India vs England T20 World Cup Live Score: दोनों ही टीम एक समान, दोनों ही टीमों के बीच फाइनल के लिए कांटे की टक्कर

कुछ खास बाते:

India Vs England T20 World Cup Live Score: आज 10 नवंबर 2022 को टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच इंडिया और इंग्लैंड के बीच भारतीय समय अनुसार 1.30 बजे शुरू होगा। दोनों ही टीमों ने इस मैच के लिए भरपूर पसीना बहाया है। दोनों ही टीम एक दूसरे को टक्कर देने के लिए व्याकुल है।

जहा तक बात की जाए भारत कि तो भारत एक मैच साउथ अफ्रीका का छोड़ कर बाकी सारे मैच जीत कर वो सेमी फाइनल मे आई है।

भारत की स्थिति: India vs England T20 World Cup Live Score

ICC T20 World Cup 2022 Points Table

भारत की ताकत – भारत की ताकत उसकी मजबूत बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी है।

भारत की कमजोरी – कमजोर पक्ष भारत का सलामी बल्लेबाज के रूप मे रोहित शर्मा का ना चलना है। हालांकि सब जानते है कि शर्मा जी ऐसे प्लेयर है कि वह अकेले ही अपने दम पर मैच को अपनी तरफ ला सकते है बड़े मैच मे शर्मा जी का बल्ला जरूर चलेगा ऐसा लगता है। गेंदबाजी मे अर्शदीप भुवनेशवर,शमी, आश्विन,अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या के रूप मे है।

इंग्लैंड की स्थिति: India vs England T20 World Cup Live Score

India vs England T20 World Cup Live Score

इंग्लैंड की ताकत – इंग्लैंड की ताकत भी उसकी मजबूत बल्लेबाजी से ही होती है। जो किसी भी टीम को हराने का दम रखती है। टीम मे एक से बढ़कर एक आलराउंडर है। जो किसी भी टीम पर हावी हो सकते है।

इंग्लैंड की दम – यह बात तो सब जानते है, कि इंग्लैंड मे अलराउंडर बहुत है, वही इस टीम की ताकत है। बेन स्ट्रोक्स, सैम करन, मोईन अली, जोश बटलर जैसा विस्फोटक विकेट कीपर बल्लेबाज इस समय कप्तान है।  

तो हम यही कह सकते है, कि दोनों ही टीम समान है। इसलिए आज हमे कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता है। वही टीम फाइनल मे खेलेगी जो आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

LIVE SCORE:

दूसरी पारी

India vs England T20 Live: 4 .30 PM – 10.11.2022

4.30 pm 10/11/22: – इंग्लैंड ने 16 ओवर में ही यह मैच 10 विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इंग्लैंड ने 170 रन की पारी बिना किसी नुकसान के बना लिए।

4.23 pm 10/11/22: – एलेक्स में सिर्फ 42 गेंदों में 81 रन बनाए हैं बटलर ने 45 गेंदों में 71 रन बनाए हैं और अभी दोनों ही नॉट आउट हैं। इंग्लैंड को अब 30 गेंदों में जीत के लिए 13 रन चाहिए।

4.20 pm 10/11/22: – इंग्लैंड को जीत के लिए 38 गेंदों में 25 रन सोना नहीं है और उसके अभी पूरे 10 विकेट बाकी है बटलर ने फिर से शानदार छक्का लगाया और इंग्लैंड का स्कोर डेढ़ सौ तक पहुंचा अगली गेंद पर भी चौका लगा और इंग्लैंड का स्कोर 14 ओवर में 154 हो गया।

4.16 pm 10/11/22: – भारत के 13वें ओवर में बटलर ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और 13 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 140 रन है और उसे जीत के लिए 42 गेंदों में 29 रन बनाने की जरूरत है।

4.09 pm 10/11/22: – इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए की 54 गेंदों में 61 रन चाहिए। 12 वां ओवर डालने के लिए रविचंद्रन अश्विन आए। ओवर की पांचवी गेंद पर एलेक्स है उसमें छक्का लगाया, उसके बाद चौका लगाया। 12 ओवर की समाप्ति पर बिना किसी नुकसान के इंग्लैंड का स्कोर 123 हुआ।

