India vs Bangladesh Test Series Schedule: 14 दिसंबर से होगी दो टेस्ट मैच सीरीज की शुरुआत

India vs Bangladesh Test Series Schedule: इंडिया और बांग्लादेश के बीच 14 दिसंबर, बुधवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। एकदिवसीय सीरीज को गंवाने वाली टीम इंडिया टेस्ट की सीरीज में ODI का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। 

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत खेली जाने वाली यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद खास है। क्योंकि अगर टीम इंडिया को WTC के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मज़बूत करना है तो उसे यह सीरीज 2-0 से जीतनी ही  होगी।

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 14 से 18 दिसंबर के बीच चटगांव में खेला जाएगा। वहीं दूसरा और अंतिम टेस्ट 22 से 26 दिसंबर के बीच ढाका मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। यहाँ हम आपको यह बता दें कि इन्हीं स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज के मैच खेले गए थे, जिसमें टीम इंडिया को 1-2 से हार को झेलनी पडी थी।   

टेस्ट सीरीज के मैचों की टाइमिंग

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे से होगी। वहीं इस मुकाबले का टॉस सुबह 9 बजे होगा. बता दें कि भारत और बांग्लादेश के समय में 30 मिनट का फर्क होता है।  

DateMatch DetailsVenueTime (IST)
Dec 14- Dec 18Bangladesh vs India, 1st TestZahur Ahmed Chowdhury Stadium, Chattogram9:30 AM
Dec 22 – Dec 26Bangladesh vs India, 2nd TestShere Bangla National Stadium, Dhaka9:30 AM

क्या आप जानते हैं भारत मे कौन कौन से स्ट्रीट फूड्स हैं विदेशी देखें

जानिए कहां देख सकेंगे टेस्ट मैच

India vs Bangladesh Test Series Schedule

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज को आप सोनी नेटवर्क के अलग अलग चैनलों पर देख पाएंगे. वहीं मोबाइल पर इस मैच को देखने वाले दर्शक सोनी लिव एप पर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे. यहाँ हम आपको बता दें कि टेस्ट सीरीज में कमेंट्री हिंदी और अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में भी होगी.

Leave a Comment