ने 27 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए थे। भारत का स्कोर 32 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 152 रन था। 33 ओवर की पहली गेंद पर ऋषभ पंत ने चौका मारा, और फर्गुसन की दूसरी गेंद पर बोल्ड हो गए ।पंत 23 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए थे।

भारत का स्कोर 32.2 ओवर में 156 रन पर तीन विकेट हो गया था। उसके बाद बल्लेबाजी करने को सूर्यकुमार यादव आए और उन्होंने अपनी पहली गेंद पर चौका मारा दूसरे गेद डॉट रही, तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार फर्गुसन की गेंद पर विकेट के पीछे लपक लिए गए, और भारत का चौथा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव ने 4 रन बनाए। उसके बाद बल्लेबाजी करने को संजू सैमसन मैदान पर आए, फिर दोनों ने संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया भारत का स्कोर 37 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 183 रन हो गया था ।

यह भी पढ़े – Raj Bawa Biography, Profile, Birth, Age and Family और भी जाने बहुत कुछ उनके बारे में

भारत का स्कोर 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन हो गया। 50 रन की पार्टनरशिप संजू सैमसन और अय्यर के बीच में 43 गेंदों में हो गई, 41 ओवर की चौथी गेंद पर अय्यर ने 1 रन लेकर अपने 50 रन पूरे किए। 45 ओवर तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए थे 46 वे ओवर में भारत के 250 रन पूरे हुए, संजू 36 रन बनाकर कैच आउट हुए। भारत का स्कोर 254 पर 5 विकेट, उसके बाद बल्लेबाजी करने को वाशिंगटन सुंदर आए हैं। 48 ओवर की पहली गेंद पर सुंदर ने छक्का मारा, भारत का स्कोर 48 ओवर में 281 पर 5 विकेट था। वाशिंगटन सुंदर ने आखिरी में कुछ आक्रमक साथ लगाए उन्होंने 13 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे भारत का स्कोर 49 ओवर में 298 विकेट था ।

50 ओवर की दूसरी गेद पर आउट हुए अय्यर ने 70 गेंदों पर 80 रन बनाए ,भारत का छठा विकेट 300 रन के स्कोर पर गिरा। मैच की आखिरी गेंद पर शार्दूल ठाकुर आउट हुए। भारत ने अपने 50 ओवर में 306 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 50 ओवर में 307 रन बनाने का लक्ष्य दिया। सऊदी ने 10 ओवर में 73 रन देकर तीन विकेट लिए। मैट हेनरी को 10 ओवर में 48 रन देकर कोई विकेट प्राप्त नहीं हुआ। एडम मिलने ने 10 ओवर में 67 रन देकर एक विकेट लिया।

दूसरी पारी न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी (India vs New Zealand Highlights ODI Series 1st Match)

307 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी कन्वे और ऐलान फिनले मैदान पर उतरे, भारत की तरफ से अर्शदीप अपना पहला ओवर लेकर आए ।पहले ओवर में न्यूजीलैंड के 3 रन बने दूसरे ओवर में 5 रन बने थे। न्यूजीलैंड की टीम ने 3 ओवर में 18 रन बना लिए थे बिना कोई विकेट खोए। चार ओवर तक न्यूजीलैंड का स्कोर 22 रन था, न्यूजीलैंड टीम ने 5 ओवर में 33 रन बना लिए थे। आठवें ओवर की पहली गेंद शार्दुल की वाइट रही, दूसरी गेंद पर एलन का कैच चहल ने छोड़ा,चौथी गेंद पर शार्दुल ने एलेन को विकेट के पीछे पंत द्वारा आउट किया, और न्यूजीलैंड टीम का पहला विकेट गिरा।

न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 7.3 ओवर में 35 रन पर 1 विकेट था। नए बल्लेबाज केन विलियमसन आए थे, न्यूजीलैंड ने पहले पावरप्ले में 10 ओवर में 42 रन एक विकेट पर बना लिए थे। 18 ओवर की पहली गेंद ऊमरान मलिक की कॉन वे 24 रन बनाकर विकेट के पीछे पंत ने कैच लिया न्यूजीलैंड टीम का दूसरा विकेट गिरा। नए बल्लेबाज डेरिल मिशेल आए, 20 ओवर की पांचवी गेंद मलिक की मिचेल आउट हुए, मिशेल ने 11 रन बनाए। टीम का स्कोर 20 ओवर में 88 पर 3 विकेट हो गया था। उसके बाद बल्लेबाजी करने को टॉम लैथम मैदान पर आए, टॉम लैथम और केन विलियमसन ने एक जोरदार पार्टनरशिप की।

जिसने भारत के सभी गेंदबाजों का पसीना निकाल दिया, उनके आगे भारत के कोई भी गेंदबाज नहीं टिक पाए । और उन्होंने 29 ओवर तक टीम का स्कोर 143 रन पहुंचा दिया, न्यूजीलैंड टीम के 150 रन 30 ओवर में बने। 40 ओवर में न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 3 विकेट पर 216 रन हो गया था। टॉम लैथम ने आज कुछ ज्यादा ही आक्रामक बैटिंग की उन्होंने शार्दुल ठाकुर के एक ओवर में 25 रन मारे, टॉम लेथम ने मात्र 76 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 42 ओवर तक न्यूजीलैंड की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना चुकी थी, और टीम को जीत के लिए 48 गेंदों पर 55 रनों की जरूरत थी ।

208 रन के ऊपर की पार्टनरशिप दोनों बल्लेबाजों ने की, और भारत को एक भी सफलता उसके बाद हासिल नहीं करने दी और विलियमसन ने नाबाद 98 गेंदों पर 94 रन बनाए और टॉम लैथम में 104 गेंदों पर 145 रन बनाए। न्यूजीलैंड टीम ने 47.1 गेंदों पर 309 रन बनाकर यह मैच भारत से 7 विकेट से जीत लिया है। और इस तरह न्यूजीलैंड तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

इस मैच में भारत के सभी गेंदबाजों ने बहुत ही साधारण प्रदर्शन किया है, अगर हम भारत की बात करें, तो अर्शदीप ने 8.1 ओवर में 68 रन दिए ।और कोई सफलता उन्हें नहीं मिली, चहल ने 10 ओवर में 67 रन दिए और कोई सफलता नहीं मिली। ऊ मरान मलिक ने 10 ओवर में 66 रन देकर दो विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने 9 ओवर में 63 रन देकर एक विकेट लिया ।

वॉशिंगटन सुंदर 10 ओवर में 42 रन देकर कोई विकेट उन्हें प्राप्त नहीं हुआ। 2 विकेट मलिक को मिले, एक विकेट ठाकुर को मिला। 3 विकेट के अलावा चौथा विकेट भारत के दिग्गज गेंदबाज नहीं निकाल पाए, और न्यूजीलैंड के दोनों बल्लेबाजों ने एकतरफा भारत को इस मैच में परास्त किया।

Leave a Comment