4.06 pm 10/11/22: – 11में ओवर की पहली गेंद पर एलेक्स ने फिर से छक्का लगाया। एलेक्स में 34 गेंदों में 65 रन बनाए हैं जिसमें 2 चौके और छह छक्के शामिल हैं। 11 ओवर में इंग्लैंड में बिना किसी नुकसान के 108 रन बना लिए हैं।

दसवां ओवलेकर अर्शदीप सिंह आए हैं उनकी पहली ही गेंद पर चौका लगा। 10 ओवर में इंग्लैंड ने 98 रन बना लिए हैं बिना किसी नुकसान के अब उनको सिर्फ 71 रन चाहिए 60 गेंदों में।

3.53 pm 10/11/22: – नोवां ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला था इस ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 91 रन हुआ।

3.48 pm 10/11/22: – आठवां ओवर अक्षर पटेल लेकर आए और उनकी दूसरी गेंद पर एलेक्स ने फिर से छक्का लगाया। एलेक्स हेल्स ने सिर्फ 28 गेंदों में 50 रन बना बनाया और अभी क्रीज पर डटे हुए हैं. इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 84 रन है।

3.44 pm 10/11/22: – सातवें ओवर के लिए रविचंद्रन अश्विन को लाया गया है और उनके सामने एलेक्स हेल्स हैं जो 19 बॉल में 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। बटलर 18 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। अश्विन की गेंद पर हेयर्स में छक्का लगाया 7 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 75 रन।

क्रिकेट की ताज़ा खबरें गूगल न्यूज मे पढ़ने के लिए क्लिक करें:

India vs England T20 Live: 3 .40 PM – 10.11.2022

3.40 pm 10/11/22: – अक्षर पटेल की ओवर की दूसरी गेंद पर एलेक्स ने छक्का लगाया इस ओवर की आखिरी गेंद पर बटलर ने चौका लगाया और इंग्लैंड का स्कोर पावरप्ले के छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 63 रन हो गया।

3.36 pm 10/11/22: – पांचवा ओवर डालने के लिए भारत की तरफ से मोहम्मद शामी आ रहे हैं और उनके सामने एलेक्स हेल्स 11 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं शामी की पहली ही गेंद पर हेल्स ने छक्का लगा दिया। शमी की पांचवी गेद पर भी चौका लगाया और 5 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 52 रन हो गया।

3.31 pm 10/11/22: – भारत के लिए चौथा ओवर अर्शदीप सिंह की जगह अक्षर पटेल लेकर आ रहे हैं और बटलर ने उनकी पहली गेंद पर 4 रन बनाए। चार ओवर पर बिना किसी नुकसान के 41 रन बनाए इंग्लैंड ने।

3.28 pm 10/11/22: – तीसरा ओवर भुवनेश्वर कुमार डाल रहे हैं उनकी पांचवीं गेंद पर एलेक्स हेल्स में छक्का लगाया. 3 ओवर की समाप्ति पर बिना किसी नुकसान के इंग्लैंड का स्कोर 33 हुआ।

3.23 pm 10/11/22: – दूसरा ओवर भारत के लिए अर्शदीप सिंह लेकर आए. जॉस बटलर ने अर्शदीप सिंह की दूसरी गेंद पर भी चौका लगाया। दूसरे ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए।

3.18 pm 10/11/22: – भारतीय क्षेत्र रक्षक रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान पर पहुंच चुके हैं तथा इंग्लैंड के दोनों ओपनर जोस बटलर और एलेक्स हेल्स मैदान पर बल्लेबाजी के लिए पहुंचे।
पहले ओवर की गेंदबाजी के लिए भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को गेंद सौंपी गई। भुवनेश्वर कुमार ने पहली बॉल जॉस बटलर को डाली जिस पर कोई रन नहीं बना। दूसरी बॉल पर बटलर गेंद को 4 रन के लिए सीमा पार भेज दिया चौथी गेंद पर भी बटलर ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर फिर से चौका लगाया और इंग्लैंड ने पहले ओवर में 13 रन बनाए बिना किसी नुकसान के।

पहली पारी

India vs England T20 Live: 3 .10 PM – 10.11.2022

3.02 pm 10/11/22: – 20 में ओवर की चौथी गेंद पर स्ट्राइक हार्दिक पांड्या के पास थी और उन्होंने इस गेंद पर छक्का लगाया अगली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने चौका लगाया और भारत का स्कोर 168 तक पहुंचा। आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या हिट विकेट बोल्ड आउट हो गए और भारत का स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन हुआ और इंग्लैंड को जीत के लिए 120 गेंदों पर 169 रन बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ।

2.58 pm 10/11/22: – इंग्लैंड के लिए आखिरी ओवर जॉर्डन लेकर आए हैं और भारत के 4 विकेट पर 156 रन हो चुके हैं तथा आखिरी ओवर में पहली गेद ऋषभ पंत खेलकर 1 रन बनाए तथा हार्दिक पांड्या को स्ट्राइक दिया। अभी भारत के लिए सिर्फ 5 गेंदें शेष है. हार्दिक पांड्या ने 1 रन बनाया और अभी स्ट्राइक ऋषभ पंत के पास है। इस ओवर में ऋषभ पंत रन आउट हो गए और भारत का स्कोर 5 विकेट पर 158 रन हो गया।

2.53 pm 10/11/22: – ओवर इंग्लैंड के लिए सैम करन लेकर आए हैं तथा उनके सामने ऋषभ पंत हैं। ऋषभ पंत ने चौके के साथ अपने पारी की शुरुआत की और भारत का स्कोर 4 विकेट पर 141 तक पहुंचाया।

इस ओवर की चौथी गेंद पांड्या ने खेला तथा उसे 4 रन के लिए बाउंड्री के बाहर पहुंचाया. पांचवी गेंद को हार्दिक पांड्या ने बाउंड्री के बाहर 6रन के लिए भेजा। अब तक हार्दिक पांड्या ने अपनी इस पारी में 4 छक्के लगा चुके हैं और उनका स्कोर 48 पर पहुंच गया। आखिरी गेंद पर इंग्लैंड के फिल्डर द्वारा मिस फील्ड किया गया तथा हार्दिक पांड्या को 4 रन मिले उनके अब 29 गेंदों में 52 रन हो गए हैं।

2.48 pm 10/11/22: – 18 वां ओवर जॉर्डन लेकर आए हैं और उनके सामने हार्दिक पांड्या हैं जिन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाया. अगली गेंद पर पांड्या ने फिर से छक्का लगाया। पांड्या 25 गेंदों पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विराट कोहली ने दौड़कर 2 रन पूरे किए और उनका अर्धशतक भी पूरा हो गया। अगली गेंद पर विराट कोहली आउट हो गए। और भारत में अपना चौथा विकेट गंवा दिया 136 के स्कोर पर। कोहली के आउट होने पर ऋषभ पंत बैटिंग के लिए आए हैं।

2.41 pm 10/11/22: – 17 में ओवर में सैम करण की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाया। 17 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 3 विकेट पर 121 रन हुआ। कोहली 48 और पांड्या 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2.37 pm 10/11/22: – भारत के लिए अब सिर्फ 5 ओवर बचे हैं तथा भारत को इसमें कम से कम 60 रन बनाना आवश्यक होगा। 16 वां ओवर जॉर्डन लेकर आए हैं. जॉर्डन ने अपनी तीसरी गेंद यारकर की और एलबीडब्ल्यू की अपील की जिसे थर्ड अंपायर ने नकार दिया।

चौथी गेंद को विराट कोहली ने 4 रन के लिए सीमा के बाहर भेज दिया। कोहली 38 गेंदों में 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। पांड्या 15 गेंदों पर 13 रन बनाकर। 16 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 3 विकेट पर 110 रन।

India vs England T20 Live: 2.30 PM – 10.11.2022

2.30 pm 10/11/22: – 14 वां ओवर लेकर क्रिस वोक्स आए. इस ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ने चौका लगाया। इस ओवर में भारत ने 10 रन बनाए तथा उसका स्कोर 3 विकेट पर 90 रन हुआ। 15वें ओवर में लिविंगस्टन की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने चौका लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली ने चौका लगाया और भारत का स्कोर 15 ओवर की समाप्ति पर तीन विकेट पर हुआ।।

2.20 pm 10/11/22: – इंग्लैंड के लिए 13 वां ओवर लिविंगस्टन लेकर आए हैं। 13 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 3 विकेट पर 80 रन।

2.15 pm 10/11/22: – इंग्लैंड के लिए 11वां ओवर ब्रेन स्ट्रोक लेकर आए हैं। उनके सामने कोहली हैं, कोहली 24 बॉल में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। ओवर की पांचवी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने खूबसूरत छक्का लगाया। उसके बाद आखिरी गेंद पर चौका लगाया और भारत का स्कोर 2 विकेट पर 74 पहुंचाया।

आदिल रशीद कि अगले ओवर की पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर वापस पवेलियन गए और भारत का स्कोर 3 विकेट पर 75 रन हो गया. उनके आउट होने पर हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए.

2.10 pm 10/11/22: – आदिल रशीद अपना तीसरा तथा इंग्लैंड के लिए 10 वां ओवर लेकर आए। 10 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 2 विकेट पर 62 रन।

2.05 pm 10/11/22: – भारत का स्कोर 9 ओवर में 2 विकेट पर 56 रन हुआ अभी सूर्यकुमार यादव खेलने के लिए मैदान में आए जॉर्डन की आखिरी गेंद पर उन्होंने 1 रन बनाया।

2.03 pm 10/11/22: – जॉर्डन की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका लगाया। जॉर्डन की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ऊंचा शाट खेलकर सैम करन द्वारा कैच आउट हुए।

India vs England T20 Live: 2.00 PM – 10.11.2022

1.58 pm 10/11/22: – आठवें ओवर में राशिद के सामने रोहित शर्मा है. कोहली 12 बॉल में 20 रन और रोहित शर्मा 23 बॉल में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। 8 ओवर की समाप्ति पर भारत ने 1 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं।

1.54 pm 10/11/22: -लिविंगस्टन इंग्लैंड के लिए सतमा ओवर लेकर आए हैं और उनके सामने विराट कोहली अगली बाल पर विराट कोहली ने चौका लगाया उसके बाद कोहली ने दौड़कर 2 रन और लिया। 7 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 1 विकेट पर 46 रन।

1.51 pm 10/11/22: – इंग्लैंड के लिए छठवां ओवर स्पिनर आदिल रशीद लेकर आए हैं और उसमें रोहित ने चौका लगाया। पावर प्ले का 6 ओवर समाप्त हुआ और इसमें 1 विकेट के नुकसान पर भारत में 38 रन बना दिए।

1.48 pm 10/11/22: – 5 ओवर के समाप्ति पर भारत का स्कोर 1 विकेट पर 31 रन।

1.44 pm 10/11/22: – चौथे ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने छक्का लगाया 4 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 1 विकेट पर 21 रन हुआ।

1.40 pm 10/11/22: – दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर राहुल आउट हो गए 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 11 रन हुआ।

India vs England T20 Live: 1.30 PM – 10.11.2022

1.30 pm 10/11/22: – पहले ओवर में भारत ने बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए।

1.26 pm 10/11/22: – इंग्लैंड के लिए पहला ओवर ब्रेन स्ट्रोक लेकर आ रहे हैं और उनके सामने भारत के केएल राहुल हैं। के राहुल ने बेन स्ट्रोक की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपने पारी की शुरुआत की।

1.25 pm 10/11/22: – राष्ट्रगान के बाद मैच की शुरुआत हो रही है। इंग्लैंड की टीम फील्डिंग के लिए मैदान पर पहुंच चुकी है तथा भारत के दोनों ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा भी मैदान में पहुंच चुके हैं।

1.23 pm 10/11/22: – भारत की प्लेइंग इलेवन टीम वही है जो इसके पहले के मैच में थी। इंग्लैंड ने अपने टीम में क्रिस जॉर्डन को शामिल किया है। चोट की वजह से इंग्लैंड के डेविड मलान और मार्क वुड प्लेइंग इलेवन टीम में शामिल नहीं हैं।

1.20 pm 10/11/22: – दोनों देशो के राष्ट्रगान की शुरुआत हो रही है. पहले इंग्लैंड का राष्ट्रीय गान हुआ उसके बाद भारत का।

1.00 pm 10/11/22: – आज भारत और इंग्लैंड के बीच में दूसरा सेमीफाइनल होने जा रहा है। इस मैच में जो भी टीम जीत कर जाएगी वह रविवार 13 नवंबर 2022 को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी। भारत ने यह ट्रॉफी 2007 में जीती थी तथा इंग्लैंड ने 2010 में। सुनील गावस्कर के अनुसार आज का पिच बहुत अच्छा है तथा इसमें बहुत रन बनने की संभावना है। इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर ने टॉस जीता तथा पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

Leave a Comment